छत्तीसगढ़
रायपुर दक्षिण उपचुनाव…कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मलेन:महंत ने कहा-मुझे पता है प्रत्याशी कौन, बघेल बोले- सबको एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ना है
रायपुर,एजेंसी। रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और प्रभारियों से फीडबैक ली गई। मंच से नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, मुझे पता है प्रत्याशी कौन है। वो कांग्रेस का कार्यकर्ता होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सबको एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ना है। दक्षिण विधानसभा में जीत हासिल करनी है। 10 महीने के भाजपा सरकार की हकीकत जनता जान चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं है। ये चुनाव जीतना हमारे लिए संजीवनी बूटी साबित होगी। भाजपा के उम्मीदवार सुनील सोनी 5 साल तक सांसद रहे। मुंह में कुछ चबाते-चबाते समय निकाल दिया। प्रत्याशी की घोषणा भी हाईकमान जल्द करेगा। रायशुमारी हो रही है।

नेताओं ने जाना कार्यकर्ताओं के मन की बात
इस दौरान वरिष्ठ नेता क्षेत्र के चुनावी मैदान में उतरने से पहले कार्यकर्ताओं से टोह ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संकल्प भी दिलाया गया। रायपुर दक्षिण में बदली परिस्थितियों में कांग्रेस सभी संभावनाएं टटोल रही है।
बृजमोहन का चुनाव न लड़ना और केंद्र में उन्हें मंत्री न बनाए जाने के कारण कांग्रेस इस सीट को लेकर थोड़ी ज्यादा कॉन्फिडेंस नजर आ रही है। उपचुनाव एक तरह से विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती भी है। पार्टी के नेता और रणनीतिकार मानते हैं कि उप चुनाव में उन्हें सीधे सरकार से ही जूझना होगा।

कांग्रेस सीनियर नेता।
एक सीट पर ही उपचुनाव
लोकसभा चुनाव में इस बार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से टिकट दी गई थी। रायपुर से उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी जीत के बाद रायपुर दक्षिण एक मात्र ऐसी सीट है, जहां उपचुनाव होंगे।
कांग्रेस जल्द ही वार्डों की समीक्षा करने की तैयारी में है। दूसरी तरफ बूथ कमेटियों के गठन के बाद इसका भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। कमेटी में शामिल एक-एक पदाधिकारियों से सीधी चर्चा की जाएगी। जिससे वास्तविक सदस्यों का पता चल सके।
21 जून को रिक्त घोषित की गई थी सीट
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट 21 जून को रिक्त घोषित की गई थी। इस सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल विधायक चुने गए थे। उन्होंने 17 जून को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
छत्तीसगढ़
रायपुर : पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका


रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सदस्यों ने लोक भवन में सौजन्य मुलाकात एवं चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें समाज हित से जुडे़ विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक संगठित और सेवा भावना से कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और जनकल्याण के लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा।
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि रायपुर शहर में पेड़ों के चारों ओर कंक्रीट और टाइल्स का घेरा बना दिया गया है, जिससे उनकी जड़ों तक पर्याप्त पानी और हवा नहीं पहुंच पाती। उन्होंने रोटेरियन से ऐसे घेरों को हटाने और पेड़ों को पुनर्जीवन देने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो राज्य को संभावित गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए अभी से जल स्रोतों के पुनर्जीवन और संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने रोटरी क्लब से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि रोटेरियन इस दिशा में जनजागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान और विकास में भी रोटरी क्लब के सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों की संस्कृति छत्तीसगढ़ की मूल पहचान और धरोहर है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने रोटेरियन से विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य गांवों को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य करने का आग्रह किया।
राज्यपाल ने कहा कि रोटरी क्लब सामूहिक रूप से तो उत्कृष्ट कार्य करते है, लेकिन प्रत्येक सदस्य को व्यक्तिगत स्तर पर भी ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनमें लेने की अपेक्षा देने की भावना हो। इससे जीवन में आत्मिक संतोष और आनंद प्राप्त होता है तथा समाज का भी कल्याण होता है।
राज्यपाल ने कहा कि समाज में अनेक ऐसे अनसंग हीरो और हीरोइन हैं, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सामने लाकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में रोटरी क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में वहां के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन द्वारा अच्छे कार्य किए जा रहे है। इसकी जानकारी देने और इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने में रोटेरियन सहयोग कर सकते हैं।
बैठक में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश जिंदल ने राज्यपाल श्री डेका का स्वागत किया। क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सचिव प्रकाश अग्रवाल, क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
कोरबा
मौत के 3 दिन बाद खोदी गई नवविवाहिता की कब्र:मायके वाले बोले-पति ने अफेयर के शक में मार-डाला, हसबैंड ने कहा-बीमारी से गई जान
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौत के 3 दिन बाद ही नवविवाहिता की कब्र खोदकर लाश निकाली गई है। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या करने और पति पर अफेयर के शक को लेकर अक्सर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की गई।

जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। हालांकि, पति का कहना है कि, पत्नी की बीमारी से मौत हुई है। अब पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। घटना श्यांग थाना क्षेत्र के छिरहुट गांव की है।
3 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के ग्राम कुमा निवासी घूरई बाई (23) की शादी 3 साल पहले कोरबा जिले के छिरहुट गांव के दिलीप बैगा से हुई थी। दंपती का डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार, 16 जून को घूरई की मौत हो गई थी, जिसके बाद 17 जून को बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को दफना दिया गया था।
मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि, पति दिलीप बैगा कैरेक्टर पर शक को लेकर अक्सर पत्नी से विवाद करता था। परिजनों को मौत की सूचना मिलने के बाद शक हुआ और उन्होंने पति पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने श्यांग थाने में शिकायत की और शव निकालकर जांच करने की मांग की।
पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। 19 जून को एसडीओपी, थाना प्रभारी, सीन ऑफ क्राइम टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कराई गई। शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
पति ने कहा- बीमारी से हुई मौत
पति दिलीप बैगा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उसका कहना है कि पत्नी की तबीयत अचानक खराब हुई थी और बीमारी के कारण उसकी मौत हुई। उसने हत्या के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
डेढ़ साल के बच्चे को लेकर भी चिंता
घटना के बाद गांव में दंपती के डेढ़ साल के बच्चे की परवरिश को लेकर भी चर्चा है। मायके पक्ष का कहना है कि, यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है, तो बच्चे को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि, श्यांग पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा
तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई:निगमकर्मी की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोरबा। कोरबा के बुधवारी बाईपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर जा रहे एक ठेले से टकरा गई। हादसे का लाइव वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान सुनील गुप्ता (35) के रूप में हुई है। वह बालको क्षेत्र के निवासी थे और नगर निगम में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, नो एंट्री खुलने के बाद बुधवारी बाईपास मार्ग पर भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है।
ठेले के पीछे जा भिड़ी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील गुप्ता टीपी नगर की ओर से बाइक पर आ रहे थे। इसी दौरान बुधवारी की ओर जा रहे ठेला चालक कृष्णा कुमार के ठेले से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई।
ठेला चालक ने पुलिस को बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। उसके अनुसार, चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास भी नहीं किया और सीधे ठेले के पिछले हिस्से से जा भिड़ा।
सिर में गंभीर चोट, मौके पर मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुनील गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा भेज दिया गया।
हादसे का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक और ठेले की टक्कर के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने लोगों से दुर्घटना से जुड़े वीडियो और अफवाहों को बिना पुष्टि के साझा नहीं करने की अपील की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को हटाकर यातायात बहाल कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवारी बाईपास मार्ग पर नो एंट्री खुलने के बाद भारी वाहनों और तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
