Connect with us

विदेश

पाकिस्तान में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर सुसाइड अटैक:धमाके में 26 लोगों की मौत, इनमें 14 सैनिक; बलूच लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी ली

Published

on

इस्लामाबाद,एजेंसी । पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ब्लास्ट में 26 लोगों की मौत हो गई। धमाके में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले की जिम्मेदारी मिलिटेंट ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है।

BLA प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती हमले को मजीद ब्रिगेड यूनिट ने अंजाम दिया। उनका निशाना इन्फैंट्री स्कूल के सैनिक थे, जो कोर्स पूरा कर जाफर एक्सप्रेस से पेशावर जाने वाले थे।

अधिकारियों ने बताया कि कई घायल यात्रियों की मौत अस्पताल में हुई। क्वेटा सिविल हॉस्पिटल के प्रवक्ता वसीम बैग ने पाकिस्तानी अखबार द डॉन को बताया कि मारे गए लोगों में 14 आर्मी जवान और 12 आम नागरिक हैं।

उधर, अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इस हमले के पीछे BLA है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह एक सुसाइड ब्लास्ट लग रहा है।

क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट की तस्वीरें…

ब्लास्ट के बाद प्लेटफॉर्म पर सामान बिखरा हुआ नजर आ रहा है।

ब्लास्ट के बाद प्लेटफॉर्म पर सामान बिखरा हुआ नजर आ रहा है।

ब्लास्ट के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल।

ब्लास्ट के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल।

ब्लास्ट से प्लेटफॉर्म का शेड उड़ गया।

ब्लास्ट से प्लेटफॉर्म का शेड उड़ गया।

क्वेटा सिविल हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

क्वेटा सिविल हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

अस्पताल के बाहर घायलों के परिजन परेशान दिखाई दिए।

अस्पताल के बाहर घायलों के परिजन परेशान दिखाई दिए।

प्लेटफॉर्म पर भीड़ थी, ट्रेन आने से पहले ब्लास्ट पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जाफर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले यह हादसा हुआ। क्वेटा के एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा कि ट्रेन को 9 बजे पेशावर के लिए रवाना होना था। हादसे के वक्त यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट के वक्त प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा लोग थे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि धमाका बुकिंग ऑफिस के पास हुआ।

BLA ने पुल उड़ाया था, डेढ़ महीने बाद शुरू हुई थी ट्रेन 26 अगस्त को BLA ने रेलवे पुल को ब्लास्ट से उड़ा दिया था। इसके बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवा बंद हो गई थी। करीब डेढ़ महीने बाद 11 अक्टूबर से दोबारा दोनों शहरों के बीच ट्रेन सर्विस शुरू की गई थी। आज 9 नवंबर को क्वेटा से पेशावर जाने वाली ट्रेन के आने से पहले रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट कर दिया गया।

पाकिस्तान PM बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की है।​​​​​​ उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना के बाद इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और तुरंत जांच का आदेश दिया।

ब्लास्ट के बाद घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। संकट से निपटने के लिए दूसरे अस्पतालों से भी डॉक्टर और नर्स बुलाए गए हैं। अस्पताल के मुताबिक फिलहाल 46 लोगों का इलाज हो रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

ट्रम्प भारत पर फिर टैरिफ बढ़ा सकते हैं:US कंपनियों को नुकसान का आरोप, 8 महीने पहले टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया था

Published

on

वॉशिंगटन, एजेंसी। ट्रम्प प्रशासन एक बार फिर से भारत पर टैरिफ बढ़ा सकता है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, इस लिस्ट में भारत और चीन समेत 16 देश शामिल हैं।

ट्रम्प प्रशासन का आरोप है कि ये देश सरकारी मदद से जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और इन्हें सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

हालांकि, टैरिफ की नई दरें अभी तय नहीं हुई हैं। अमेरिकी ने इसी साल फरवरी में टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी थी। साथ ही रूस से तेल इम्पोर्ट के कारण पेनल्टी के रूप में लगाए गए 25% टैरिफ को वापस करने का फैसला भी लिया था।

जबरन मजदूरी के मामले में भी टैरिफ लगा सकता है अमेरिका

अमेरिका दूसरे देशों में जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों को लेकर भी सख्ती कर रहा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने जुलाई में इस मामले की जांच पूरी की थी। इसमें यह देखा गया कि दूसरे देश अपने यहां कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

