Connect with us

कोरबा

बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने कोसाबाड़ी जोन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का किया निरीक्षण

Published

on

शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निगम क्षेत्र में राजस्व कर में वृद्धि हेतु दिए आवश्यक सुझाव

निगम के सभी 07 जोन कार्यालयां में आयोजित हुए जनसमस्या निवारण शिविर

कोरबा । बिलासपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने सुशासन सप्ताह के अवसर पर नगर पालिका निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों व निराकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौरराजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर अजीत वसंत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, सभापित श्यामसुंदर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त श्री कावरे सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिविर में निगम कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अंतर्गत लगाए गए काउंटरों में पहुंचकर संचालित की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया, शिकायतों व समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निगम क्षेत्र में संपत्ति कर, जल कर, गुमस्ता सहित विभिन्न करों से प्राप्त होने वाले राजस्व की जानकारी लेते हुए राजस्व वसूली के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही नगर वासियों से क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर कमिश्नर सहित अन्य अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को बीपीएल एवं अत्यांदय राशन कार्ड का वितरण भी किया गया।

गौरतलब है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर कोरबा नगर निगम सभी 07 जोन कार्यालयों कोसाबाड़ी जोन, टी.पी.नगर जोन, पं.रविशंकर शुक्लनगर जोन, कोरबा जोन, बालको जोन, दर्री जोन व सर्वमंगलानगर जोन आदि में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंजीयन केन्द्र, हेल्पडेस्क, निर्माण एवं भवन अनुज्ञा, राजस्व वसूली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, गुमास्ता, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, स्वच्छता व साफ-सफाई, विद्युत स्ट्रीट लाईट, पेयजल, जलकर व नल कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड आदि के काउंटर का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों की  जानकारी ली। उक्त शिविरों में नागरिकों की विभिन्न समस्याएं यथा नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुमति सहित पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट आदि से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677