Connect with us

कोरबा

सुनालिया पुल में जाम की समस्या को दूर करने की कार्ययोजना पर शीघ्र होगा कार्य

Published

on

  • सुनालिया पुल में ब्रिज निर्माण की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा को अमलीजामा पहनाने कलेक्टर, निगम आयुक्त व अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
  • कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश
    कोरबा। कोरबा अंचल के सुनालिया पुल सड़क पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुनालिया पुल में नवीन ब्रिज निर्माण की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत ने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व अधिकारियों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया तथा सुनालिया चैक के पास फ्री इंटरसेक्शन ब्रिज एवं अग्रसेन तिराहा नवीन ब्रिज के साथ ही डी.डी.एम. रोड से कनेक्टिविटी, नवीन सड़क निर्माण आदि के संबंध में त्वरित रूप से डी.पी.आर. तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    कोरबा अंचल के पावर हाउस रोड स्थित सुनालिया पुल सड़क पर यातायात के अत्यधिक दबाव एवं वहा पर प्रतिदिन लगने वाले सड़क जाम की स्थिति को दूर कर वहा का आवागमन सुगम बनाने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा अपने कोरबा प्रवास के दौरान सुनालिया पुल में नया ब्रिज निर्माण तथा इस हेतु 09 करोड़ रूपये राशि की स्वीकृति की घोषणा गई थी, मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा को अमलीजामा पहनाने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत ने स्थल का निरीक्षण किया। सुनालिया पुल, डी.डी.एम. रोड तथा डी.डी.एम. रोड से नहर की ओर जाने वाले मार्ग का भ्रमण कर उन्होने सुनालिया चौक के पास फ्री इंटरसेक्शन एवं अग्रसेन तिराहा पर नवीन ब्रिज के साथ ही डी.डी.एम. रोड से कनेक्टिविटी के साथ-साथ नहर के किनारे-किनारे सुनालिया चौक तक नवीन सड़क निर्माण के संबंध में डी.पी.आर. तैयार कर प्रस्तुत करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
  • उजाड़ पडे़ फलोद्यान में विकसित होगा फ्रुट मार्केट
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निहारिका के सामने स्थित उजाड़ पड़े फलोद्यान परिसर में फ्रूट मार्केट विकसित कर निहारिका क्षेत्र में स्थित फल ठेलों को वहाॅ पर व्यवस्थित करने, 20 दुकानों का निर्माण कर सुभाष चौक में स्थित दुकानों को विस्थापित कर चौक को व्यवस्थित करने, परिसर को बाउण्ड्रीवाल से सुरक्षित कर अवैध कब्जे से बचाने, वहाॅं पर स्थित वर्किंग वूमेन हास्टल तक पहुंच मार्ग हेतु सड़क निर्माण करने आदि की कार्ययोजना तैयार की गई हैं। कलेक्टर अजीत वसंत ने फलोद्यान परिसर का निरीक्षण कर कार्ययोजना का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुभाष चौक में स्थित निगम की दुकानों में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों की सहमति के साथ आवश्यक डिटेल्स तैयार कर प्रस्तुत करें, साथ ही बाउण्ड्रीवाल का निर्माण व वर्किंग वूमेन हास्टल तक सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराएं।
  • बुधवारी सर्कस मैदान में शाॅपिंग माॅल निर्माण पर मंथन
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा बुधवारी स्थित सर्कस मैदान में सेल्फ फायनेंस स्कीम के अंतर्गत नवीन शाॅपिंग माॅल के निर्माण की कार्ययोजना लगभग साढे़ 36 करोड़ रूपये की लागत से तैयार की गई है, उक्त शाॅपिंग माॅल में 125 दुकानें व आफिस, पार्किंग, कैफेटेरिया, सर्वसुविधायुक्त एसी सिस्टम आदि सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। कलेक्टर श्री वसंत ने स्थल का निरीक्षण करते हुए उक्त संबंध में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
  • राताखार बाईपास मार्ग पर बनेगा मटन मार्केट
    कोरबा जोन में अनियंत्रित रूप से लगने वाली मांस मछली की दुकानों को व्यवस्थित करने तथा सड़क पर मांस मछली की दुकानों से आमजन को होने वाली असुविधा को दूर करने के मद्देनजर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा राताखार बाईपास मार्ग पर मटन मार्केट का निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है, उक्त प्रस्तावित स्थल का कलेक्टर अजीत वसंत ने निरीक्षण किया, उन्होने स्थल पर स्थित गड्ढे को राखड फिलिंग के माध्यम से पाटने के निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न विद्युत संयंत्रों से इस हेतु चर्चा कर गड्ढें को समतल स्वरूप दें एवं मटन मार्केट निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराएं।
  • डाॅग शेल्टर हाउस का निरीक्षण
    प्रगतिनगर दर्री में डाॅग शेल्टर हाउस स्थापित किया जाना हैं, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में वहाॅ पर स्थित पुराने भवन का रेनोवेशन कर स्ट्रीट डाॅग के बधियाकरण, टीकाकरण आदि की व्यवस्था होगी तथा परिसर को बाउण्ड्रीवाल के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा, इसके साथ ही दूसरे चरण में शासन द्वारा निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप डाॅग हाउस का निर्माण एवं वहा पर भोजन पानी की व्यवस्था की जाएगी, उक्त डाॅग शेल्टर में स्ट्रीट डाॅग विशेषकर ऐसे डाॅग जो ज्यादा एग्रेशिव होते हैं तथा आमनागरिकों के लिए खतरा बन सकते हैं, उन्हें वहाॅं सुरक्षित रखा जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने स्थल का निरीक्षण किया, डाॅग शेल्टर हाउस में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की, अधिकारियों का मार्गदर्शन किया तथा एक पशु चिकित्सक को उक्त शेल्टर में अटैच किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
  • भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, आकाश अग्रवाल, गुलिस्ता साहू, किरण साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक शैलेन्द्र नामदेव आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर के सख्त निर्देश:नल से पानी आने पर ही होगा जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान

Published

on

कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति
कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।

Continue Reading

कोरबा

डीईओ को नोटिस जारी: छात्र सुरक्षा बीमा प्रभारी क्लर्क के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

Published

on

मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश
कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए।
छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading

कोरबा

एकलव्य आवासीय स्कूल में अव्यवस्था का मामला : जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव

गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!

एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677