0पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करते हुए अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है – जयसिंह अग्रवाल कोरबा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा व एकजुटता के साथ आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में पूरी ईमानदारी से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पार्टी हित में काम करने की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि एक बार पुन: कोरबा निगम में कांग्रेस की सरकार बनाने में आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सह प्रभारी जरिता कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए कोरबा टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आप सब की एकजुटता व निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों की वजह से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सही मायने में वही आपकी विशिष्ट पहचान होगी। सुश्री जरिता ने पार्टी संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों से बैठक में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उम्मीद जताई है कि उनकी कड़ी मेहनत व लगन से कोरबा नगर निगम में पूर्ण बहुमत से पार्षद और महापौर को विजय प्राप्त होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुश्री जरिता आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कोरबा, रामपुर, कटघोरा, पाली तानाखर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनगर बैठक ले रही हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त लोगों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सब को पूरी एकजुटता से पंचायतों और नगरीय निकाय के चुनावों हेतु कार्य करने की जरूरत है ताकि सभी क्षेत्रों में विकासोन्मुखी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। आगामी नगरीय निकाय व पंचायती चुनावों की दृष्टि से सह प्रभारी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में लगातार बैठकें करते हुए कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है। 0पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करते हुए अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है – जयसिंह अग्रवाल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कभी भी स्थानीय निकायों व पंचायतों आदि के चुनावों की घोषणा की जा सकती है। ऐसी स्थिति में आपको यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि एक वार्ड से पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए एक से अधिक दावेदार हो सकते हैं जिनमें से किसी एक को ही टिकट मिल सकेगा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दें, उसको पूर्ण समर्थन देते हुए पूरा सहयोग करना है और उसको विजयी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी व मेहनत से काम करना है। किसी भी वार्ड में पार्षद अथवा किसी भी कार्यकर्ता के साथ सैद्वान्तिक अथवा वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हर स्तर पर आपको संवाद जारी रखना है और व्यक्तिगत मतभेदों को भूलकर पार्टी हित को सर्वोपरि स्थान देना है। बैठक में उपस्थित पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त किए और चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे जिनकी सराहना की गई और जरिता द्वारा नोट भी किया गया। बैठक के दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाई, सुरेश सहगल, कुसुम द्विवेदी, गजानंद साहू, रेखा त्रिपाठी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, नत्थूराम यादव, पुष्पा पात्रे, रामइकबाल सिंह, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश राठौर, एफ डी मानिकपुरी, ए डी जोशी, सुनीता तिग्गा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, पार्षद बसंत चंद्रा, पालूराम साहू, रोपा तिर्की, सुकसागर, निर्मलकर, संतोष लांझेकर, रवि चंदेल, देवी दयाल तिवारी, बद्री किरण, कृपाराम साहू, गंगा भारद्वाज, अविनाश बंजारे, देव जायसवाल, मनकराम साहू, रामगोपाल यादव, द्रोपती तिवारी, मुन्ना खान, गिरधारी बरेठ, अश्वनी पटेल, शशी अग्रवाल, गणेश दास महंत, महेन्द्र सिंह चौहान, रवि खुंटे, गीता महंत, रामायण दास महंत, डॉ. मोती चन्द्रा, वीरसाय धनवार, देवीदयाल तिवारी, सिकंदर मेमन, आशीष अग्रवाल, सीताराम चौहान आदि ने भी बैठक को संबोधित किया तथा अपने-अपने सुझाव दिये। