Connect with us

कोरबा

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता व सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर कर रही प्रदान

Published

on

विद्या ध्रुव, संतोषी कश्यप जैसी लाखों महिलाएं महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

कोरबा ।छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करती है। जिससे वे स्वावलंबन की पथ पर अग्रसर हो सकें। यह योजना न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन रही है, बल्कि पूरे समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको निवासी श्रीमती संतोषी कश्यप, श्रीमती रोशनी बेक, श्रीमती कंचन कंवर, श्रीमती उर्मिला भास्कर सहित अन्य महिलाओं ने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता मिली है, जिससे वे अब अपनी ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह योजना न केवल उनके जीवन को बेहतर बना रही है, साथ ही अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर पा रही है। जो समाज में सकारात्मक बदलाव का कारण बन रहा है। इसी प्रकार पथर्रीपारा निवासी श्रीमती विद्या ध्रुव ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त लाभ की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें स्वावलंबन के सशक्त अवसर प्रदान किए हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे समाज में समान अधिकारों के साथ अपनी पहचान बना रही हैं। साथ ही, वे अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार के जीवन यापन में सहयोग प्रदान करने में सक्षम हो पाई हैं। महतारी वंदन योजना से ऐसी कई महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं, बल्कि वे अपने परिवारों के लिए एक प्रेरणा भी बन रही हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

स्कूली शिक्षा की मजबूत नींव से ही छात्रों का भविष्य उज्जवल: प्राचार्य

Published

on

कोरबा। कक्षा 12वीं के छात्रों के विदाई समारोह में बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल सीएसईबी कोरबा पूर्व की प्राचार्य वायए नाथन ने कहा कि स्कूली शिक्षा की मजबूत नींव से ही छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सकता है।

स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य नाथन ने की। उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन को गोल्डन लाइफ कहा जाता है। स्कूल में बिताए दिन हमेशा याद रहते हैं। स्कूल में पुस्तकीय ज्ञान के साथ बच्चा अनुशासन का पाठ भी सीखता है।

उज्जवल भविष्य के निर्माण में स्कूली शिक्षा एक मजबूत नींव होती है। अब कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राएं स्कूल के बाद अपना भविष्य गढ़ेंगे। छात्रों ने स्वागत गीत व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 12वीं के छात्रों को बुके व उपहार प्रदान किए गए। स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

कोरबा

कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Published

on

कोरबा। पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत रुद्र यज्ञ व महा रुद्राभिषेक का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हो गया है। नगर निगम कोरबा की आवासीय कालोनी स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर अगले पांच दिनों तक शिवभक्तों को पूजा अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कालोनी का भ्रमण कीं। महामृत्युंजय मंदिर से निकाली कलश यात्रा कालोनी का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर पहुंची। जहां वेदी पूजन, कलश स्थापना के साथ यज्ञ अनुष्ठान शुरु हुआ। महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन 16 फरवरी को होगा।

निगम के आवासीय परिसर में स्थित श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 43वें वर्ष किया जा रहा है। श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि आचार्य नागेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

पंचांग पूजन एवं यज्ञ मण्डप प्रवेश आदि के आयोजन संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को अग्नि स्थापना एवं यज्ञ प्रारंभ, 14 फरवरी को देवपूजन एवं यज्ञाहुति, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व, रूद्राभिषेक, देवपूजन एवं यज्ञाहुति जिसमें रूद्राभिषेक का कार्यक्रम सात साढ़े 8 बजे से प्रारंभ होगा। 16 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति व वसोधारा एवं सहस्त्रधारा आदि के धार्मिक आयोजन कराए जाएंगे। श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुजनों, आमनागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें तथा धर्म व पुण्य लाभ अर्जित करें।

Continue Reading

कोरबा

पाली कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित

Published

on

कोरबा। जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को गवर्नमेंट नवीन कॉलेज पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया।

ईएलसी क्लब के सदस्य, छात्र -छात्राओं से सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर टीआर कश्यप, डॉ. शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending