Uncategorized
रोजगार की मांग पर भूविस्थापित किसानों द्वारा खदान बंदी के बाद 3 महिला समेत 4 भू विस्थापित गिरफ्तार : माकपा और किसान सभा ने की निंदा, रिहा करने की मांग, दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Uncategorized
रायपुर में रात 8:18 बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद:कई जगह छाए रहेंगे बादल, न दिखे तो क्या करें
Uncategorized
एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली के विद्यार्थियों ने किया विशाखापट्टनम और अराकू वैली का शैक्षणिक भ्रमण
Uncategorized
रायपुर में ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत:कोरिया में बस-बोलेरो की टक्कर, महिला की गई जान; 4 बच्चों समेत 14 घायल
-
Uncategorized1 year agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized1 year agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा1 year agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा10 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा2 years ago
जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायतों के लिये प्रवर्गवार आरक्षण 19 दिसंबर को
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
-
कोरबा1 year agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर
Uncategorized
रोजगार की मांग पर भूविस्थापित किसानों द्वारा खदान बंदी के बाद 3 महिला समेत 4 भू विस्थापित गिरफ्तार : माकपा और किसान सभा ने की निंदा, रिहा करने की मांग, दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Uncategorized
रायपुर में रात 8:18 बजे दिखेगा करवा चौथ का चांद:कई जगह छाए रहेंगे बादल, न दिखे तो क्या करें
रायपुर, एजेंसी। करवा चौथ पर गुरुवार (29 अक्टूबर) को महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद रात में चांद के दर्शन कर व्रत खोलेंगी। चंद्रोदय के अनुमानित समय के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बलरामपुर में रात 8:02 बजे चांद निकलने की उम्मीद है। इसके बाद अंबिकापुर में रात 8:03 बजे और कोरबा में रात 8:06 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं।
राजधानी रायपुर में रात 8:18 बजे चांद निकलने का अनुमान है। वहीं, जगदलपुर में रात 8:17 से 8:22 बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन हो सकते हैं। इस बार चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से कई जगहों पर बादल छाए रहने की आशंका है।
ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज शुक्ला के अनुसार, यदि करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं, तो भगवान शिव और गणेश जी के मंदिर जाकर मानसिक दर्शन कर सकते हैं। भगवान शिव की जटाओं में चंद्रदेव विराजमान हैं। चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।

बादलों के कारण देर से होंगे चांद के दर्शन
चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। ऐसे में चंद्रमा क्षितिज से ऊपर आने के बाद भी दिखाई नहीं दे सकता। ऊंची इमारतों, पहाड़ियों और स्थानीय मौसम के कारण भी चांद देखने में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है।
सुबह सरगी से शुरू होगा व्रत
करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करती हैं। परंपरा के अनुसार, सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। इसमें फल, मिठाई, मेवे और फेनी जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके बाद महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं।
शाम को करवा चौथ माता और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है। इस दौरान महिलाएं करवा चौथ की कथा भी सुनती हैं।
करवा चौथ पर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर सोलह शृंगार करती हैं। इस मौके पर दुल्हन मेहंदी, अरेबिक मेहंदी, मंडला आर्ट और बेल-पत्ती वाली डिजाइन काफी पसंद की जाती हैं। कई महिलाएं हथेलियों पर चांद, छलनी और पति-पत्नी की आकृति भी बनवाती हैं। मेहंदी के गहरे रंग को प्रेम और सुहाग से जोड़कर देखा जाता है।

Uncategorized
एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली के विद्यार्थियों ने किया विशाखापट्टनम और अराकू वैली का शैक्षणिक भ्रमण

व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विद्यालय का विशेष जोर
पाली/कोरबा। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली द्वारा विशाखापट्टनम (वाइजैग) एवं अराकू वैली का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया गया। इस यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अनुभवी शिक्षकों का दल भी शामिल रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, आधुनिक तकनीक और देश की रक्षा प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।बोर्रा केव्स में प्राकृतिक संरचनाओं को करीब से जानाअराकू वैली भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध बोर्रा केव्स का अवलोकन किया। यहाँ उन्होंने लाखों वर्षों में निर्मित प्राकृतिक चूना पत्थर की अद्भुत संरचनाओं को करीब से देखा।

