कोरबा
6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगरीय निकाय के कर्मचारी फिर करेंगे हड़ताल
आचार संहिता लगने के समय कर्मचारी जाएंगे हड़ताल पर
कोरबा। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले फिर से अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 12 नवंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक बिलासपुर में हड़ताल पर रहेंगे। उक्त 6 सूत्रीय मांगों में लंबित वेतन भुगतान सहित 1 तारीख को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान सुनिश्चित हो, नगरीय निकायों में प्लेसमेंट ठेका पद्धति शीघ्र ही समाप्त किया जाए , नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना शीघ्र ही लागू किया जावे , नगरीय निकायों में मृतक कर्मचारी के परिवारों के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र ही प्रदान की जावे। नगरीय निकायों में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को शीघ्र ही पदोन्नति दी जाव। छठवें एवं सातवें वेतनमान की एरियर राशि का भुगतान शीघ्र किया जावे। इस संबंध में अरुण साहू विभागीय मंत्री के द्वारा 26 एवम 27 सितंबर की समीक्षा बैठक में 1 तारीख को वेतन भुगतान करने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश देने के बावजूद भी नगरीय निकायों में आज की स्थिति में 1 तारीख को वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे नगरी निकाय के कर्मचारियों में रोष है। ज्ञात हो कि समय पर वेतन की मांग को लेकर नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी संगठन ने तीन दिवसीय हड़ताल दो दिवस में संचालक नगरी प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया था। इसी कारण विभागीय मंत्री ने समय पर वेतन भुगतान हेतु नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया था, इसके बाद भी वेतन समय पर भुगतान नहीं होने पर नवयुक्त कर्मचारी संगठन ने पुन: हड़ताल की घोषणा की है।
कर्मचारियों की हड़ताल से नगरीय निकाय चुनाव होगा प्रभावित
नगरीय निकाय चुनाव के लिए नवंबर में आचार संहिता लग सकती है और एनवक्त पर कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से चुनाव की प्रक्रिया में बाधा आ सकती है और आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव पर असर होगा। इस संबंध में नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पंकज मेश्राम, प्रांतीय सचिव ऋषभ ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप चंद्राकर ने बताया है कि विभागीय मंत्री की समीक्षा बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया था कि नगरी निकाय के कर्मचारियों का वेतन 1 तारीख को अनिवार्य रूप से दिया जाए। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को 1 तारीख को वेतन भुगतान करने आदेश भी जारी किया गया है, किंतु खेद का विषय है कि निर्देश देने के बाद भी नगरी निकाय के कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। कई नगरीय निकायों में तो अभी भी 1 से 2 माह वेतन भुगतान हेतु लंबित है।
कोरबा
भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान, बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता : गोपाल मोदी
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से इन उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका बूथ संगठन है और बूथ स्तर पर सक्रिय एवं सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी की विजय का आधार होते हैं। आगामी कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता, अनुशासन और जनसंपर्क के साथ सफल बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहां गया।
संगठन की मजबूती का आधार सक्रिय कार्यकर्ता : बृजेन्द्र शुक्ला
जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर सक्रियता और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए बूथ स्तर तक उनकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करें तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। बैठक में विभिन्न मंडलों में आयोजित गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, सतीश झा, अजय दुबे, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह एवं नीरज ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी एवं जिले के मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
कोरबा
बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध:‘सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’
बालकोनगर। किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि उस सकारात्मक बदलाव से आंकी जाती है जो वह अपने आसपास के समुदायों के जीवन में लाता है। जब उद्योग और समुदाय एक-दूसरे के विकास के साझेदार बनते हैं, तब प्रगति का एक ऐसा मॉडल तैयार होता है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और अवसरों के नए द्वार खोलता है।

बालको का मानना है कि क्षेत्र का विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ स्थानीय समुदाय तक पहुंचे और लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई दे। इसी सोच के साथ कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। इन पहलों ने न केवल ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया है, बल्कि उद्योग और समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग और साझेदारी के संबंधों को भी मजबूत किया है।

