Connect with us

छत्तीसगढ़

सतनाम मंदिर का कलश चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार:1945 में स्थापित कलश जंगल से बरामद, शराब पीने पैसे नहीं थे, इसलिए की चोरी

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी स्थित सतनाम मंदिर से प्राचीन गुंबज कलश चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने कलश चोरी कर कटनई प्रहरी जंगल में छिपा दिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कलश बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

1945 में मंदिर में लगाया गया था कलश

पुलिस के मुताबिक, ग्राम पचरी का सतनाम मंदिर भारत का पांचवां सतनाम तीर्थ स्थल है। यह सतनाम समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में लगा गुंबज कलश करीब 1945 में स्थापित किया गया था।

17-18 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर इसे निकालकर ले गया था। घटना के बाद समाज के लोगों में आक्रोश था। इससे पहले भी मंदिर के सामान की चोरी और नुकसान की घटनाएं हो चुकी थीं।

शराब के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए की चोरी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गांव में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने पचरी निवासी शुभम शर्मा (28), पिता हरिशंकर शर्मा, को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। घटना के दिन उसके पास शराब पीने के पैसे नहीं थे। इसलिए उसने गांव के तालाब के पास स्थित मंदिरों के कलश चोरी करने की योजना बनाई।

शिव मंदिर का कलश ऊंचाई पर होने के कारण वह उसे नहीं निकाल पाया और पास के गुरु घासीदास बाबा मंदिर का गुंबज कलश चोरी कर लिया।

जंगल में छिपाया था कलश

पुलिस के अनुसार, रात ज्यादा होने के कारण आरोपी कलश बेच नहीं पाया और उसे घर भी नहीं ले जा सका। इसलिए उसने कलश कटनई प्रहरी जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में उसकी निशानदेही पर कलश बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

वर्दी पहने जवान ने मंत्री के पैर छुए:भूपेश बोले- अशोक चक्र को पैरों में डाला, जवान को टर्मिनेट, गजेंद्र को मंत्रिमंडल से बाहर करें

Published

on

दुर्ग-भिलाई, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दीपावली के दौरान मंत्री ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों को गिफ्ट बांट रहे थे। इसी दौरान एक जवान ने वर्दी पहने हुए ही मंत्री के पैर छू लिए।

इसकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने और जवान को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, मंत्री गजेंद्र यादव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जवान को पैर छूने से मना किया था।

गजेंद्र यादव दीपावली के दौरान मंत्री ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों को गिफ्ट बांट रहे थे।

गजेंद्र यादव दीपावली के दौरान ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों को गिफ्ट बांट रहे थे।

जवान को गिफ्ट देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव।

जवान को गिफ्ट देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव।

इसी दौरान एक जवान ने वर्दी पहने हुए ही मंत्री के पैर छू लिए।

इसी दौरान एक जवान ने वर्दी पहने हुए ही मंत्री के पैर छू लिए।

भूपेश बोले- मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पुलिस जवान का वर्दी में मंत्री के पैर छूना गलत है। मंत्री ने संविधान की शपथ ली है। ऐसे में सबसे पहले उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए और पैर छूने वाले पुलिस जवान को भी बर्खास्त करना चाहिए।

भूपेश ने आरोप लगाया कि आज ईडी, आईटी, सीबीआई और पुलिस जैसी एजेंसियां सरकार के सामने नतमस्तक हैं। पुलिस की अपनी अलग पहचान है और वर्दी में अशोक चिह्न धारण करने वाले जवान का इस तरह किसी मंत्री के पैर छूना उचित नहीं है।

पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने भी इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने भी इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व IPS आरके विज ने भी जताई आपत्ति

छत्तीसगढ़ के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने भी इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वर्दीधारी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थान पर किसी के भी पैर नहीं छूने चाहिए।

मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि, दीपावली के दौरान वे ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात करीब 89 पुलिस जवानों से मिले थे।

मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि, दीपावली के दौरान वे ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात करीब 89 पुलिस जवानों से मिले थे।

89 जवानों से मिले थे मंत्री, एक ने छुए पैर

मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि, दीपावली के दौरान वे ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात करीब 89 पुलिस जवानों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने सभी से आगे बढ़कर हाथ मिलाया।

