Connect with us

देश

क्या सच में 1 लाख डॉलर तक जाएगा सोने का भाव? Robert Kiyosaki की पोस्ट से मची खलबली

Published

on

मुंबई, एजेंसी। मशहूर किताब Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने एक बार फिर वैश्विक बाजारों को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि बाजार में कभी भी बड़ा क्रैश आ सकता है लेकिन ऐसे समय में सोना और चांदी निवेशकों के लिए बड़े मुनाफे का जरिया बन सकते हैं।

कियोसाकी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पोस्ट में लिखा, ‘दिग्गज मार्केट रणनीतिकार Jim Rickards का मानना है कि भविष्य में सोना 1 लाख डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।’ जबकि वर्तमान में यह लगभग 4,500 डॉलर प्रति औंस के आसपास है यानी कीमत में सीधे-सीधे 22 गुना इजाफा। यह अनुमान चौंका देने वाला है। इसी तरह, उन्होंने चांदी के 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जताई है, जबकि इसका मौजूदा स्तर करीब 75 डॉलर प्रति औंस है।

उन्होंने कहा कि अच्छे निवेशक वही होते हैं जो भविष्य के जोखिमों को पहले पहचानकर सही समय पर कदम उठाते हैं। कियोसाकी के मुताबिक, आने वाले आर्थिक संकट में हर व्यक्ति नुकसान नहीं उठाएगा, बल्कि सही रणनीति अपनाने वाले लोग और ज्यादा अमीर बन सकते हैं।

PunjabKesari

आर्थिक अनिश्चितता से बढ़ी चिंता

दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने आर्थिक माहौल को अस्थिर बना दिया है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोना-चांदी की मांग को समर्थन मिल रहा है।

‘क्रैश से डरिए नहीं, मौके पहचानिए’

कियोसाकी का कहना है कि आर्थिक संकट केवल नुकसान ही नहीं लाते, बल्कि सही रणनीति अपनाने वालों के लिए कमाई के नए अवसर भी पैदा करते हैं। उनके मुताबिक, समझदार निवेशक वही हैं जो जोखिम को पहले पहचानकर अपनी स्थिति मजबूत कर लेते हैं।

गोल्ड और सिल्वर में बढ़ता भरोसा

पिछले कुछ वर्षों में कई देशों के केंद्रीय बैंकों ने अपने गोल्ड रिजर्व बढ़ाए हैं, जिससे डॉलर पर निर्भरता घटाने की कोशिश हो रही है। वहीं, चांदी का इस्तेमाल सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ने से इसकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

‘1 लाख डॉलर सोना’ कितना वास्तविक?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की इतनी बड़ी कीमत का अनुमान काफी एग्रेसिव हैं और यह तभी संभव हो सकता है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर वित्तीय संकट पैदा हो। हालांकि, मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए सोना और चांदी को लेकर निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

Continue Reading

देश

IPL टीम की मालकिन Kaviya Maran को मिल गया हमसफर, इस मशहूर सिंगर से करेंगी शादी…मां-बाप ने दी मंजूरी !

Published

on

हैदराबाद, एजेंसी। मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander आए दिन अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब फिर से उनके जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार Anirudh का नाम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है। पहले तो अफवाहें ये थी कि दोनों प्यार में हैं लेकिन बात अब आगे बढ़ गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर- 

Anirudh Ravichander and Kavya Maran

खबरों के मुताबिक सिंगर अनिरुद्ध और काव्य मारन जल्द साल के अंत तक शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात को लेकर दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी ने कुछ कहा है। अभी यह कहा नहीं जा सकता कि ये बात सच है या झूठ। 

नेशनल क्रश है काव्या मारन 
आपको बता दें कि जब-जब काव्या मैच देखने आती हैं तो हर बार कैमरा उनके सामने ही आके रुक जाता है। उनकी खूबसूरती को देखते हुए हर कोई उनका दीवाना बन गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें नेशनल क्रश कहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की शादी के लिए दोनों परिवार वालों ने भी मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों स्पेन में शादी करेंगे और चेन्नई में रिसेप्शन। 

