Connect with us

कोरबा

जिला पंचायत सीईओ ने सुनी जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं

Published

on

कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इसके निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में सीमांकन रोजगार स्थापित करने लोन, पोड़ी बहार में अतिक्रमण हटाने, ब्लास्टिंग पर रोक लगाने, राशनकार्ड, रकबा संशोधित, सोलर पंप लगाने, शासकीय चांवल की खरीदी-बिक्री होने की शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ ने प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर, खाद्य अधिकारी जीएस कंवर, कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

जनदर्शन में संवेदनशील पहल -कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत

Published

on

कोरबा। जनदर्शन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज प्राप्त एक दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई।
आज जनदर्शन में करतला विकासखण्ड के ग्राम तुमान के रहने वाले व्यास गोस्वामी ने अपने 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश गोस्वामी के चलने-फिरने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन स्थल पर ही दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की। साथ ही यश के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। व्हीलचेयर मिलने से हितग्राही को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक कार्यों के संचालन में आसानी होगी।
इस अवसर पर हितग्राही एवं उनके परिजनों ने त्वरित सहायता के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनदर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर जरूरतमंदों तक तत्काल राहत पहुंचाने की प्रशासन की प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई।

Continue Reading

कोरबा

जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं:कलेक्टर ने सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन  में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में  प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
जनदर्शन में आमजनों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पंचायतों में विकास के काम, ई-रिक्शा दिलाने, ट्रांसफॉर्मर अपग्रेडेशन, शौचालय व आवास निर्माण,  मोबाईल टॉवर लगवाने, भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, वनाधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, राशन कार्ड,  सीमांकन, खाता विभाजन, विद्युत व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य मामलों से संबंधित मामलों सहित कुल 141 अन्य जनसमस्याओं के आवेदन शामिल रहे।

कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने  तथा प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर यथाशीघ्र राहत प्रदान करने निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार पटेल एवं ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

तेंदूभाठा एनीकट – जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, सुगम आवागमन व आर्थिक सशक्तिकरण का बना सशक्त माध्यम

Published

on

2.45 करोड़ की लागत से निर्मित तेंदूभाठा एनीकट, किसानों को मिला सिंचाई का स्थायी आधार

जल संरक्षण से कृषि को मिलेगी नई गति, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

तेंदूभाठा एनीकट से बढ़ी सिंचाई सुविधा, किसानों को मिलेगा दोहरी फसल लेने का लाभ

कोरबा। किसानों की समृद्धि और कृषि विकास के लिए जल उपलब्धता सबसे महत्वपूर्ण आधार है। पर्याप्त सिंचाई सुविधा के अभाव में जहां खेती की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं, वहीं जल संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आती है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा तेंदुभाठा एनीकट का निर्माण किया गया, जो आज क्षेत्र के किसानों के लिए विकास और खुशहाली का नया माध्यम बन रहा है। इससे क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा विस्तार तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली है।

पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत धौराभांठा में 2 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस एनिकट से तेंदूभाठा सहित आस पास के गांव लाभांवित होंगे। तेंदूभाठा एवं आसपास के क्षेत्र में अधिकांश ग्रामीण कृषि पर निर्भर हैं।इनके जीविकोपार्जन का मुख्य स्रोत कृषि कार्य ही है। पहले जलसंग्रहण की सुविधा नही होने से  बरसात का बड़ी मात्रा में पानी बहकर निकल जाता था, जिससे सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पाता था। इस कारण किसानों को सीमित खेती करनी पड़ती थी तथा कई बार खरीफ के बाद रबी की फसल लेना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता था।
तेंदूभाठा एनीकट के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण और संचयन सुनिश्चित हुआ है। परियोजना से लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विस्तृत होगी, जिससे किसानों को फसलों के लिए लंबे समय तक जल उपलब्ध होगा। खेतों तक सिंचाई के लिये पानी की पहुंच बढ़ने से खेती का रकबा बढ़ेगा और किसानों को एक फसल के स्थान पर दोहरी फसल लेने के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं।
एनीकट से जल संचयन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ भू-जल स्तर में भी सुधार बढ़ेगी। इससे आसपास के कुओं एवं अन्य जल स्रोतों में जल उपलब्धता में भी वृद्धि होगी, जिसका लाभ आने वाले समय मे सीधे ग्रामीणों व किसानों को मिलेगा। बेहतर सिंचाई व्यवस्था के कारण कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावनाएं मजबूत हुई हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
तेंदूभाठा एनीकट का लाभ केवल सिंचाई तक सीमित नहीं है। यह एनीकट ग्राम तेंदूभाठा और रंगोले के बीच संपर्क का भी महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही अधिक सुगम हुई है। यह परियोजना जल संरक्षण, कृषि उत्पादकता, ग्रामीण संपर्क और आर्थिक सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बना  है।
तेंदूभाठा एनीकट किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला है। विभाग की इस पहल से सिंचित रकबे में वृद्धि, दोहरी फसल उत्पादन, कृषि विकास और किसानों की आय में बढ़ोतरी के माध्यम से क्षेत्र को सतत विकास को नई दिशा प्रदान कर रही है।

तेंदूभाठा के किसान कृति कुमार ने बताया कि तेंदूभाठा एनीकट के निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा । पहले पानी की कमी के कारण खेती सीमित रह जाती थी, लेकिन अब एनिकट बन जाने से खरीफ के बाद रबी फसल के लिए खेतों में समय पर पानी मिलेगा। जिससे दोहरी फसल लेना संभव होगा। इससे फसल उत्पादन  के साथ ही आय में भी वृद्धि होगी।  
ग्राम रंगोले के किसान सुपेत राम  ने कहा कि तेंदूभाठा एनीकट क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। वर्षभर जल उपलब्धता बेहतर होने से खेती की संभावनाएं बढ़ेगी और किसान अब रबी फसल भी ले पाएंगे। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। ग्रामीणों ने किसानों के हित में इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन  को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह परियोजना ग्रामीण विकास और कृषि समृद्धि की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677