Connect with us

कोरबा

सुनालिया पुल में अंडरपास निर्माण हेतु लोगों के व्यवस्थापन के लिए डीएमएफ से 3 करोड़ से अधिक राशि की दी गई स्वीकृति

Published

on

लोगों के परिसंपत्ति मूल्यांकन कार्य पूर्ण, यथाशीघ्र मुआवजा वितरित कर स्थानांतरित करने के दिए निर्देश

शहर में आवागमन की सुगमता के लिए सुनालिया पुल अंडरपास निर्माण कार्य तेजी से कराना आवश्यक : कलेक्टर अजीत वसंत

ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित

एसडीएम को गैस एजेंसियों की बैठक लेकर विभागीय समन्वय से योजना को सुगमता पूर्वक लागू कराने के दिए निर्देश

04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली और कोरबा ग्रामीण के स्कूलों में नाश्ता वितरण हेतु आवश्यक तैयारियां करें पूर्ण  

समय सीमा की बैठक में हुई विभागीय कार्यों की समीक्षा

कोरबा ।कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शहर के प्रमुख स्थान सुनालिया नहर पुल मुख्य मार्ग पर बनने वाले वाई शेप अंडरपास के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सुनालिया नहर पुल के आस पास निवासरत लोगों के व्यवस्थापन हेतु प्रशासन द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 3 करोड़ 30 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही लोगों के परिसम्पत्ति निर्धारण का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसलिए लोगों को स्थानांतरित का कार्य तेजी से पूर्ण करे। कलेक्टर ने कहा कि सुनालिया रेल्वे क्रासिंग शहर के यातायात का महत्वपूर्ण स्थान है, जहां रेलवे क्रॉसिंग के बंद हो जाने से शहर में वाहनों के जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। शहर में आवागमन की सुगमता के लिए सुनालिया पुल अंडरपास का कार्य तेजी से कराना आवश्यक है। कलेक्टर ने एसडीएम कोरबा को आगामी 15 दिवस के अंदर लोगों को मुआवजा वितरित कर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। जिससे निर्माण कार्य शीघ्रता से प्रारंभ किया जा सके।

विभागों को पुराने वाहनों के स्क्रैप हेतु समयावधि में पोर्टल में वाहनों की एंट्री करने के दिए निर्देश –
कलेक्टर ने 15 साल पुरानी सरकारी वाहनों के स्क्रैप प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को निर्धारित समयावधि में एमएसटीसी पोर्टल में आईडी बनाकर ऐसे वाहनों की एंट्री कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे समय पर ऐसे वाहनों की नीलामी पूर्ण हो सके। उन्होंने खाद्य अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण में मिलने वाली अनियमितता की शिकायत पर तत्काल जांच कर गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही राशन वितरण में लापरवाही बरतने वाले उचित मूल्य दुकान संचालकों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्य करते हुए स्वीकृत पदों पर नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के निलंबित कर्मचारियों की विभागीय जांच भी समय में पूर्ण करने के लिए कहा। जिस पर कर्मचारी के संबंध में उचित कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीण साइबर क्राइम अंतर्गत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लॉटरी, इनाम जैसे धोखाधड़ी से सचेत हो सकें। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी एवं आश्रम छात्रावासां में भोजन तैयार करने हेतु डीएमएफ से गैस सिलेण्डर एवं रिफलिंग की व्यवस्था कराई गई है। आगामी माह से इन संस्थाओं में जलावन हेतु गैस का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी एसडीएम को अनुविभाग स्तर पर गैस एजेंसियों की बैठक लेकर संभावित समस्याओं पर चर्चा कर समाधान हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही संबंधित विभागों को विभागीय समन्वय स्थापित कर योजना को सुगमता पूर्वक लागू कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोरबा शहरी एवं पोड़ी-उपरोड़ा के शासकीय विद्यालयों में संचालित नाश्ता वितरण योजना का आगामी 04 नवंबर से जिले के कटघोरा, पाली, करतला और कोरबा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजना प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस हेतु अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आश्रम-छात्रावासों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों की संस्थावार सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिससे इन संस्थाओं में पीवीटीजी वर्ग के पात्र युवाओं की नियुक्ति की जा सके। उन्होंने सीएमएचओ को डीएमएफ अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने एवं आवश्यकता वाले स्वास्थ्य केंद्रों में पोस्टमार्टम कक्ष निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा।

पीवीटीजी को योजनाओं से करें लाभान्वित, पीएम जनमन आवास को गंभीरता से कराएं पूर्ण –
पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। पीएम जनमन आवास निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने पीवीटीजी लोगों के आवास निर्माण कार्य को प्राथमिकता से लेते हुए विशेष ध्यान देने एवं यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया। इस हेतु स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं जनपदों के बड़े ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर वंचित लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों में प्रगति लाएं। उन्होंने शासकीय कार्यों के लिए दी गई राशि का गबन करने वाले सरपंचों से वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही निरस्त कार्यों की राशि भी वापस लेने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में लगाए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त हुए आम नागरिकों की महत्वपूर्ण मांगों एवं समस्याओं के निराकरण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में बाजार शेड निर्माण, हॉस्टल तक पहुंच मार्ग, वृद्धाश्रम, पीएम जनमन, विद्युत विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, सामुदायिक भवन सह ऑफिस कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, आवास मित्रों की भर्ती प्रक्रिया, पेंशन एवं आधार सीडिंग, आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विभागवार लंबित टीएल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में प्रभारी जिला पंचायत सीईओ व निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, डीएफओ कोरबा अरविंद पीएम व डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, अपर कलेक्टर दिनेश नाग व अनुपम तिवारी, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

Published

on

कोरबा। इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल हुए।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में इस महारैली का आयोजन हुआ। रैली में कोरबा जिले से सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश सचिव बी.एन. सिंह, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, श्याम सुंदर सोनी, जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, मनोज चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी, ब्लाॅक अध्यक्ष पालूराम साहू, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, अमरदास, हरविन्दर सिंह, राकेश पंकज, विवेक श्रीवास, अश्वनी पटेल, पवन यादव, उमेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव, अर्जुन यादव, सुखदेव, दीपक यादव सहित अनेकों कांग्रेस नेता दिल्ली पहुॅंचे हैं।

Continue Reading

कोरबा

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

Published

on

कोरबा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन! ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल!