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जरिता लेतफलांग का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी ने दिया तो आभार प्रदर्शन पुष्पा पात्रे ने किया। कार्यक्रम का संचालन कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से शांता मंडावे, त्रिवेणी मिरी, देवकी नंदन सिंह, कुंज बिहारी, महेन्द्र निर्मलकर, लक्ष्मी महंत, पंचराम आदित्य, सत्यप्रकाश साहू, लखन लाल सहिस, बसंत राम टंडन, सुनील निर्मलकर, अजीत बर्मन, जीवन चौहान, देव जायसवाल, बी लकड़ा, केशरपुरी गोस्वामी, ज्ञानचंद्र राठौर, रामनाथ साहू, मनहरण राठौर, आबिद अख्तर, जवाहर निर्मलकर, शहजाद अहमद खान नितेश यादव, कुशल साहू, ओम प्रकाश, आशीष जलतारे, लक्ष्मण लहरे, अशोक नारंगे, संतोष यादव, अमित सोनी, चालेश्वर सिंह, विजय यादव, सरफुद्दीन आलम, प्रयुष भारद्वाज, गोपाल यादव, मुस्लिम खान, टिकी महंत, त्रिवेणी मिरी, माधुरी धु्रव, संगीता यादव, पुरूषोत्तम अग्रवाल, सुरज राम रजक, कमलेश यादव, लक्ष्मी प्रसाद, क्रांति यादव, पूर्णिमा यादव, हमीदुन, रेशमा बैगम, काजल, टेकराम श्रीवास, अंजल लहरे, मुस्कान महंत, सरोज सिंह, रागनी पटेल, ललीता गभेल, गीता, पूजा, श्रीवास्तव, हसीना बेगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभन्न मोर्चा सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कोरबा। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च 2028 तक सभी लंबित कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में नल से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उन्हीं कार्यों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों की नियमित बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। पाली के वनांचल क्षेत्र में योजना की दुर्गति कोरबा जिले के पाली ब्लाक के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के कार्यों की दुर्गति है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड कोरबा के कार्यपालन अभियंता रमन उरांव को जानकारी देने के बाद भी साल भर से निरीक्षण करने का समय तक नहीं मिला। क्षेत्र में काम करने वाले ठेकेदारों ने केन्द्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का बंटाधार कर दिया है और यदि सही जांच कराई जाए तो करोड़ों का भ्रष्टाचार निकलेगा। जल जीवन मिशन में कार्य करने वाले ठेकेदार करोड़पति बन गए और इनके तथा अधिकारियों की मिलीभगत से जहां योजना का लाभ अधिकांश एवं गांवों को नहीं मिल पा रहा है, वहीं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों से योजना प्रारंभ होने से पहले ही दम तोड़ रही है और ठेकेदार भी कार्यवाही के अभाव में मदमस्त हैं।
मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश कोरबा। समय सीमा की बैठक में मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के तेवर सख्त दिखे। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा में विभाग की लापरवाही देखी। शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं स्कूलवार स्कैनिंग कार्य की समीक्षा की। मानदेय शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने संबंधित प्रधानपाठकों की वेतनवृद्धि रोकने तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में स्कैनिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 31 जुलाई तक सभी विकासखंडों में शत-प्रतिशत स्कैनिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेंडर से समन्वय कर सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शीघ्र साइकिल वितरण सुनिश्चित करने तथा स्कूली विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम पोषण गार्डन के लिए विद्यालयों की जानकारी 31 जुलाई तक उपलब्ध कराने, अहाताविहीन विद्यालयों की सूची तैयार करने तथा संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को सरपंच एवं सचिव के माध्यम से उसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष शिविर आयोजित कर अपार आईडी बनाने तथा आधार एवं यू-डाइस से संबंधित त्रुटियों का निराकरण करने के निर्देश दिए। छात्र सुरक्षा बीमा की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत के मामले में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने विकासखंड कटघोरा अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला में विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से संबंधित प्राप्त गंभीर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को प्रकरण की निष्पक्ष एवं तथयपरक जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्राचार्य को हटाने बच्चों ने विधायक पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन के काफिले का कर दिया था घेराव
गठित जांच समिति में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, तहसीलदार कटघोरा, सहायक लेखा अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कोरबा) को सदस्य बनाया गया है। समिति विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को प्रदत्त सुविधाओं तथा शिकायतों से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करेगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के हितों एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक आयुक्त की कार्यशैली पर भी सवाल!
एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन सहायक आयुक्त को निरीक्षण करने का समय ही नहीं मिला। महीनों से बच्चों को दूषित भोजन दिया जा रहा, लेकिन सहायक आयुक्त को कुछ पता ही नहीं।