काव्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहुत ही बड़े बिज़नेस मैन की बेटी हैं। काव्या के चाचा का भी राजनीति में बहुत दबदबा है। वहीं अगर अनिरुद्ध की बात की जाए तो उनका भी इंडस्ट्री में बहुत नाम है। तेलगु और तमिल इंडस्ट्री में उन्होंने बहुत से हिट गाने दिए हैं।

Continue Reading

देश

ट्रंप ने PM मोदी को भेजा खास संदेश, मार्को रूबियो के जरिए व्हाइट हाउस आने का दिया निमंत्रण

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका और भारत के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कूटनीतिक कदम सामने आया है। मार्को रूबियो (Marco Rubio) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया गया है। मार्को रूबियो शनिवार को भारत पहुंचे और उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। 

PunjabKesari

यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें रक्षा, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तकनीक, निवेश और लोगों के बीच संबंधों जैसे कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक में रूबियो ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर अमेरिका का पक्ष भी भारत के सामने रखा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए शांति कायम करने का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। चर्चा में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और QUAD सहयोग जैसे मुद्दे शामिल रहे।

बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar), राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval), अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली पहुंचने से पहले रूबियो ने कोलकाता में Mother Teresa के मिशनरीज ऑफ चैरिटी मुख्यालय का दौरा किया और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मदर टेरेसा की सेवा और करुणा की विरासत की सराहना की। मार्को रूबियो की यह चार दिवसीय भारत यात्रा 23 से 26 मई तक चलेगी। इस दौरान वह दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर भी जाएंगे। उनकी यात्रा को भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने के रूप में देखा जा रहा है।यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका QUAD सहयोग, रक्षा साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति पर तेजी से साथ काम कर रहे हैं।

Continue Reading

देश

विदेशों में भी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की गूंज; इन 4 देशों ने गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा, ‘Melody’ ने भी तोड़ा रिकार्ड

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। इस हफ्ते भारत में वायरल हुए दो शब्द “कॉकरोच जनता पार्टी” और “Melody”  अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गए हैं। Google Trends के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों शब्दों को विदेशों में भी बड़ी संख्या में सर्च किया गया।

विदेशों में  ट्रेंड हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
“कॉकरोच जनता पार्टी” की शुरुआत भारत में एक सोशल मीडिया व्यंग्य अभियान के रूप में हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह इंटरनेट की सीमाएं पार कर विदेशों तक पहुंच गई। Google Trends के मुताबिक UAE, नेपाल, कतर और कुवैत में लोगों ने इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया। माना जा रहा है कि इन देशों में बड़ी भारतीय आबादी और सोशल मीडिया पर भारतीय राजनीतिक चर्चाओं की लोकप्रियता इसकी बड़ी वजह रही।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल मीम्स, व्यंग्य पोस्ट और राजनीतिक बहसों ने “Cockroach Janata Party” को अंतरराष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बना दिया।

‘Melody’ ने भी बनाया ग्लोबल रिकॉर्ड
दूसरी तरफ “Melody” शब्द ने भी दुनिया भर में जबरदस्त ट्रेंड किया। इसकी वजह बनी प्रधानमंत्री Narendra Modi और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की मुलाकात। जब मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की, तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इसके बाद “Melody” अचानक Google Trends में ऊपर पहुंच गई।दिलचस्प बात यह रही कि तंजानिया में “Melody” सबसे ज्यादा सर्च की गई। हालांकि वहां इसका संबंध लोकप्रिय गायक Jay Melody से भी जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा म्यांमार, स्लोवाकिया और केन्या में भी यह शब्द तेजी से ट्रेंड हुआ।

फिर दिखी इंटरनेट की ताकत
इन दोनों ट्रेंड्स ने एक बार फिर दिखा दिया कि आज सोशल मीडिया और इंटरनेट किसी भी स्थानीय मुद्दे या मजाक को कुछ ही घंटों में ग्लोबल चर्चा बना सकते हैं। एक तरफ राजनीतिक व्यंग्य था, दूसरी तरफ एक छोटी सी टॉफी — लेकिन दोनों ने दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677