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ” लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” के समर्थन में विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में उमड़े 10 हजार से अधिक जनसैलाब ने शहर में भाजपा की ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रदर्शन किया। कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

पदयात्रा में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे मार्ग में लोकतंत्र के समर्थन और पार्टी के राजनीतिक संदेश को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

भाजपा की इस पदयात्रा का उद्देश्य वोट चोरी के आरोपों एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया के समर्थन में पार्टी का पक्ष जनता तक पहुंचाना रहा। पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और मतदाता सूची के शुद्धिकरण को निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक बताया।

लखनलाल देवांगन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले— चुनावी हार से बौखलाई है कांग्रेस

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी उनकी राजनीतिक हताशा को प्रदर्शित करती है।

देवांगन ने कहा कि कांग्रेस SIR को लेकर बेवजह सवाल खड़े कर रही है, जबकि मतदाता सूची को शुद्ध और व्यवस्थित बनाने के लिए पुनरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी पराजय से कांग्रेस बौखलाई हुई है। वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने राजनीतिक इतिहास और भ्रष्टाचार के मामलों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

गोपाल मोदी बोले— जनता का भरोसा प्रधानमंत्री मोदी के साथ, कांग्रेस फैला रही भ्रम

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं एवं पदयात्रा में शामिल नागरिकों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि खराब मौसम के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने तथा अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।

SIR का समर्थन करते हुए गोपाल मोदी ने सवाल किया कि मृत, स्थानांतरित और निवास बदल चुके मतदाताओं के नामों का सत्यापन करना गलत कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के लिए जरूरी है। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए बेचैन है, जबकि भाजपा का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत जनता का विश्वास और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत है।

महापौर संजू देवी का कांग्रेस पर हमला— SIR पर भ्रम फैलाने से नहीं मिलेगी सत्ता

महापौर संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीति करने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी कटाक्ष किया।

बृजेंद्र शुक्ला बोले— वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पहले अपना इतिहास देखे

भाजपा जिला प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता, शुभचिंतक और मजबूत विचारधारा है।

दिग्गज नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

पदयात्रा में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, राज्य हाथकरधा संघ अध्यक्ष भोजराम देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग एवं मनोज शर्मा, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका बांकी मोंगरा अध्यक्ष सोनी झा, वरिष्ठ नेता ज्योतिनंद दुबे, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन एवं हितानंद अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके अलावा जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, विकास अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, प्रदीप सिंह, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, उत्तम सिंह रंधावा, अंजना सिंह, वैभव शर्मा, बी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा की इस विशाल पदयात्रा के माध्यम से पार्टी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, मतदाता सूची के शुद्धिकरण और जनजागरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उत्साहपूर्ण माहौल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।

Continue Reading

कोरबा

सख्त फैसला लेने में भूतपूर्व गृहमंत्री सरदार पटेल की निर्णय क्षमता अद्भूत

Published

on

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई कांग्रेस एवं कुर्मी समाज ने

कोरबा। भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक एवं जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।

भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के भारत में विलय कराने की प्रक्रिया के साहसिक फैसले का स्मरण करते हुए पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताया। उन्होंने बताया कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल की ओर से किए गए। इसी के आधार पर इन्हें लौह पुरुष की उपाधि हासिल हुई। वे अपने कार्यों के जरिए सदियों तक भारतीयों के मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे।

कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष आर. के. वर्मा ने कहा कि इतिहास में कई महापुरुष हुए हैं जिनमें वल्लभभाई पटेल का नाम लिया जाता है, उन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को काफी ऊंचाई दी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल ने गृहमंत्री की भूमिका में भारत के लिए अनेक शानदार कार्य किये और विदेशों में हमारे देश का मान बढ़ाया। कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह उन्होंने अनेक राजे-राजवाड़ों का विलीनीकरण भारतीय परिसंघ में कराया। वह अपने आप में महान कार्य था। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा

आयोजित कार्यक्रम में रामधन राजवाड़े, संजय राजवाड़े, पवन सिंह, मालिक राम कश्यप, राकेश वर्मा पार्षद वार्ड 21, पूर्णिमा बघेल, शोभा चंद्रा, रीमा वर्मा, रंजना राजवाड़े, सुशील वर्मा, महेंद्र कौशिक, मनीष शर्मा, हिमांशु सिंह, सुभद्रा सिंह, डॉ. रामगोपाल यादव, रज्जाक खान, निजामुद्दीन, इंद्राणी गुप्ता, अरमान अली, राजकुमार कश्यप, बसीर खान, राकेश देवांगन, ज्योति शर्मा, पवन चौहान, जवाहर निर्मलकर, रामकुमार चंद्रा, किरण, अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने लौह पुरुष सरदार पटेल जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677