Connect with us

कोरबा

हसदेव नदी के एनीकट में 15 साल का लड़का बहा:कोरबा में नहाते समय हादसा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में नदी-नालों में बहने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल में हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर सूरज महंत तेज बहाव में बह गया। सूरज, सुरेश महंत का बेटा है।

घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। सूरज एनीकट में नहा रहा था, तभी अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। एनीकट पर मौजूद लोगों ने उसे बहते देखा तो शोर मचाया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और गोताखोरों ने शुरू किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल और नगर सेना के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत किशोर की तलाश शुरू कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज बहाव के कारण तलाश में परेशानी

लगातार बारिश के कारण हसदेव नदी उफान पर है और एनीकट में पानी का बहाव काफी तेज है। इसके चलते गोताखोरों को किशोर की तलाश में काफी परेशानी हो रही है। आशंका है कि सूरज तेज बहाव के साथ आगे बह गया है। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

नदी-नालों में नहीं जाने की अपील

जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। पिछले कुछ दिनों में बहने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को उफनते नदी-नालों और एनीकट के पास जाने से बचने की चेतावनी दी है। लोगों से बच्चों को भी नदी-नालों से दूर रखने की अपील की गई है। फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

Published

on

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन

कोरबा, 4 सितंबर 2026। डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समस्त यादव समाज को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यादव समाज का स्नेह सदैव प्राप्त होता रहा है: मंत्री देवांगन
       मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद का ही फल है कि आज नगर एवं जिले में तेज गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। समाज की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करना हमारा संकल्प है।

यादव समाज के लिए 75 लाख के विकास कार्य
         मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि यादव समाज की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें बालको शांति नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास भवन के ऊपरी तल का निर्माण, जमनीपाली में सामुदायिक भवन निर्माण, शारदा विहार अमरैय्यापारा राधाकृष्ण मंदिर के ऊपरी तल का निर्माण  विस्तार कार्य 10-10  लाख रुपये का पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार  वैशाली नगर मिनी स्टेडियम के पास मंच निर्माण एवं कक्ष निर्माण 10  लाख रुपये प्रगतिरत है । लाटा मेन रोड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति  मानिकपुर यादव मोहल्ले में भवन निर्माण के लिए – ’15 लाख रुपये’ की स्वीकृति शीघ्र की जाएगी ।

महापौर ने सुनाया भजन 
          इस अवसर पर कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए भगवान को समर्पित भजन भी सुनाया। कार्यक्रम में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, संरक्षक कमलेश यादव, प्रदेश महामंत्री संतोष यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक श्रीमती हारबाई यादव,  प्रफुल्ल तिवारी, शोभायात्रा के संयोजक रंजू यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

कांग्रेसियों द्वारा महंगाई के खिलाफ कल सुभाष चौक निहारिका में चीनी सत्‍याग्रह का आयोजन

Published

on

कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नेतृत्‍व में 5 सितम्‍बर 2026, दिन शनिवार को संध्‍या 4 बजे, सुभाष चौक निहारिका कोरबा में चीनी सत्‍याग्रह का आयोजन किया गया है । 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई चीनी (शक्‍कर), प्‍याज जैसे दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं की बढ़ती कीमत के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है । 

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्‍तम कवंर, मोहित केरकेट्टा,  श्‍याम लाल कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 

जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, पार्षद, पूर्व पार्षद, इंटक, एनएसयुआई, ब्‍लॉक कांग्रेस, मंडल, वार्ड एवं बूथ कमेटी सहित कांग्रेस के मोर्चा संगठन के समस्‍त विभाग – प्रकोष्‍ठ के पदाधिकारियों को समय पर उ‍पस्थित होने आग्रह किया है । 

Continue Reading

कोरबा

सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

Published

on

नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा ने मोहा मन

कोरबा/दर्री। सरस्वती शिशु मंदिर दर्री, एचटीपीपी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर की अध्यक्षता में किया गया। जन्मोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति से जुड़ा उत्साह देखने को मिला।

कृष्ण-राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों ने बिखेरी आकर्षण की छटा

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कक्षा अरुण से पंचम तक के बालकों ने भगवान श्री कृष्ण तथा बालिकाओं ने राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण की। नन्हे बाल गोपाल और राधा रानी के रूप में सजे बच्चों ने अपनी आकर्षक छवि से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
बच्चों ने श्री कृष्ण और राधा रानी के रूप में सजकर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों और उत्साह ने विद्यालय के वातावरण को आनंद और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने लायक रहा।

‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा विद्यालय

श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के बड़े बच्चों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंजते रहे। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया और इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। प्रतियोगिता ने जन्माष्टमी के पारंपरिक उल्लास को और भी जीवंत बना दिया।

प्रतिभागी भैया-बहनों को प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं और उपहार

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों और प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर द्वारा सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को उपहार भी वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों में खुशी और उत्साह देखने को मिला।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव के इस आयोजन ने विद्यालय के बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक उत्सवों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। कृष्ण-राधा की वेशभूषा, नृत्य प्रस्तुतियों और मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ आयोजित कार्यक्रम ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677