Connect with us

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में 5 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड:मां की मौत से पढ़ाई छोड़ी, शव-दान की इच्छा जताई, बोर्ड-एग्जाम से पहले दी जान

Published

on

कोरबा/जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होने वाली है। लेकिन परीक्षा से पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 5 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया है। कोरबा में पिछले 48 घंटों में 4 स्टूडेंट्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, जांजगीर चांपा जिले में 1 छात्रा ने फांसी लगाई है।

घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र का है। मृतकों में 3 छात्रा और 2 छात्र शामिल है। सभी स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी में लगे हुए थे। सुसाइड के भी अलग-अलग रिजन सामने आए हैं। कहीं मां की मौत के बाद पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आई। एक छात्र ने सुसाइड नोट में शव दान करने की इच्छा जताई है। इनमें एक छात्रा वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी फिर फांसी लगा ली। सभी मामले में पुलिस की जांच जारी है।

12वीं का छात्र उज्जवल डनसेना। जिसने अपने घर में फांसी लगाई। इस दौरान रुम में टीवी चल रहा था।

12वीं का छात्र उज्जवल डनसेना। जिसने अपने घर में फांसी लगाई। इस दौरान रुम में टीवी चल रहा था।

गीता महंत 9वीं की छात्रा थी। ने गांव के तालाब के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली।

गीता महंत 9वीं की छात्रा थी। ने गांव के तालाब के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली।

ये शव अंजलि केंवट का है। वो 10वीं की छात्रा थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

ये शव अंजलि केंवट का है। वो 10वीं की छात्रा थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

केस 1- एग्जाम से 3 दिन पहले फंदे पर लटकी

पहली घटना कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रानगर दुरपा, वार्ड नंबर-5 की है। मंगलवार (17 फरवरी) को अंजलि केंवट (17) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अंजलि 10वीं कक्षा की छात्रा थी और दुरपा रोड स्थित लवली केयर स्कूल में पढ़ती थी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। भाई कार्तिक ने बताया कि अंजलि बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

गीता महंत 9वीं क्लास में पढ़ती थी। मां की मौत के बाद पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

गीता महंत 9वीं क्लास में पढ़ती थी। मां की मौत के बाद पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

केस 2 – मां की मौत से पढ़ाई प्रभावित

दूसरी घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के धमनागुड़ी मोहार गांव की है। मंगलवार (17 फरवरी) को ही गीता महंत (16) ने गांव के तालाब के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली। वह 9वीं क्लास में पढ़ती थी। सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए घर से निकली थी।

ग्रामीणों की सूचना पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के अनुसार, सितंबर महीने में गीता की मां की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद से गीता परेशान रहती थी और उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी।

इस मामले उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उज्जवल डनसेना के कमरे से सिगरेट मिला। इस दौरान टीवी भी चल रहा था।

उज्जवल डनसेना के कमरे से सिगरेट मिला। इस दौरान टीवी भी चल रहा था।

केस 3 – सुसाइड नोट छोड़कर फंदे पर लटका छात्र

तीसरी घटना कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामपुर आईटीआई बस्ती की है। जहां उज्जवल डनसेना उर्फ ध्रुव (17) ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उज्जवल एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।

उज्जवल कॉमर्स विषय का छात्र और क्लास मॉनिटर था। बुधवार (18 फरवरी) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेंट जेवियर स्कूल में फिजिकल एजुकेशन का पेपर देने नहीं पहुंचा। जब वह परीक्षा में अनुपस्थित रहा, तो स्कूल के कुछ शिक्षक उसके घर पहुंचे।

घर का दरवाजा अंदर से बंद था और तेज आवाज में टीवी-गाने चल रहे थे। खिड़की से देखने पर उज्जवल का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जो अंग्रेजी में लिखा गया है। सुसाइड नोट में उज्जवल ने अपनी मौत के बाद शव को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा व्यक्त की है।

केस 4 – घर पर अकेला था छात्र, फांसी लगाई

चौथी घटना भी बुधवार (18 फरवरी) को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सीएसईबी कॉलोनी में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र दीपांशु कौशिक (पिता- गजेंद्र कौशिक) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दीपांशु घर पर अकेला था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

18 वर्षीय छात्रा रजनी सूर्यवंशी अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली।

18 वर्षीय छात्रा रजनी सूर्यवंशी अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली।