इस अनुभव के माध्यम से विद्यार्थियों को भूगोल एवं प्राकृतिक इतिहास से संबंधित विषयों को समझने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त, बच्चों ने अराकू की मनमोहक वादियों, कॉफी बागानों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।नौसेना और आधुनिक तकनीक से हुए परिचितविशाखापट्टनम में विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध कुरसुरा सबमरीन म्यूजियम एवं टीयू-142 एयरक्राफ्ट म्यूजियम का भ्रमण किया। यहाँ बच्चों को भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास, देश की सुरक्षा व्यवस्था तथा आधुनिक सैन्य तकनीक के बारे में जानने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इन संग्रहालयों के माध्यम से देश की रक्षा में योगदान देने वाले जवानों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को भी समझा। इसके साथ ही बच्चों ने ऋषिकोंडा बीच पर समुद्र की विशालता और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक शिक्षा पर जोरविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और आत्मनिर्भरता विकसित करना भी है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को कक्षा में पढ़े गए विषयों को वास्तविक जीवन से जोड़कर समझने का अवसर प्रदान करते हैं।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके बौद्धिक, सामाजिक और व्यावहारिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ाती हैं तथा उन्हें व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं।विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अभिभावकों ने की सराहनाभ्रमण से लौटे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। बच्चों ने इस यात्रा को ज्ञानवर्धक, रोचक और यादगार अनुभव बताया। वहीं, अभिभावकों ने बच्चों के शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए विद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल, पाली का यह प्रयास इस बात को रेखांकित करता है कि आधुनिक शिक्षा में पुस्तकीय अध्ययन के साथ-साथ अनुभव आधारित शिक्षण और वास्तविक जीवन से जुड़ी गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण स्थान है।
Uncategorized
रायपुर में ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत:कोरिया में बस-बोलेरो की टक्कर, महिला की गई जान; 4 बच्चों समेत 14 घायल
रायपुर/ कोरिया, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। पहला हादसा रायपुर के VIP चौक पर हुआ, जहां ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 9 साल की बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
वहीं, दूसरा हादसा कोरिया जिले के जमदुआरी घाट पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

रायपुर VIP चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को रौंद दिया।

घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

कोरिया में रांची से चिरमिरी जा रही बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई।
केस 1: रायपुर में ट्रक ने मां-बेटी को रौंदा
टेमरी गांव की रहने वाली गंगा साहू (35) और उनकी बेटी रितिका साहू (9) स्कूटी पर सवार होकर रायपुर शहर की तरफ आ रही थीं। दोपहर में VIP चौक पर ट्रक (नंबर MH15EG7219) ने उन्हें रौंद दिया।
हादसा इतना गंभीर था कि मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में बेटी को मेकाहारा लाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
VIP चौक पर पहले भी हुए कई बड़े हादसे
VIP रोड पर हुआ यह हादसा पहला नहीं है। इससे पहले भी यहां ट्रक की चपेट में आने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं को लेकर ग्रामीण प्रदर्शन भी कर चुके हैं।

कोरिया हादसे में टक्कर के बाद बोलेरो की हालत।
केस 2 : कोरिया में बस-बोलेरो की टक्कर, महिला की मौत
दूसरा हादसा कोरिया जिले में रविवार सुबह नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। चरचा थाना क्षेत्र के नगर जंगल में रांची से चिरमिरी जा रही राजहंस बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार महिला रितु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी निवासी श्रद्धालु रविवार सुबह बोलेरो में सवार होकर कुदरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान जमदुआरी घाट के पास उनकी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
चार बच्चों समेत 14 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
हादसे की सूचना मिलने पर चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सभी घायलों को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
कोरिया जिले में जिस जमदुआरी घाट पर यह हादसा हुआ, वहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस जगह को नेशनल हाईवे ने ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। इसके बावजूद यहां एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। पुलिस दोनों सड़क हादसों की जांच कर रही है।

-
Uncategorized1 year agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
Uncategorized1 year agoबाँकी कॉलोनी के दुर्गा भवन क्लब का होगा नवनिर्माण, नपा अध्यक्षा ने दिया आश्वाशन….देखे पूरी खबर
-
बाँकी मोगरा1 year agoथाना बाँकी–दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर हुई लूट कांड, प्रार्थी तीन दिनों से भटक रहा, अब तक नहीं हुई शिकायत दर्ज…..।
-
कोरबा10 months agoकोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म – मुख्य आरोपी तरुण व एक सहयोगी हिरासत में। अन्य की तलाश जारी…..देखे पूरी खबर…।
-
कोरबा2 years agoमहतारी वंदन योजना से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने सहित समाज की प्रगति में दे रही योगदान’
-
कोरबा2 years ago
जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायतों के लिये प्रवर्गवार आरक्षण 19 दिसंबर को
-
Uncategorized1 year agoबाकी मोगरा में गूंजी या अली या हुसैन की सदाएं, मुहर्रम ताजिया जुलूस व झांकी निकाल इमाम हुसैन को याद कर मनाया मुहर्रम पर्व…..।
-
कोरबा1 year agoबांकीमोंगरा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन की शिकायत पर पहुंची न.प्रशा. विकास विभाग परीक्षण टीम, नवनिर्माण सीसी सड़क का किया कोर कटिंग परीक्षण…देखे पूरी खबर

Leave a Reply