सामुदायिक भवन, सीसी (कंक्रीट) सड़क, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट और नंद घर जैसी पहल केवल विकास परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं, जरूरतों और बेहतर भविष्य के सपनों को साकार करने के माध्यम हैं। इन प्रयासों से जहां समुदाय को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्राप्त हुए हैं, वहीं उद्योग को भी एक सशक्त, समृद्ध और सहयोगी सामाजिक परिवेश मिला है। यही साझी प्रगति बालको के सामुदायिक विकास कार्यक्रमों की मूल भावना है।
नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिक निगम, कोरबा कृपाराम साहू ने बताया “बालको द्वारा नेहरू नगर में सर्व सुविधायुक्त निर्मित सामुदायिक भवन हमारे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। स्थानीय नागरिकों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कंपनी द्वारा किए जा रहे विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।“
सोनगुढ़ा ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सिंह तंवर ने बताया, एक साल पहले जहां सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और सामुदायिक आयोजनों के लिए लोगों को उपयुक्त स्थान की कमी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब बालको द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन इस आवश्यकता को पूरा कर रहा है। यह भवन गांव और आसपास के लोगों के लिए एक सामूहिक मंच उपलब्ध कराता है, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। इससे न केवल लोगों को सुविधा मिली है, बल्कि सामुदायिक एकता भी मजबूत हुई है। सामुदायिक भवन के साथ-साथ बालको द्वारा गांव में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइटों ने रात के समय सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की है। साथ ही आंगनवाड़ी का जीर्णोउद्धार एवं स्कूल की बाउंड्रीवॉल तथा तलाबों का गहरीकरण करवाया गया। इन विकास कार्यों से गांवों की आधारभूत संरचना समृद्ध हुई है।“
ग्राम पंचायत चूहिया की सरपंच पूजा राठिया ने बताया
“बालको द्वारा सीसी (कंक्रीट) सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है, इस तरह के आधारभूत सुविधाओं से ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी हुई है। सभी गांव वासियों को इस आरसीसी सड़क का फायदा मिल रहा है। बालको के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।“
बालको का विश्वास है कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ समुदायों का समग्र विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसी सोच के अनुरूप कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बालको ने 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच और 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण कर सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाते हुए स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार तथा क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास को गति प्रदान कर रही है।
कोरबा
दीपका में होटल अंजनी इन का भव्य शुभारंभ
कोरबा/दीपका। महानगरों की तर्ज पर नगर पालिका परिषद दीपका नगर में भी एक भव्य, आकर्षक एवं सर्वसुविधायुक्त वातानुकूलित होटल अंजनी इन का भव्य शुभारंभ 08 जून को छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, तखतपुर के पूर्व विधायक आशीष सिंह ठाकुर उपस्थित रहे और इनके अलावा कई बड़ी हस्तियों की उपस्थिति और आशीर्वाद के साथ होटल अंजनी इन लोगों की सेवा के लिए लोकार्पित किया गया।

इस भव्य शुभारंभ के बाद होटल अंजनी इन के डायरेक्टर अजय जायसवाल ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया और पूरे जिलेवासियों को इस भव्य होटल अंजनी इन में सेवा के लिए आमंत्रित किया है। होटल की भव्यता आकर्षक है, जहां यहां आने वाले गेस्ट अपने आपको ऐसा महसूस करेंगे, जैसे महानगरों की होटलों में सेवा प्रदान की जाती है।

सभी प्रकार का स्वादिष्ट व्यंजन मिलेगा रेस्टोरेंट में

होटल अंजनी इन के विशाल ग्राउंड फ्लोर में भव्यता के साथ रेस्टोरेंट खोला गया है, जहां पर सभी तरह के मनपसंद व्यंजन की उपलब्धता होगी और ग्राहकों की चाहत और पसंद को ध्यान में रख कर हर तरह का स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराया जा रहा है। डायरेक्टर अजय जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि के लिए हर तरह का संसाधन और स्वच्छता तथा क्वालिटी का ध्यान रखा गया है, ताकि जो ग्राहक एक बार यहां पधारे, उन्हें बार-बार आने की इच्छा हो।
होटल अंजनी इन में उपलब्ध सुविधाएं

डायरेक्टर अजय जायसवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट में जहां स्वादिष्ट व्यंजनों का ग्राहक लुफ्त उठा सकेंगे, वहीं रेस्टोरेंट का नाम कोल किचन रेस्टोरेंट रखा गया है, जहां पर 100 लोगों के लिए बेंकेट हॉल की आरामदायक व्यवस्था है, वहीं 200 लोगों के लिए शानदार स्काई व्युव लॉन एवं 25 लोगों के लिए क्रिस्टल लॉन की शानदार व्यवस्था बनाई गई है।
अतिथियों का ह्दय से स्वागत


होटल अंजनी इन के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों सहित विशिष्टजनों, आगंतुकों का डायरेक्टर अजय जायसवाल, श्रीमती रीना जायसवाल, बजरंग जायसवाल, अमित जायसवाल, सुमित जायसवाल सहित व्यवस्थापकों ने ह्दय से स्वागत किया और अजय जायसवाल ने अतिथियों की अगुवानी की।
लॉन एवं कमरे देखकर अतिथियों ने की प्रशंसा

अतिथियों को अजय जायसवाल ने होटल अंजनी इन एवं रेस्टोरेंट कोल किचन का भ्रमण कराया और स्वादिष्ट व्यंजनों को चखाया भी। सभी अतिथियों ने लॉन, कमरों का अवलोकन किया और शानदार डिजायनिंग एवं व्यवस्था की प्रशंसा की।














-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
