Connect with us

कोरबा

हमें नई ऊर्जा व एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है – जरिता लैतफलांग

Published

on


0पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करते हुए अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है – जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा व एकजुटता के साथ आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में पूरी ईमानदारी से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पार्टी हित में काम करने की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि एक बार पुन: कोरबा निगम में कांग्रेस की सरकार बनाने में आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सह प्रभारी जरिता कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए कोरबा टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आप सब की एकजुटता व निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों की वजह से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सही मायने में वही आपकी विशिष्ट पहचान होगी। सुश्री जरिता ने पार्टी संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों से बैठक में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उम्मीद जताई है कि उनकी कड़ी मेहनत व लगन से कोरबा नगर निगम में पूर्ण बहुमत से पार्षद और महापौर को विजय प्राप्त होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुश्री जरिता आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कोरबा, रामपुर, कटघोरा, पाली तानाखर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनगर बैठक ले रही हैं।
उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त लोगों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सब को पूरी एकजुटता से पंचायतों और नगरीय निकाय के चुनावों हेतु कार्य करने की जरूरत है ताकि सभी क्षेत्रों में विकासोन्मुखी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। आगामी नगरीय निकाय व पंचायती चुनावों की दृष्टि से सह प्रभारी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में लगातार बैठकें करते हुए कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है।
0पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करते हुए अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है – जयसिंह अग्रवाल
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कभी भी स्थानीय निकायों व पंचायतों आदि के चुनावों की घोषणा की जा सकती है। ऐसी स्थिति में आपको यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि एक वार्ड से पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए एक से अधिक दावेदार हो सकते हैं जिनमें से किसी एक को ही टिकट मिल सकेगा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दें, उसको पूर्ण समर्थन देते हुए पूरा सहयोग करना है और उसको विजयी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी व मेहनत से काम करना है। किसी भी वार्ड में पार्षद अथवा किसी भी कार्यकर्ता के साथ सैद्वान्तिक अथवा वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हर स्तर पर आपको संवाद जारी रखना है और व्यक्तिगत मतभेदों को भूलकर पार्टी हित को सर्वोपरि स्थान देना है।
बैठक में उपस्थित पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त किए और चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे जिनकी सराहना की गई और जरिता द्वारा नोट भी किया गया।
बैठक के दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाई, सुरेश सहगल, कुसुम द्विवेदी, गजानंद साहू, रेखा त्रिपाठी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, नत्थूराम यादव, पुष्पा पात्रे, रामइकबाल सिंह, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश राठौर, एफ डी मानिकपुरी, ए डी जोशी, सुनीता तिग्गा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, पार्षद बसंत चंद्रा, पालूराम साहू, रोपा तिर्की, सुकसागर, निर्मलकर, संतोष लांझेकर, रवि चंदेल, देवी दयाल तिवारी, बद्री किरण, कृपाराम साहू, गंगा भारद्वाज, अविनाश बंजारे, देव जायसवाल, मनकराम साहू, रामगोपाल यादव, द्रोपती तिवारी, मुन्ना खान, गिरधारी बरेठ, अश्वनी पटेल, शशी अग्रवाल, गणेश दास महंत, महेन्द्र सिंह चौहान, रवि खुंटे, गीता महंत, रामायण दास महंत, डॉ. मोती चन्द्रा, वीरसाय धनवार, देवीदयाल तिवारी, सिकंदर मेमन, आशीष अग्रवाल, सीताराम चौहान आदि ने भी बैठक को संबोधित किया तथा अपने-अपने सुझाव दिये। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जरिता लेतफलांग का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी ने दिया तो आभार प्रदर्शन पुष्पा पात्रे ने किया। कार्यक्रम का संचालन कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से शांता मंडावे, त्रिवेणी मिरी, देवकी नंदन सिंह, कुंज बिहारी, महेन्द्र निर्मलकर, लक्ष्मी महंत, पंचराम आदित्य, सत्यप्रकाश साहू, लखन लाल सहिस, बसंत राम टंडन, सुनील निर्मलकर, अजीत बर्मन, जीवन चौहान, देव जायसवाल, बी लकड़ा, केशरपुरी गोस्वामी, ज्ञानचंद्र राठौर, रामनाथ साहू, मनहरण राठौर, आबिद अख्तर, जवाहर निर्मलकर, शहजाद अहमद खान नितेश यादव, कुशल साहू, ओम प्रकाश, आशीष जलतारे, लक्ष्मण लहरे, अशोक नारंगे, संतोष यादव, अमित सोनी, चालेश्वर सिंह, विजय यादव, सरफुद्दीन आलम, प्रयुष भारद्वाज, गोपाल यादव, मुस्लिम खान, टिकी महंत, त्रिवेणी मिरी, माधुरी धु्रव, संगीता यादव, पुरूषोत्तम अग्रवाल, सुरज राम रजक, कमलेश यादव, लक्ष्मी प्रसाद, क्रांति यादव, पूर्णिमा यादव, हमीदुन, रेशमा बैगम, काजल, टेकराम श्रीवास, अंजल लहरे, मुस्कान महंत, सरोज सिंह, रागनी पटेल, ललीता गभेल, गीता, पूजा, श्रीवास्तव, हसीना बेगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभन्न मोर्चा सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें कैंसिल:13-14 सितंबर को रायपुर-उरकुरा सेक्शन में काम, तीजा पर मायके जाने वाली महिलाओं की बढ़ी परेशानी