कार्यालय के मुताबिक, जांच के दायरे में आए कई देशों पर 10 से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। यानी इन देशों से अमेरिका भेजे जाने वाले सामान पर पहले के मुकाबले ज्यादा शुल्क देना होगा। इससे इन देशों की कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में सामान बेचना महंगा हो सकता है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। दोनों देशों ने फरवरी में समझौते की रूपरेखा तय की थी। लेकिन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछले साल लगाए गए टैरिफ रद्द किए जाने के कारण यह बातचीत दोबारा शुरू करनी पड़ी।

भारत चाहता है कि उसके सामान पर अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश, वियतनाम और कंबोडिया जैसे प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाया जाए।

17 अक्टूबर: ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला कानून रोका

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर रोक लगाई थी। इस कानून के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था।

इन देशों में चीन, भारत, स्लोवाकिया समेत हंगरी और अजरबैजान शामिल थे। प्रतिबंध से जुड़े कानून का मकसद रूस की कमाई के रास्ते बंद करना था, ताकि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए उसे पैसा जुटाने में मुश्किल हो।

खास बात ये है कि ट्रम्प ने 9 अक्टूबर को ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी।

Continue Reading

देश

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स:भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना, खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला

Published

on

सैन जुआन/नई दिल्ली, एजेंसी। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो मिस यूनिवर्स-2026 बन गई हैं। 25 नवंबर को राजधानी सैन जुआन में हुए 75वें फिनाले में उन्हें विजेता चुना गया।

जेनिफर यह खिताब जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां हैं। उन्होंने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था। जून में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचीं। उन्होंने 30 किलो वजन भी घटाया है। जेनिफर ने भारतीय कारीगरों की बारीक कढ़ाई से सजा एक खास गाउन पहना था।

उनकी जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार यह ताज जीता। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं।

जेनिफर मॉडल और सोशल वर्कर हैं। उन्होंने जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

मिस यूनिवर्स 2026 के रूप में अपना नाम सुनते ही जेनिफर बैरेटो भावुक हो गईं।

जेनिफर से पहले प्यूर्टो रिको की पांच कंटेस्टेंट्स ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। 1970 में मैरिसोल मालारेट, 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू, 1993 में दयानारा टोरेस, 2001 में डेनिस क्विनोनेस और 2006 में जुलेइका रिवेरा ने यह खिताब जीता था।

जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहले केवल अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। हालांकि, अब शादीशुदा और तलाकशुदा महिलाएं भी इसमें भाग ले सकती हैं।

मिस यूनिवर्स संगठन ने 2023 के संस्करण से अपने नियमों में बदलाव किया था। इसके बाद शादीशुदा महिलाओं और मां बन चुकी महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता के दरवाजे खुल गए।

भारत की काजिया टॉप 30 तक पहुंचीं

इस साल भारत की तरफ से केरलम की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने हिस्सा लिया। दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतियोगियों ने ताज के लिए मुकाबला किया। हालांकि, काजिया टॉप 30 तक पहुंचने के बाद टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।

विजेता के लिए इस बार 3,150 हीरे जड़ा खास डायमंड क्राउन तैयार किया गया है। प्रतियोगिता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया गया यह क्राउन 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है।

फिनाले से पहले ही प्रतियोगिता कई विवादों में घिर गई थी। मिस यूनिवर्स वियतनाम की विजेता से ताज वापस ले लिया गया। 6 दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की प्रतियोगियों को फ्रेंचाइजी विवाद के चलते अंतरराष्ट्रीय मंच पर जगह नहीं मिली। वहीं, कुछ अफ्रीकी देशों की प्रतियोगियों को अमेरिकी वीजा नहीं मिलने के कारण नाम वापस लेना पड़ा।

Continue Reading

देश

जेन्सेन हुआंग की वापसी के बाद Nvidia के शेयरों में उछाल, Dow फ्यूचर्स 1,200 अंक चढ़े; Nasdaq में 6% की तेजी

Published

on

मुंबई, एजेंसी। अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की वापसी की खबर से कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। इसका सकारात्मक असर पूरे टेक्नोलॉजी सेक्टर पर पड़ा। वहीं, अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों के फ्यूचर्स में भी मजबूत बढ़त दर्ज की गई।

कारोबार से पहले Dow Jones फ्यूचर्स करीब 1,200 अंक चढ़ गए, जबकि Nasdaq-100 फ्यूचर्स में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Nvidia के शेयरों में आई तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और पिछले सप्ताह की भारी बिकवाली के बाद बाजार में रिकवरी के संकेत दिए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677