Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए:बीजापुर में ऑपरेशन जारी, बड़े नक्सलियों को घेरा; एक महीने में 50 से ज्यादा नक्सली ढेर

Published

on

जगदलपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है।

सूचना पर बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पिछले एक महीने में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 50 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, शोएब ढेबर को जमानत:कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ मांगे, आरोपी को कॉल करने दिया था हॉटस्पॉट

Published

on

रायपुर, एजेंसी। रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई है। इसके अलावा बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी थाने बुलाया गया था।

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ और युवकों को थाने बुलाया था। इससे पहले पुलिस ने जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी होटल में सिक्योरिटी गार्ड है।

आरोप है कि उससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया था। 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। आरोप है कि इंटरनेट कॉल करने के लिए शोएब ढेबर ने हॉटस्पॉट दिया था। इस मामले में जांच अभी जारी है।

दोनों आरोपियों को पुलिस मेडिकल कराने अस्पताल लेकर गई है।

दोनों आरोपियों को पुलिस मेडिकल कराने अस्पताल लेकर गई है।

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई थी।

कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई थी।

बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। (फाइल फोटो)

बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। (फाइल फोटो)

पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम सामने आया

दरअसल, पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सऐप ट्रेस कर जांजगीर-चांपा निवासी युवक को पकड़ा। पूछताछ के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। ऐसे में रायपुर पुलिस ने शनिवार रात शोएब ढेबर को हिरासत में लिया था।

जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने होटल के 3 कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की साजिश में क्या शोएब ढेबर की कोई भूमिका थी। इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पूर्व महापौर से भी बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ मांगे गए हैं।

पूर्व महापौर से भी बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ मांगे गए हैं।

इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

कपड़ों के गट्ठों के नीचे छिपाया 4.59 करोड़ का गांजा:छत्तीसगढ़ बॉर्डर पार करने से पहले MP-ओडिशा के 6 तस्कर गिरफ्तार, 9 क्विंटल गांजा जब्त

Published

on

मनेंद्रगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा ओडिशा से कपड़े को गट्ठों के बीच में छिपाकर मध्यप्रदेश के कटनी ले जाया जा रहा था।

जिससे पुलिस की नजरों से बचा जा सके, लेकिन बॉर्डर पार से पहले ही पुलिस को चेकिंग के दौरान कपड़ों के नीचे गांजा मिला। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नागपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य तस्करों को जानकारी जुटा रही है।

गांजा पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया गया था।

गांजा पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया गया था।

प्लास्टिक के पैकेटों में भरा मिला गांजा।

प्लास्टिक के पैकेटों में भरा मिला गांजा।

दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला।

दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार सुबह करीब 10.30 बजे नागपुर चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान ओडिशा नंबर की दो पिकअप क्रमांक OD 14 AA 3468 और OD 14 AL 9682 को रोककर तलाशी ली गई। दोनों वाहनों में प्लास्टिक के पैकेटों में गांजा भरा मिला। पैकेटों को बोरियों में भरकर कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाया गया था।

200 से ज्यादा पैकेट मिले

नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह ने बताया कि, दोनों पिकअप से गांजे के 200 से ज्यादा पैकेट मिले हैं। इनका कुल वजन करीब 9.20 क्विंटल है। पुलिस के मुताबिक, इसकी अनुमानित कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक है।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा से कटनी ले जा रहे थे गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, वे ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश के कटनी जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली हैं, जबकि चार आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हैं।

एमपी सीमा से कुछ किमी पहले पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लोड कर जशपुर के रास्ते सरगुजा सीमा में पहुंचे थे। इसके बाद एनएच-43 से सरगुजा के 5 थाना क्षेत्रों, सूरजपुर के 3 और कोरिया जिले के 3 थाना क्षेत्रों को पार कर नागपुर पहुंचे। मध्यप्रदेश सीमा से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस ने दोनों पिकअप को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक ओडिशा से गांजा तस्करी में सरगुजा और सूरजपुर जिले का रूट इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े बाकी लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

गंगरेल के 14 गेट खुले, जांजगीर-चांपा में प्रशासन अलर्ट:कलेक्टर-एसपी ने महानदी के तटीय इलाकों का लिया जायजा, DDRF की दो टीमें तैनात

Published

on

जांजगीर-चांपा। महानदी में जलस्तर बढ़ने से शिवरीनारायण में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने के बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शबरी सेतु पूरी तरह जलमग्न हो गया है। यहां करीब 7 फीट ऊपर पानी बहने की जानकारी है।

मेला ग्राउंड और चौपाटी इलाका पूरी तरह पानी में डूब गया है। नटराज चौक, बिलासपुर रोड और केरा मार्ग तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कई वार्डों और मोहल्लों के घरों में भी पानी घुस गया है। वार्ड नंबर 1 के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों की आवाजाही नाव के जरिए हो रही है।

बाढ़ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने महानदी के तटीय इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने राजस्व, पुलिस, जल संसाधन और नगर सेना समेत संबंधित विभागों को नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और बचाव उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

DDRF की दो टीमें तैयार, एक शिवरीनारायण में तैनात

बाढ़ राहत के लिए जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की दो टीमें तैयार हैं। एक टीम मोटर बोट के साथ शिवरीनारायण में तैनात है। दूसरी टीम जिला मुख्यालय में रिजर्व रखी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी प्रभावित इलाकों में तैनात हैं।

बैराज, घाट और पुलों का निरीक्षण

कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण बैराज, घाट, पुल और बसंतपुर बैराज का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिए घाटों और पुलों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। पानी बढ़ने की स्थिति में यातायात रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

जलभराव वाले इलाकों में मुनादी के निर्देश

महानदी के तटीय इलाकों और पहले जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुनादी के जरिए ग्रामीणों को संभावित जलभराव और जरूरी सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पहले से चिन्हांकित स्थानों पर जरूरी व्यवस्थाएं रखने को कहा गया है।

नदी किनारे सेल्फी-वीडियो बनाने से बचने की अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी, पुल और तेज बहाव वाले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। तेज बहाव के बीच सेल्फी या वीडियो बनाने का जोखिम नहीं उठाने और प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

शिवरीनारायण में स्थिति बिगड़ी, प्रशासन की नजर

फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव की तैयारियां जारी हैं। प्रशासन महानदी के तटीय इलाकों, पुल-पुलियों और जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। वार्ड नंबर 1 के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है, जबकि अन्य प्रभावित इलाकों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677