Connect with us

कोरबा

20 कार्यों के लिए डीएमएफ मद से कलेक्टर ने दी 04 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

Published

on

डीएमएफ से बनेंगे वृहद पुल, डोरमेट्री, सायकल स्टैण्ड,सियान सदन में अतिरिक्त हाल निर्माण व विस्तार कार्य हेतु राशि 25 लाख की स्वीकृति

बिंझरा-त्रिखुटी मार्ग के लिए 67 लाख 57 हजार की राशि स्वीकृतग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा 20 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 04 करोड़ 04 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में सुतर्रा के तिलवारीपारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग में वृहद पुल निर्माण के कार्य सहित छात्रावास में डोरमेट्री, निर्माण, हाई स्कूलों में सायकल स्टैण्ड निर्माण, सहित शहर के सियान सदन में अतिरिक्त हॉल निर्माण का कार्य शामिल है। कलेक्टर द्वारा पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिंझरा से त्रिखुटी मार्ग हेतु 67 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग को संज्ञान में लेकर एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा के माध्यम से परीक्षण कराया था। परीक्षण उपरांत ग्रामीणों के आवागमन की सुविधाओं के लिए कलेक्टर द्वारा वन विभाग को कार्य एजेंसी बनाते हुए बिंझरा से त्रिखुटी मार्ग के लिए रपटा निर्माण, मिट्टी-मुरूम निर्माण कार्य, नाली निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की अनुशंसा पर वार्ड क्र 21 नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित सियान सदन में वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए अतिरिक्त हाल निर्माण व विस्तार कार्य हेतु राशि 25 लाख एवं सुतर्रा से तिलवारीपारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग के आरडी 3400 मी. में वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु राशि 01 करोड़ 99 लाख 25 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

कलेक्टर द्वारा पाली, पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम नुनेरा, पाली तथा कोरबी, लमना क्षेत्र के कन्या छात्रावास भवन की स्थिति जर्जर होने और स्थानीय लोगों द्वारा यहां की समस्याओं से अवगत कराए जाने पर  50 बिस्तरीय कन्या छात्रावास नुनेरा विकासखण्ड पाली में डोरमेट्री सहित अन्य कार्य हेतु लगभग 48 लाख 78 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। विकासखण्ड पोडी उपरोडा अंतर्गत 50 बिस्तरीय बालक छात्रावास लमना की आवश्यकताओं को देखते हुए डोरमेट्री निर्माण हेतु 45 लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। उक्त कार्यों में शौचालय निर्माण, किचन सह भण्डार कक्ष, बोरिंग, अधीक्षक आवास, अतिरिक्त कक्ष भी शामिल है। इन कार्यों के लिए कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी को एजेंसी बनाया गया है।

इसी तरह ग्राम पंचायत पाली शासकीय हाईस्कूल में सायकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार ग्राम पंचायत कोरबी स्वामी आत्मानंद स्कूल कोरबी में सायकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार, ग्राम पंचायत लमना हाईस्कूल में सायकल स्टैण्ड निर्माण कार्य हेतु राशि 06 लाख 30 हजार की स्वीकृति प्रदान कर जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा को एजेंसी बनाया गया है।  

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677