कुछ जवानों ने उन्हें सैल्यूट किया, लेकिन एक जवान ने उनके पैर छू लिए। मंत्री के मुताबिक, वह जवान पहले से उनका परिचित नहीं था।

पैर छूने के बाद उसने बताया कि वह उनके गांव का रहने वाला है और उनके भाई के साथ काम कर चुका है। उसने खुद को परिवार के बीच का बताते हुए उन्हें भैया कहकर संबोधित किया।

मंत्री बोले- जवान को पैर छूने से मना किया था

गजेंद्र यादव ने कहा कि, उन्होंने जवान से पूछा कि वह पैर क्यों छू रहा है। उसे रोकने के लिए अपना पैर भी पीछे किया। मंत्री ने इस घटना को दूसरे नजरिए से देखे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भूपेश बघेल की ओर से मंत्री को हटाने और जवान को बर्खास्त करने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच और मानसिकता है, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सक्ती के कारोबारी से 15 लाख की ठगी:रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ FIR दर्ज, कोयले का बड़ा सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले के एक कारोबारी से सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर के होटल कारोबारी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ सक्ती सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि आरोपी ने बड़े अधिकारियों से पहचान और पहुंच होने का दावा करते हुए कोयले का बड़ा सरकारी टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था। रकम लेने के दौरान उसने गारंटी के तौर पर बैंक के दो चेक भी दिए थे। बाद में इनमें से एक चेक से जुड़े खाते के कई साल पहले ही बंद होने की जानकारी मिली।

दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन

दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन

टेंडर दिलाने का भरोसा देकर लिए 15 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, सक्ती के वार्ड नंबर 6 गुरुद्वारा वार्ड निवासी किशन शर्मा ट्रांसपोर्टिंग और कोयले का कारोबार करते हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में बताया कि मार्च 2022 में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने उनसे संपर्क किया था।

उसने बड़े अधिकारियों से अपनी पहचान और पहुंच होने का हवाला देते हुए कोयले का बड़ा सरकारी टेंडर दिलाने का भरोसा दिया। उसके आश्वासन पर किशन शर्मा ने चेक के माध्यम से कुल 15 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।

गारंटी के लिए दिया 4 लाख का चेक, खाता मिला बंद

शिकायत के मुताबिक, रकम लेते समय आरोपी ने गारंटी के तौर पर एचडीएफसी बैंक का 4 लाख रुपये का चेक क्रमांक 009268 और एक ब्लैंक चेक क्रमांक 000013 दिया था।

बाद में जब किशन शर्मा ने बैंक से चेक और खाते के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी का संबंधित बैंक खाता कई साल पहले ही बंद हो चुका था। इसके बाद उन्होंने खुद को ठगी का शिकार बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर सक्ती सिटी कोतवाली पुलिस ने दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले से जुड़े लेनदेन, बैंक चेक और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार:2,500 रुपए कैश, करीब 115 ग्राम चांदी के जेवर, पाना-पेचकस और बाइक जब्त

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के कपिस्दा गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 2,500 रुपए कैश, करीब 115 ग्राम चांदी के जेवर, चोरी में इस्तेमाल किए गए पाना-पेचकस और एक बाइक जब्त की गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अलमारी का लॉक तोड़कर चुराए जेवर और नकदी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने किशुन चंद्रभाष के सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 2,500 रुपए और चांदी के जेवर चुरा लिए। चोरी हुए जेवरों में एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और एक बिछिया शामिल हैं।

पाना-पेचकस से काटी दरवाजे की कुंडी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव वालों की मदद से घेराबंदी कर संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने पाना और पेचकस से दरवाजे की कुंडी काटकर चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मकान के दो अलग-अलग कमरों में रखी अलमारियों से नकदी और चांदी के जेवर चुराए थे।

बाइक भी पुलिस ने की जब्त

पुलिस ने आरोपियों से चोरी के जेवर, नकदी और पाना-पेचकस जब्त किए। इसके अलावा घटनास्थल पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। बाइक का नंबर TG08AD7042 है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिस्दा निवासी सोनू कुमार साहू (25) और रितेश कुमार पटेल (26) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677