छत्तीसगढ़
बीजापुर में 1.41 करोड़ के इनामी 52 नक्सलियों का सरेंडर
इनमें DVCM-ACM रैंक के नक्सली शामिल,2024 से अब तक 876 ने छोड़े हथियार
बीजापुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को 52 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जो साउथ सब जोनल ब्यूरो, एओबी डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े थे। सरेंडर करने वाले 52 नक्सलियों पर 1.41 करोड़ का इनाम घोषित था। इनमें 21 महिला और 31 पुरुष शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वालों में एक DVCM, पांच कंपनी कमांडर/PPCM, 10 एसीएम, 8 डिवीजन और ब्यूरो पार्टी सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा प्लाटून, एरिया कमेटी, मिलिशिया और जनसंगठन से जुड़े कई सदस्य भी हैं।
50 हजार रुपए की सहायता दी गई
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन की ओर से हर कैडर को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। बीजापुर जिले में 1 जनवरी 2024 से अब तक 876 नक्सली मुख्यधारा में लौट चुके हैं।
अब तक 1126 नक्सलियों की गिरफ्तारी
इसी अवधि में 1126 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि 223 मुठभेड़ों में मारे गए हैं। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने अपील की है कि नक्सली भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। ‘पूना मारगेम’ नीति सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
- लक्खू कारम उर्फ अनिल – 8 लाख
- लक्ष्मी माड़वी उर्फ रत्ना – 8 लाख
- चिन्नी सोढ़ी उर्फ शांति – 8 लाख
- भीमा कारम – 5 लाख
- विष्णु मण्डावी उर्फ किरण उर्फ मोती – 5 लाख
- मोती कोरसा – 5 लाख
- हुंगी कारम उर्फ अंजली – 5 लाख
- आयतू हपका – 5 लाख
- कमला भोगाम – 5 लाख
- ललिता मुचाकी – 5 लाख
- गौरी कुड़ियम उर्फ गीता उर्फ अन्नू – 5 लाख
- बोदी हेमला उर्फ अनुशा – 5 लाख
- बाबू अंगनपल्ली उर्फ अनिल – 5 लाख
- सुखराम कुड़ियम – 5 लाख
- पण्डरू पोटाम – 5 लाख
- लक्की ओयाम – 5 लाख
- मुन्ना पोड़ियम – 2 लाख
- रत्तू ओयाम उर्फ रतन – 2 लाख
- मंगली मिडियम – 2 लाख
- मोटू मिडियम – 2 लाख
- आयतू कारम – 2 लाख
- कोपे माड़वी उर्फ सामो – 2 लाख
- हुंगी माड़वी – 2 लाख
- मिटकी पुनेम उर्फ समीरा – 2 लाख
- अंदो मिच्चा – 2 लाख
- सुकमन वेको – 2 लाख
- मोटी फरसीक – 2 लाख
- कोसा माड़वी उर्फ डुई – 2 लाख
- चैतू कुंजाम उर्फ देवा – 2 लाख
- मुडा माड़वी – 2 लाख
- सम्मैया तलाण्डी – 2 लाख
- हुंगा कर्मा – 2 लाख
- रमेश उद्दे – 2 लाख
- बिक्का गोटा – 2 लाख
- भीमा माड़वी – 2 लाख
- कोपे कड़ती – 1 लाख
- पण्डरू फरसा उर्फ बण्डे – 1 लाख
- मूडो पोयाम उर्फ अनिता – 1 लाख
- पायके कोवासी – 1 लाख
- सोनी कारम – 1 लाख
- आयती कारम उर्फ पुनीता – 1 लाख
- कमली माड़वी – 1 लाख
- सम्मा तलाण्डी – 1 लाख
- हड़मा कुहराम उर्फ वक्के – 1 लाख
- राजेन्द्र कवासी उर्फ जोगा – 1 लाख
- विनोद कुरसम – 1 लाख
- आयतू उईका – 1 लाख
- बदरू कुरसम – 1 लाख
- कन्हैया गोटा उर्फ कन्ना – 1 लाख
- मल्लेश कारम उर्फ भीमा
- सुदेश उईका उर्फ मुन्ना
कल 29 ने किया था सरेंडर
बता दें कि 14 जनवरी को सुकमा में 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। ये सभी नक्सली सुकमा के गोगुंडा इलाके में सक्रिय थे। इनमें से एक पोड़ियाम बुधरा नक्सल संगठन में DAKMS अध्यक्ष था। इस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
कोरबा
चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग
रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कोरबा
होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय
कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।
छत्तीसगढ़
रायपुर : रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
