Connect with us

कोरबा

कोरबा जिले में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

Published

on

कोरबा।कोरबा जिले में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह 01 अगस्त से 07 अगस्त तक मनाया गया। 2025 के लिये थीम ‘‘ इनवेस्ट इन ब्रेस्टफीडिंग, इनवेस्ट इन द फ्यूचर‘‘  निर्धारित की गई। समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्तनपान सप्ताह में जागरुकता कार्यक्रम चलाये गये साथ ही हितग्राहियों को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया गया एवं बताया गया कि इससे जिले के बालमृत्यु दर में कमीं लाई जा सकती है। प्रत्येक महिला को बच्चे के जन्म से 6 माह तक केवल मां का दुग्धपान कराने हेतु प्रेरित किया गया एवं गर्भवती व शिशुवती माताओं को 6 माह तक सतत स्तनपान एवं पीला गाढ़ा दूध (कोलेस्ट्रम) दुध का महत्व समझाया गया।


मिशन शक्ति टीम कर रही है जागरुक
महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्थलों में पहुंच कर जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्तनपान के महत्व व उद्देश्य से अवगत कराया, उन्होनें महिलाओं को उनके बदलते हुये जीवन शैली और कामकाज में व्यस्तता के कारण अपने बच्चें को स्तनपान न करवाने से होने वाले दुष्परिणाम से भी जागरुक किया गया साथ ही बताया कि सतत् स्तनपान कराने से स्तन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को रोक जा सकता है और अन्य बच्चों की अपेक्षा स्तनपान वाले बच्चों में संक्रमण का खतरा कम, रोगप्रतिरोधी क्षमता अधिक होती है, स्तनपान कराने से माँ का प्रसव के बाद होने वाले रक्त स्राव को रुक जाता है जिससे माँ में खून की कमी होने का खतरा कम हो जाता है। स्तनपान कराने से माँ को हड्डियों की कमजोरी से बचाता है, माँ से मिलने वाले दूध में कोलेस्ट्रम होता है जो की शिशु को प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और शिशु को रोगों से बचाने के साथ स्तनपान शिशु और मां के बीच भावनात्मक बंधन को मजबूत करता है व शिशु के  सर्वागीण विकास में नींव का कार्य करता है।


आंगनबाड़ी केन्द्रों मे आयोजित सुपोषण चौपाल
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों मे 07 अगस्त 2025 को सुपोषण चौपाल का आयोजन करते हुये स्तनपान दिवस मनाया गया। इसमें उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, पोषक तत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं स्थानीय खाद्य पदार्थ के सेवन हेतु प्रेरित के साथ साथ रेडी टू ईट, पोषण आहार, स्थानीय साग सब्जियों व फलों के फायदे बताते हुये भागीदारी सुनिश्चित की गई जिससे जच्चा – बच्चा दोनों सुपोषित एवं स्वस्थ रहेगें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय दीपका में  ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 12 फरवरी 2026 को सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में शासकीय महाविद्यालय दीपका में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदान के महत्व को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक युवा को एक जागरूक मतदाता के रूप में अपना नाम पंजीकृत कराना चाहिए, ताकि वे लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के गठन के उद्देश्यों को बताया तथा युवाओं से लोकतंत्र की मज़बूती के लिए आगे आकर अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का  संचालन राजमणि साकेत द्वारा किया गया। इस अवसर पर जी. सी. देवांगन सहायक प्राध्यापक भौतिकी, श्रीमती हेमलता कंवर कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी, सहायक प्राध्यापक एस. के. राठौर सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शत-प्रतिशत मतदान और पंजीकरण के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Continue Reading

कोरबा

जिले में 16 फरवरी से 31 मार्च तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित

Published

on

कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी हाई स्कूल/ हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा कार्यक्रम एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा  20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं तैयारी में व्यवधान को रोकने हेतु विद्यार्थियों के हित में छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 18 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में 16 फरवरी 2026 से  31  मार्च 2026 तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही विशेष परिस्थितयों एवं शासकीय कार्यो के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग करने की अनुमति संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अधीन देंगे।

Continue Reading

कोरबा

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण

Published

on

कोरबा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा 12 फरवरी को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शिव नगर रूमगरा, चारपारा कोहड़िया तथा गेरवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष पैथोलॉजी कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान उन्होने आवश्यक दस्तावेजों की जॉच किया तथा कमियों में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

Continue Reading
Advertisement

Trending