Connect with us

कोरबा

भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था कांग्रेस शासन काल, हमने जनता का विश्वास लौटाया- लखन

Published

on


0 डबल इंजन की सरकार में विकास भी हो रहा डबल
कोरबा। आज केबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया को संबोधित किया और विष्णु सरकार के एक साल की उपलब्धियों को साझा किया और कहा कि मोदी की गारंटी को हमने एक साल में ही पूरा किया। उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का शासन काल भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। हमने सुशासन के जरिये जनता का विश्वास लौटाया और सरकार के कामकाज में पारदर्शिता लायी। सीजीपीएससी से युवाओं का विश्वास जागा और तात्कालीन सरकार के समय हुए सीजी पीएससी घोटाले के आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में जनादेश परब मनाया जा रहा है।
लखनलाल देवांगन ने कहा आप लोगों ने देखा होगा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ की क्या दशा हो गई थी। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला था। योजनाओं के नाम पर केवल दिखावा था और ये योजनाएं जेब भरने का माध्यम बन गई थी। पारदर्शिता तो कहीं नहीं थी, संवैधानिक संस्थाओं से जनता का विश्वास उठ गया था। हमारी सरकार बनते ही सुशासन की स्थापना के लिए हमने तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया और सुशासन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारी सरकार ने सुशासन एवं अभिसरण नाम से नया विभाग बनाया है, जो सभी विभागों की मॉनिटरिंग करेगा। हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संदेश के अनुरूप योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
जनादेश परब कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने जनादेश परब के अवसर पर राज्य एवं जिले के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता के दौरान श्री देवांगन ने राज्य में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। 13 लाख किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि दी। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए गए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिजिटलाइजेशन से पारदर्शिता और लाभार्थियों की सुविधा में सुधार हुआ है। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रूपए की गई है। जनजातीय गौरव दिवस के दिन मुख्यमंत्री ने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की है।
राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस दौरान उन्होंने जिले की एक वर्ष की उपलब्धियों एवं नवाचारों की भी जानकारी मीडिया के समक्ष साझा की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में भी तेज गति से कार्य हुए हैं और आने वाले समय में हम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने मीडिया कर्मियों और जिलेवासियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लें और विकास कार्यों में सहयोग दें। प्रेस वार्ता के अंत में मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677