केस 5 – पंखे पर लटकी मिली छात्रा

पांचवीं घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव की है। जहां छात्रा रजनी सूर्यवंशी (18) अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। बुधवार (18 फरवरी) को जब उसकी मां मजदूरी से लौटी तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।

कई बार आवाज देने पर भी कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांकने पर उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका देखा। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक रजनी की मौत हो चुकी थी। रजनी 12 वीं की छात्रा थी। 2 दिन बाद ही उसका एग्जाम था।

वीडियो कॉल पर कर रही थी बात

इस मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि रजनी सूर्यवंशी वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी। इस संबंध में आगे और जांच की जाएगी। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा फिर परिजनों को सौंप दिया है।

Continue Reading

कोरबा

भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत दर्री पुलिस की कार्यवाही

कोरबा। कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया गया है।

दिनांक 05/04/2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर, पिता स्व. ओंकार ठाकुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 307, ब्लॉक 2/बी, महावीर विलो अपार्टमेंट, कंगरी सैटेलाइट टाउन, बेंगलोर (कर्नाटक) हाल मुकाम एच.आई.जी.-13 साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि भेल कंपनी के प्लांट दर्री में रखे गए लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्राप्त रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं चोरी गया मशरूका बरामद किया गया।

आरोपियों का नाम व पता इस प्रकार है

  1. योगेश सोनवानी, पिता जवाहर लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी राजीव नगर, दर्री, थाना दर्री, जिला कोरबा (छ.ग.)

एक विधि संघर्षरत बालक

आरोपी योगेश सोनवानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा विधि संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

Continue Reading

कोरबा

प्रेसवार्ता: द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शिक्षा प्रकल्प मॉडल

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब बालको के आयोजकत्व में कोरबा टीपी नगर स्थित ब्लू डायमंड होटल के कांफ्रेंस हाल में रीजन कांफ्रेंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता, क्लब अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पीडिजी एमजेएफ लायन एमडी माखीजा ने प्रेसवार्ता ली, जिसमें डिस्ट्रिक्ट एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का स्थायी प्रोजेक्ट शिक्षा प्रकल्प नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को मॉडल बताया और कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जिसे 7स्टार रेटिंग हासिल है, जहां पर कुछ बच्चों को पूर्णत: नि:शुल्क एवं ग्रामीण तथा निर्धन बच्चों को काफी कम फीस लेकर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो लायनवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल में पूरा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत आता है और डिस्ट्रिक्ट के अंदर संचालित क्लबों द्वारा शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई स्थायी प्रोजेक्ट सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में नया क्लब, लायंस क्लब सारागांव का गठन किया गया है, जिसका शपथग्रहण रीजन कांफ्रेंस में किया गया। लायन गुप्ता ने बताया कि सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर विद्यालय खोला जाएगा, इसके लिए लायन सदस्य दीपक अग्रवाल ने 03 एकड़ जमीन दान में दी है।
जल संरक्षण, भूख उन्मुलन, स्कूल डेव्हलपमेंट एवं स्वास्थ्य में विशेष काम
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स 8 क्षेत्रों में काम कर रहा है जिसमें दृष्टि, भूख उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, बचपन का केंसर, मधुमेह नियंत्रण, मानवीय प्रयास एवं आपदा राहत। डिस्ट्रिक्ट में भी इन क्षेत्र में काम किया जा रहा है, लेकिन डिस्ट्रिक्ट में मुख्य रूप से शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विजन लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्कील डेव्हलपमेंट को भी प्राथमिक्ता से रखा गया है।
लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने कहा कि रीजन कांफ्रेंस का नाम रखा गया है-काव्या। काव्या हमें संवेदना, मानवता सिखाती है और कविता से एकता एवं सद्भाव का संचार होता है। रीजन कांफ्रेंस का भी यही मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर अन्य क्लब, जोन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 3 दिन से मौसम खराब:तेज बारिश, आंधी-तूफान से कार्यक्रम और बिजली सप्लाई प्रभावित, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। इस खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। बैनर-पोस्टर फट गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।

दरअसल, शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

दोपहर होते-होते फिर धूप निकली और कुछ देर बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूप व बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है।

चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फटे

रुक-रुक कर हो रही बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फट गए या उड़ गए हैं। शादी-विवाह के कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मानिकपुर एसईसीएल जीआरसी और सीआरसी क्लब में आयोजित शादी समारोह में आंधी-तूफान और बारिश के चलते पंडाल व सजावट उड़ गए, जिससे पार्टी कार्यक्रम बाधित हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677