Connect with us

कोरबा

20 साल पुरानी पुलिया बही…दो हिस्सों में कटी सड़क:कोरबा में हसदेव-बांध उफान पर, नाले में बहा कर्मचारी 40 घंटे बाद मिला,स्कूल की छत टपकी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश से बड़मार क्षेत्र से कोई गांव को जोड़ने वाली सड़क हो हिस्सों में कट गई है, इससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है।

यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। हसदेव बांगो बांध का जल स्तर बढ़ गया है। करतला के गेरांव के बांसाझर्रा में स्थित स्टॉपडैम टूट गया है, जिससे 20 साल पुरानी पुलिया बह गई।

वहीं, सिंघिया कोरबी गांव में नाले में बहे रेलवे कर्मचारी का शव 40 घंटे बाद मिला है। 3 जुलाई को उदय कुमार सिंह काम के दौरान नाले के तेज बहाव में बह गया था। जिसे SDRF ने रेस्क्यू कर शव ढूंढ निकाला। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

इधर आदर्श नगर कुसमुंडा कॉलोनी स्थित SECL डीएवी पब्लिक स्कूल की छत से बारिश का पानी टपक रहा है। क्लासरूम में जगह-जगह बाल्टियां रखी गई हैं। इस पर अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए है।

डैम टूटने से स्टॉपडैम का पानी उफान पर है।

डैम टूटने से स्टॉपडैम का पानी उफान पर है।

नाले में बहे रेलवे कर्मचारी का 40 घंटे बाद शव मिला है।

नाले में बहे रेलवे कर्मचारी का 40 घंटे बाद शव मिला है।

बारिश के बाद होगा मरम्मत

गेरांव के बांसाझर्रा में पुलिया बह जाने से यातायात बाधित हो गया है। कार्यपालन अभियंता संतोष नाग के मुताबिक, यह 20 साल पुरानी पुलिया थी। बारिश रुकने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।

जिले में औसत बारिश 260.01 मिलीमीटर दर्ज की गई है। यह 10 साल के औसत 242.4 मिलीमीटर से 7.3 प्रतिशत अधिक है। कोरबा में 126 मिलीमीटर, बरपाली में 58.5, पाली में 30.02, कटघोरा में 35.5 और पसान में 89.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

बारिश के बाद मरम्मत शुरू किया जाएगा।

बारिश के बाद मरम्मत शुरू किया जाएगा।

24 घंटों में 91.88 मिलियन घन मीटर बारिश दर्ज

हसदेव बांगो बांध में जलस्तर बढ़कर 346 मीटर तक पहुंच गया है। बांध की अधिकतम क्षमता 359.66 मीटर है। वर्तमान में बांध का जलभराव 35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 91.88 मिलियन घन मीटर पानी की आवक हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह स्टॉपडैम पूर्व विधायक ननकी राम कंवर के प्रयासों से बनाया गया था। यह गांव की खेती और दैनिक जरूरतों का महत्वपूर्ण स्रोत था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से डैम के पुनर्निर्माण की मांग की है।

बड़मार क्षेत्र में 20 साल पुरानी पुलिया बह गई।

बड़मार क्षेत्र में 20 साल पुरानी पुलिया बह गई।

स्कूल के क्लास रूम में बाल्टी रखी गई है।

स्कूल के क्लास रूम में बाल्टी रखी गई है।

स्कूल की छत से टपक रहा पानी

वहीं, जिले के आदर्श नगर कुसमुंडा कॉलोनी स्थित SECL डीएवी पब्लिक स्कूल की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्कूल की छत से पानी टपक रहा है और दीवारों में सीपेज की समस्या है। कई स्थानों पर छत का प्लास्टर उखड़ चुका है।

फर्श पर लगी टाइल्स के कारण बच्चों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। कक्षा 6 में यह समस्या सबसे अधिक है, जहां आधे घंटे से अधिक बारिश होने पर स्थिति और बिगड़ जाती है। स्कूल में कोयला कर्मियों के बच्चे पढ़ते हैं।

एसईसीएल प्रबंधन की देखरेख में स्कूल का संचालन होता है। लेकिन भवन की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शौचालय की स्थिति भी खराब है।अभिभावकों ने चिंता जताई है कि छज्जे और छत का प्लास्टर कभी भी गिर सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

रीवा हादसे पर कोरबा में भी आक्रोश : जैन संतों की सुरक्षा के लिए सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Published

on

कोरबा। देश में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में आर्यिका माताजी संघ के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज ने सोमवार को जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक मौन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि रीवा, मप्र में विहार के दौरान हुई सड़क दुर्घटना में आर्यिका माताजी संघ की साध्वियों का असामयिक निधन हो गया था। समाज ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की पारदर्शिता के साथ एसआईटी या न्यायिक जांच करवाई जाए। घटना स्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
जैन समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जैन समाज सदैव शांति, अहिंसा और संवैधानिक मर्यादाओं में विश्वास रखता है। लेकिन तपस्वी संतों की सुरक्षा के मामले में अब शासन-प्रशासन को जागना होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान सकल जैन समाज के अनेक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि जैन संतों की सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सकल जैन समाज के प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप जैन, मूलचंद जैन, योगेश जैन, प्रकाश जैन, महेन्द्र चोपड़ा, दिनेश जैन, दीपांशु जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि संत समाज की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए समाज हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा।

Continue Reading

कोरबा

SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी, सुरक्षाकर्मी से मारपीट:जान से मारने और बेटी को उठाने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बांकिमोंगरा थाना क्षेत्र के SECL बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

घटना 23 मई की रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। SECL बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए।

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

चोरी करने, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गितफ़्तार कर लिया है

आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

इस दौरान आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी गई तो वे उसकी बहन-बेटी को घर से उठा ले जाएंगे।

पाइप और 100 मीटर केबल चोरी

चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

बताया गया कि आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी,

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान अर्जुन सिंग और एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने 25 मई को अर्जुन सिंह (20), पिता स्व. बनवारी सिंह, निवासी शांतिनगर बलगी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में उपयोग किये गए बिक को भी जब्त कर लिया गया है

घटना में उपयोग किये गए बाइक को भी जब्त कर लिया गया है

पूछताछ में कबूला जुर्म

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल फरार आरोपियों के पास है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक (CG 12 BS 7092) भी जब्त की है। बाइक में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Continue Reading

कोरबा

अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 1163 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Published

on

कोरबा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ0ग0) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए विभिन्न पदों का परिणाम दिनांक 25 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के 1163 युवाओं को सफलता प्राप्त हुई है। यह परिणाम भारतीय सेना के वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया है।
सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 28 मई 2026 को सुबह 7ः00 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ0ग0) जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित है, में प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित होने निर्देषित किया गया है।
अधिक जानकारी हेतु अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/0771-2965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है। अभ्यर्थियों को दलाल से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677