Connect with us

कोरबा

कोरबा में 600 महिलाओं को सम्मानित किया गया:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने पताड़ी में किया आयोजन

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बरपाली तहसील में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अदाणी फाउंडेशन ने कोरबा पॉवर लिमिटेड के पास ग्राम पताड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें आसपास की 14 ग्राम पंचायतों से लगभग 600 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस समारोह में ग्राम पताड़ी, पहन्दा, खोड्डल, सरगबूंदिया, कुदूरमल, ढ़नढ़नी, कटबितला और देवरमल सहित अन्य ग्रामों की 100 मितानिनों तथा 500 स्व-सहायता समूह की सदस्यों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देना था।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत, जनपद सदस्य (सरगबूंदिया) रीना सिदार और जिला समन्वयक (मितानिन) वंदना गुप्ता मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इनके अतिरिक्त, सरपंच, अन्य प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

कोरबा पॉवर लिमिटेड से डॉ. विकास ठाकुर और अरुण प्रसाद सहित अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

जिला पंचायत सदस्य बोलीं- महिलाएं देश के हर क्षेत्र में आगे

सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता अनंत ने कहा कि आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने भारत की महिला राष्ट्रपति का उदाहरण देते हुए कहा कि यह देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। उन्होंने समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को गौरव का विषय बताया।

जनपद सदस्य रीना सिदार ने अपने संबोधन में कहा कि अदाणी समूह द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह महिलाओं को आगे बढ़ने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब ट्रेन से लेकर विमान तक संचालित कर रही हैं और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

जिला समन्वयक (मितानिन) वंदना गुप्ता ने बताया कि मितानिनों ने कोरोना काल जैसे कठिन समय में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने प्रसूति सेवाओं सहित ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

Published

on

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 22 वारंटियों की गिरफ्तारी, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल

कुल 23 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों के अनुभागीय अधिकारियों तथा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को त्वरित एवं सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली (फैमिली) हेतु विशेष अभियान चलाया गया। दिनांक 21.02.2026 को कोरबा पुलिस द्वारा सघन दबिश अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान कुल 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 01 स्थायी वारंटी शामिल है। इस प्रकार विभिन्न प्रकरणों में कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी न्यायालय द्वारा पूर्व में जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे। कोरबा पुलिस द्वारा इनकी सतत निगरानी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की गई।

कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील🔹
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध अथवा अवैध शराब के निर्माण/बिक्री संबंधी सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत आगे भी अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी

Continue Reading

कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना/चौकी परिसर में सर्राफा व्यापारी, गोल्ड लोन एवं पेट्रोल पंप संचालकों का अलग-अलग बैठक आयोजित

Published

on

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी परिसरों में सर्राफा व्यापारियों, गोल्ड लोन संचालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संपत्ति संबंधी अपराधों, लूट, चोरी एवं ठगी की घटनाओं की रोकथाम करना तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।

सर्राफा व्यापारियों हेतु निर्देश—
▪️ दुकान परिसर में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित कर कम से कम 30 दिवस का बैकअप सुरक्षित रखें।
▪️ प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें।
▪️ संदिग्ध व्यक्ति अथवा लेन-देन की सूचना तत्काल संबंधित थाना/चौकी को दें।
▪️ सोना-चांदी की खरीद-बिक्री का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में संधारित रखें।

गोल्ड लोन संचालकों हेतु निर्देश—
▪️ ऋण स्वीकृति से पूर्व ग्राहक के वैध पहचान पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें।
▪️ गिरवी रखे गए आभूषणों का फोटो एवं पूर्ण विवरण सुरक्षित रखें।
▪️ चोरी अथवा संदिग्ध आभूषण गिरवी रखे जाने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
▪️ सुरक्षा हेतु अलार्म सिस्टम एवं सीसीटीवी की समुचित व्यवस्था रखें।

पेट्रोल पंप संचालकों हेतु निर्देश—
▪️ पंप परिसर में कार्यशील सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करें।
▪️ रात्रिकालीन समय में विशेष सतर्कता बरतें।
▪️ अधिक नकदी एकत्रित होने पर समय-समय पर बैंक में जमा करें।
▪️ संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों एवं संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया गया।

कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि वे सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

कोरबा

साढ़े 3 घंटे देरी से कोरबा पहुंची लिंक एक्सप्रेस:सुबह 11 बजे के बजाय दोपहर 2.30 बजे आई गाड़ी, यात्री होते रहे परेशान

Published

on

कोरबा। विशाखापट्टनम से कोरबा आने वाली लिंक एक्सप्रेस शनिवार को साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन सुबह 11:00 बजे के निर्धारित समय की बजाय दोपहर लगभग 2:30 बजे कोरबा पहुंची, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों ने बताया कि रायपुर में यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 6:55 बजे पहुंच गई थी। हालांकि, बिलासपुर पहुंचने तक यह एक घंटा विलंब हो चुकी थी। बिलासपुर से कोरबा के बीच ट्रेन की देरी और बढ़ती गई, जिससे यह अपने गंतव्य पर साढ़े तीन घंटे बाद पहुंची।

एक बुजुर्ग यात्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रेल प्रबंधन की मनमानी पर कोई लगाम लगाने वाला नहीं है। यात्री रवि पी सिंह ने बताया कि रेल प्रबंधन की इस लेटलतीफी से यात्रियों का शेड्यूल बिगड़ जाता है।

यात्री बोले- कई दिनों से देरी से पहुंची गाड़ी

अन्य यात्रियों ने बताया कि इस ट्रेन में बीमार व्यक्ति, व्यवसायी, नौकरीपेशा लोग और स्कूल-कॉलेज के छात्र सहित विभिन्न प्रकार के यात्री सफर करते हैं। लगातार हो रही देरी से इन सभी को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन पिछले कई दिनों से इसी तरह विलंब से कोरबा पहुंच रही है।

ट्रेन की लगातार लेटलतीफी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे कोरबा से कोयला परिवहन से लाखों-करोड़ों रुपये कमा रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां के लोगों के साथ केवल छलावा किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending