Connect with us

कोरबा

कैसी होगी मतगणना ? राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और संलग्न कर्मचारियों ने जानी व्यवस्था

Published

on

रिहर्सल कर मतगणना के संबंध में दी गई जानकारी

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, घड़ी, पेन पर प्रतिबंध

कोरबा। विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से दो दिन पूर्व संलग्न कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने भी मतगणना हाल में जाकर मतगणना प्रक्रिया के रिहर्सल को पूर्वावलोकन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे ने तैयारियों के संबंध में बताया कि झगहरा स्थित आईटी कालेज भवन में मतों की गणना की जाएगी। आज पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारियों प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह ने रामपुर, पाली-तानाखार, कोरबा एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाइल या पेन सहित अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध होगी।

मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य

मतगणना स्थल शासकीय आईटी कॉलेज परिसर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा लाना प्रतिबंधित है। मीडिया सेंटर में टीव्ही की भी व्यवस्था की गई है।

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, घड़ी, पेन पर प्रतिबंध

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 03 दिसंबर को आईटी कॉलेज झगरहा कोरबा में प्रात: 08 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत मतगणना की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। झगरहा स्थित आईटी कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। आईटी कॉलेज के बी-ब्लॉक के प्रथम तल में मतगणना हेतु विधानसभावार कक्ष तैयार किया गया है। कक्ष में कुल 14-14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्ष में दो अतिरिक्त टेबल डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की मतगणना हेतु लगाए गए हैं। मतगणना परिसर में सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। कुल 03 चरणों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रथम चरण में जिला पुलिस बल तैनात रहेगा, यहां 100 मीटर के परिधि में किसी की भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। द्वितीय चरण में राज्य सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहेंगे जिनके द्वारा प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम हेतु सघन जांच की जाएगी। तृतीय चरण में मतगणना कक्ष के बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात होंगे और उनके द्वारा भी सघन जांच की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आईटी कॉलेज के मुख्य द्वार से केवल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रत्याशियों के वाहन ही प्रवेश करेंगे। राजनीतिक दलों के अधिकृत अभिकर्ताओं के वाहन नकटीखार से होकर भालूसटका मार्ग में स्थित पार्किंग स्थल पर रखे जाएंगे। सभी मतगणना कक्ष में तीन-तीन कैमरे भी लगाए गए हैं। कैमरे से सतत् निगरानी की जाएगी। स्ट्रांग रूम से आने वाली ईव्हीएम मशीनों की निगरानी भी कैमरों से की जाएगी।

4031 डाक मतपत्र, 227 दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के डाक मतपत्रों की होगी गणना

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में विधानसभावार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केंद्र से विशेष संवाहक द्वारा डाक मतपत्रों की कुल संख्या 4031 है। जिसमें रामपुर विधानसभा अंतर्गत 900, कोरबा 1309, कटघोरा 922, पाली-तानाखार 900 डाकमत पत्र हैं। जिले में दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु एवं कोविड प्रभावित अंतर्गत डाक मतपत्र से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 227 है। इसी तरह ईटीपीबीएस अंतर्गत 30 नवंबर तक प्राप्त डाक मतपत्र की संख्या 163 है। मतगणना दिवस में उक्त डाक मतपत्रों तथा निर्धारित तिथि तक प्राप्त ईटीपीबीएस डाक मतपत्रों की गणना सुनिश्चित की जाएगी। ईटीपीबीएस की संख्या परिवर्तनीय है, इस संबंध में सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को जानकारी साझा भी की जा रही है। सर्वप्रथम पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा के ढपढप पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: फूलों की वर्षा के साथ अभिनंदन

Published

on

कोरबा। 28 मार्च से 01 अप्रैल तक कोरबा जिले के ढपढप में आयोजित श्रीहनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं विश्व प्रसिद्ध कथावाचक एवं सनातन धर्म के संवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कोरबा के ढपढप पहुंचे और आयोजकों एवं महिला शक्ति ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया। भव्य स्वागत से पंडित धीरेंद्र शास्त्री अभिभूत हुए और कथा स्थल में बने भव्य और आकर्षक पंडाल से सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। आज कथा के प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़ कथा स्थल पर देखी गई और श्रद्धालुओं का इंतजार तब खत्म हुआ जब धीरेंद्र शास्त्री महराज कथापीठ पर विराजमान हुए।

रायगढ़ से कोरबा पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप में आज से पांच दिवसीय श्री हनुमंत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी शनिवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर रायगढ़ जिले के जिंदल एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे, जहां आयोजकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष, फूल-मालाओं और भक्तिमय उत्साह के बीच शास्त्री जी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका वाहनों का काफिला रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, महाराज लगभग शाम 5 बजे कथा स्थल ढपढप पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु उनके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पांवड़े बिछाए बैठे रहे।

ढपढप की पावन धरा पर होने जा रही यह दिव्य हनुमंत कथा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सनातन चेतना और भक्ति के महापर्व का स्वरूप ले चुकी है। शास्त्री जी के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बन गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में राखड़ डंप से लोग परेशान:ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी दी, सरपंच ने कहा- शिकायत की है

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के कनकी-तरदा मार्ग पर राखड़ डंप किया जा रहा है। इससे आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। इसे अवैध डंपिंग बताया जा रहा है। ग्रामीणों में इसे लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

तरदा निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे राखड़ डंप कर रहे हैं। कई जगहों पर तो राखड़ सीधे सड़क पर ही डंप किया जा रहा है, जिसे बाद में फिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत भी की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं है

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान

बीच सड़क में डम्ब किया गया राखड़ लोग हो रहे हैं परेशान

लोगों को सांस लेने में परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि, सड़क किनारे राखड़ डंप होने के कारण कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। हल्की आंधी या भारी गाड़ियों के गुजरने पर राखड़ उड़ने लगता है, जिससे लोगों को सांस लेने में और गाड़ी चलाने में काफी परेशानी होती है।

रायपुर-बिलासपुर आने-जाने वालों के लिए अहम रास्ता

यह मार्ग बिलासपुर और रायपुर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, कई गांवों के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि इस मार्ग पर राखड़ डंप करने की अनुमति किसने दी और इन जमीनों का मालिक कौन है।

सरपंच ने कहा- आंदोलन करेंगे

महिला सरपंच गायत्री सिदार ने बताया कि इस मामले की शिकायत की गई है और इसका विरोध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, अवैध डंपिंग करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरपंच ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published

on

सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

कोरबा। आज दिनांक 28 मार्च को प्रातः 11:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से रवाना किया गया। इस अवसर पर कोरबा नगम की पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर 40 श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा हेतु प्रस्थान कराया गया ।
यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर पुनः अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।
राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था एवं एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षदों में रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों में एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दस महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, संसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया, माधुरी ध्रुव आदि तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाये देने के लिए अपने मित्रों सहित विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677