Connect with us

कोरबा

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कोरबा ने 1100 युवाओं के साथ किया शौर्य संचलन एवं दी गई त्रिशूल दीक्षा

Published

on

कोरबा। गीता जयंती के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा कोरबा जिले में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 1100 बजरंगियों को त्रिशूल दीक्षा प्रदान की गई। साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य शौर्य संचलन का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे कोरबा में हिन्दू समाज ने पुष्प वर्षा कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। यह आयोजन हिन्दू समाज की एकता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को प्रकट करता है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में रायपुर से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी और अखिल भारतीय संत समिति के संगठन मंत्री त्रिवेणी महराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरजीत सिंह ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

हिंदू समाज में विश्वास की स्थापना
शौर्य संचलन में जिले के सभी प्रखंडों से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिससे हिन्दू समाज के मन में विश्वास जागृत हुआ कि हिंदू विरोधी ताकतों से समाज की रक्षा के लिए बजरंग दल सदैव ढाल बनकर खड़ा है।

बजरंग दल का समर्पण
बजरंग दल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया। इस आयोजन में शामिल हुए समस्त हिन्दू समाज और कार्यकर्ताओं का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अधिकारीगणों ने आभार व्यक्त किया।

विश्व हिंदू परिषद का संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिन्दू समाज की रक्षा, एकता, और गौरव को बनाए रखना ही बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य है। त्रिशूल दीक्षा और शौर्य संचलन हिन्दू समाज में जागरूकता और साहस भरने का एक प्रयास है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending