Connect with us

कोरबा

कोरबा पुलिस लाइन में 7 फीट का अजगर मिला:बच्चों के खेलने की जगह छिपा था, स्नेक कैचर टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के पुलिस लाइन में उस समय हड़कंप मच गया जब बच्चों के खेलने की जगह के पास एक 7 फीट लंबा अजगर देखा गया। यह अजगर लकड़ी के ढेर में छिपा हुआ था। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इसे जंगल में छोड़ना आवश्यक समझा गया।

आरक्षक सुरेश कुमार ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी। सारथी ने कुछ ही देर में पुलिस लाइन की नई बिल्डिंग पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्नेक कैचर ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया

सबसे पहले बच्चों को उस स्थान से दूर हटाया गया। इसके बाद, जितेंद्र सारथी ने बड़ी सावधानी से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर एक थैले में डाला। इस दौरान, पुलिस लाइन के निवासी अपनी बालकनी से इस रेस्क्यू ऑपरेशन को उत्सुकता से देख रहे थे।

रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। आरक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मी परिवार सहित रहते हैं और बच्चे अक्सर नीचे खेलते हैं। जिस जगह अजगर कुंडली मारकर बैठा था, बच्चे वहीं छिपने गए थे, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।

स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि अजगर काटता नहीं है, लेकिन यदि यह किसी को जकड़ ले तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने इसे एक खतरनाक और फुर्तीला अजगर बताया।

पुलिस लाइन के आसपास जंगल और नर्सरी होने के कारण सांप निकलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। जितेंद्र सारथी ने यह भी बताया कि उनकी टीम कोरबा जिले के बालको, दर्री, एनटीपीसी, छुरी, कटघोरा सहित कई अन्य क्षेत्रों में जीवों को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677