कोरबा
“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बलवा, मारपीट एवं लूट के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार
नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी का रास्ता रोककर की गई मारपीट एवं लूट की वारदात का खुलासा
घटना में प्रयुक्त वाहन, लोहे का रॉड एवं लूटी गई नकदी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालको चौकी रजगामार पुलिस ने बलवा, मारपीट, रास्ता रोककर लूट एवं जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी द्वारा थाना बालको चौकी रजगामार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया तथा गाली-गलौच करते हुए लोहे के रॉड एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा प्रार्थी की कार में तोड़फोड़ करते हुए उसके पास रखी रू.60,000/- की नकदी लूट ली गई तथा घटना के बाद मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालको चौकी रजगामार में अपराध क्रमांक 401/2026 अंतर्गत धारा 109, 309, 324, 126(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन, लोहे का रॉड एवं लूटी गई नकदी बरामद कर विधिवत जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण –
- लक्ष्मी नारायण खाण्डे, पिता स्व. हीरा लाल खाण्डे, उम्र 48 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।
- संदीप खाण्डे, पिता स्व. हीरा लाल खाण्डे, उम्र 22 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।
- गंगासागर खाण्डे, पिता राम जनक प्रसाद खाण्डे, उम्र 39 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।
- अरुण खाण्डे, पिता लक्ष्मी नारायण खाण्डे, उम्र 24 वर्ष, निवासी रजगामार, जिला कोरबा (छ.ग.)।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार की अभियानात्मक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कोरबा
भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करती है:जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। कोरबा में रविवार को कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। नेताओं ने कहा कि भाजपा भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करती है। साथ ही अयोध्या राम मंदिर निर्माण और मंदिर के चढ़ावे में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।
‘राम के नाम पर राजनीति करती है भाजपा’
पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति की है। उनका आरोप है कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है। चुनाव के समय भाजपा नेता राम के नाम पर वोट मांगते हैं और राम मंदिर निर्माण को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हैं।
‘भगवान राम सबके हैं’
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक दल के नहीं, बल्कि सभी श्रद्धालुओं के हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों ने आस्था के साथ अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा दिया, जिससे मंदिर का निर्माण हुआ है।
जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने से पहले जमीन खरीद में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उस समय जमीन खरीद में गड़बड़ी के आरोप उठे थे, लेकिन मंदिर निर्माण के दौरान यह मामला दब गया।
चढ़ावे में अनियमितता का दावा
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि अब मंदिर में मिले चढ़ावे के उपयोग को लेकर भी वित्तीय अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आस्था जुड़ी हुई है, इसलिए पूरे मामले की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
भाजपा से मांगा जवाब
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से इन आरोपों पर जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता की आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कटघोरा
बिलासपुर में आयोजित एवार्ड सेरेमनी में लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी को अनेकों एवार्ड से किया गया सम्मानित
कोरबा/कटघोरा । दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब से सम्बंधित संस्था लॉयन्स क्लब कटघोरा- छुरी शुरू से ही सेवा कार्यो में आगे रही है। क्लब के द्वारा पूरे वर्ष भर सामाजिक व प्रशाशनिक सेवा के कार्य किये जाते रहे हैं। यही कारण है कि लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी डिस्ट्रिक्ट के सांथ ही मल्टीपल व इंटरनेशनल में भी अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए लगातार हर वर्ष एवार्ड प्राप्त करते आई है। इसी कड़ी में सत्र 2025 – 26 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ ला विजय अग्रवाल (कोरबा) ने अपने सत्र 25 -26 की एवार्ड सेरेमनी बिलासपुर के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में 19 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट के सभी क्लब शामिल हुए। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के द्वारा सभी क्लबो´ में से जिन-जिन क्लबो´ के द्वारा उत्कृष्ट सेवा के कार्य करते हुए किये गए कार्यो की ऑनलाइन रिपोर्टिंग की गई, उन सभी क्लबो´ को उनके द्वारा किये गए कार्यो´ का मूल्यांकन कर उन्हें मंच से एवार्ड प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। जिसमें लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी से बेस्ट आउटस्टैंडिंग अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, बेस्ट क्लब सचिव प्रकाश अग्रवाल, बेस्ट क्लब कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, आउटस्टैंडिंग क्लब, सदस्यता वृद्धि एवं बेस्ट सर्विस क्लब के लिए लायन्स क्लब कटघोरा-छुरी, परमानेंट प्रोजेक्ट (ग्रामीण छेत्र के गरीब गांव को गोद लेना, निःशुल्क एम्बुलेंस, शव फ्रीजर एवं वाटर कूलर का संचालन) रीजन बेनर प्रेजेंटेशन एवार्ड, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ एवार्ड अजय धनोदिया, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवार्ड मुकेश गोयल एवं प्रकाश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला विजय अग्रवाल ने बताया कि निश्चित ही लॉयन्स क्लब कटघोरा-छुरी शुरू से ही सभी सामाजिक सेवा कार्यो में आगे रही ही है, इसके सांथ ही क्लब के द्वारा जिस प्रकार से छोटे जगह में रहते हुए भी बड़े-बड़े परमानेंट प्रोजेक्ट में भी रुचि लेते हुए कार्य किये जा रहे है, निश्चित ही सराहनीय है। यही वजह हैं कि आज क्लब ने डिस्ट्रिक्ट के साथ ही पूरे मल्टीपल में भी अपना एक अलग स्थान बनाकर रखा हुआ है। इसके लिए मैं क्लब के सभी सदस्यो´ को बधाई देता हूं। इस अवसर पर क्लब की ओर से संरक्षक अजय धनोदिया, कलब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव नरेंद्र अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, राजूदास दीवान उपस्थित रहे।
कटघोरा
छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा – राजेश यादव
कोरबा/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव ने कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग द्वारा अटल परिसर की भूमि एवं सीमा की सुरक्षा को लेकर उठाए गए मुद्दे का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से जुड़े किसी भी परिसर, स्मारक अथवा सम्मान का अपमान भाजपा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

राजेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेशवासियों के सपनों को साकार किया था। इसलिए उनके नाम से जुड़े अटल परिसर की भूमि, गरिमा और अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा निर्माण कार्य स्वीकार्य नहीं है। यदि नगर पालिका द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना है, तो वह अटल परिसर की मूल सीमा को पूर्णतः सुरक्षित रखते हुए ही किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने जनता की भावनाओं के अनुरूप जो मांग उठाई है, वह पूरी तरह न्यायोचित एवं जनहित में है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विषय पर उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
राजेश यादव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लें तथा अटल परिसर की मूल सीमा को पूर्णतः सुरक्षित रखते हुए ही निर्माण कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी की गई और छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान से जुड़े इस विषय की उपेक्षा की गई, तो भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ऐसे किसी भी आंदोलन से उत्पन्न होने वाली स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासन की होगी।
राजेश यादव ने कहा कि भाजपा अटल जी के सम्मान, जनभावनाओं और छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जुड़े किसी भी विषय पर कभी समझौता नहीं करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रदेशभर में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।
-
Uncategorized10 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized11 months agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा10 months agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा6 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा12 months agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
-
कोरबा11 months agoअंकित सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