Published

on

बिलासपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में तीज पर्व पर मायके जाने की तैयारी कर रही महिलाओं और दूसरे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा।

इसके चलते 13 और 14 सितंबर को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी के बीच चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 2 मेमू ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर तक सीमित रहेगा। रेलवे के मुताबिक यह काम उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना के तहत उरकुरा स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग के लिए किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए जरूरी बात

तीजा पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और परिवार मायके आने-जाने के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 13 और 14 सितंबर को यात्रा से पहले ट्रेन नंबर जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेन से यात्रा की योजना है तो वैकल्पिक ट्रेन या बस की व्यवस्था पहले कर लेना बेहतर होगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको में सितंबर 2008 बैच का 18 साल पूरा, मिलन समारोह हुआ

Published

on

कोरबा/बालको नगर। बालको में सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों ने 18 वर्षों की सेवा पूरी होने पर वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में बैच के 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया और अपने बालको में बिताए 18 साल के अनुभव साझा किए। उपलब्धियां और चुनौतियों को सामने रखा। बालको कर्मियों ने अपने सेवाकाल के कई यादगार किस्से सुनाए। पुराने साथियों से मिलकर माहौल उत्साह से भरा रहा।

इस आयोजन से कर्मियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारा, एकजुटता मजबूत हुई। समारोह में राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद, विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी समेत अन्य उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

तेल से भरे टैंकर में लगी आग आसपास के घर खाली कराए

Published

on

कोरबा/कटघोरा। पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में गुरुवार को आग की लपटें उठी तो विस्फोट की आशंका पर आसपास घरों को खाली कराया गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कटघोरा- अंबिकापुर हाइवे पर लगभग 2 घंटे आवाजाही थमी रही।

कोरबा से तेल से भरी टैंकर कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे के रास्ते से वाड्रफनगर जाने रवाना हुआ। बांगो थाना क्षेत्र के गुरसिया ढाबा के पास टैंकर चालक ने खाना खाने वाहन रोका। कुछ देर बाद वहां से चालक आगे बढ़ने टैंकर स्टार्ट किया, तभी बैटरी में चिंगारी उठी और केबिन तक आग की लपटें उठने लगी। संभवत: शार्ट सर्किट से आग वाहन तक फैली होगी। टैंकर में 12 हजार लीटर तेल भरने की कैपिसिटी है। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाइवे पर आवाजाही को रोकवाया। साथ ही आसपास के घरों को खाली कराया गया। इस तरह सुरक्षा के जरूरी ऐहतियात बरते गए।

सूचना पर बांगो, कटघोरा नगर पालिका, सीएसईबी कोरबा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी और फोम से आग बुझाई। इसमें करीब दो घंटे लग गए। आग पर काबू पा लेने के बाद हाइवे पर आवाजाही सामान्य हुई। एनएएआई की टीम को सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। कटघोरा-अंबिकापुर हाइवे के साथ बायपास पर दो साल के भीतर वाहनों में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसी महीने कटघोरा-बायपास के हुकरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार 407 वाहन रोड किनारे पेड़ से टकराया। इसके बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। साल 2024 में 28-29 दिसंबर की रात अंबिकापुर-कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक पलट गया, वहीं कार सवार दो युवकों की वाहन में आग लगने पर जलकर मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677