Connect with us

कोरबा

विष्णु की पाती पढ़कर किसानों में विश्वास और उत्साह का हुआ संचार

Published

on


कोरबा । विष्णु की पाती पढ़कर किसानों में एक नई ऊर्जा और खुशी का संचार हुआ है। इस पहल के माध्यम से सरकार ने किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया है। जिससे उन्हें यह महसूस हुआ कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से न केवल किसानों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह सरकार और किसानों के बीच विश्वास और सहयोग की एक नई मिसाल भी पेश करती है।

कोरबा विकासखण्ड के भैंसमा में आयोजित किसान सम्मेलन में आज किसानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किसानों को संदेश “विष्णु की पाती“ दी गई । जिसे पढ़कर अन्नदाताओं में उमंग एवं उत्साह का संचार हुआ। सम्मेलन में आए कृषक प्यारे लाल कंवर, सुखसिंह नगेशिया, कार्तिक राम, धरमनी दास, सुखवार सिंह ने कहा कि सरकार किसान हितैषी है तथा उनकी खुशहाली एवं समृद्धि के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोग भावना को दर्शाता है।

किसान कार्तिक राम ने कहा कि विष्णु की पाती पढ़कर हमारा मनोबल बढ़ा है, हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमारी सरकार हमारे परिश्रम को समझती है और हमें सम्मान देती है। इस पत्र ने हमें यह महसूस कराया कि हम अकेले नहीं हैं, बल्कि हमे मजबूती प्रदान करने के लिए हमारे साथ प्रदेश का मुखिया खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष सुशासन दिवस पर किसानों को धान के दो वर्ष की बकाया बोनस राशि प्रदान की है। इस वर्ष 3100 रुपए के समर्थन मूल्य पर किसानों से उनकी उपज की खरीदी कर रही है। इससे किसान आर्थिक रूप से शसक्त बन रहे है। किसान सुखसिंह नगेशिया ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि कृषक कल्याण में लगी सरकार विष्णु की पाती के माध्यम से हमसे सीधा संवाद कर रही है। इससे हमें यह अहसास होता है कि सरकार  हमारी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषक प्यारे लाल कंवर ने सरकार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के लिए बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि विष्णु की पाती के माध्यम से सरकार ने सीधे किसानों से संवाद स्थापित किया है, जो हमारे लिए एक सुखद अनुभव है। इससे यह साबित होता है कि सरकार किसानों की समस्याओं और जरूरतों को समझने के लिए तत्पर है। और हमे कृषि के उन्नत तरीके अपनाकर उत्पादन बढाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।

इस प्रकार सभी किसानों में विष्णु की पाती पढ़कर उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। इस पहल ने उन्हें यह महसूस कराया कि सरकार का समर्थन उनके साथ है  जो उनके और मेहनत की सराहना करती है। इस कदम से किसानों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति आश्वस्त भी किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है, जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित किया गया था।
जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिला से कुल 563 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं। लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक पंजीकुत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं, वे रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाईन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर कर आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकतें है। परीक्षा के पूर्व इन आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करवाने के उद्वेश्य से आवेदकों से जानकारी मांगी गई है ताकि पर्याप्त संख्या में आवेदन उपलब्ध हो सके एवं परीक्षा हेतु तैयारी कराई जा सके।
इस संबंध में जिन आवेदकों द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु ऑनलाईन पंजीयन नहीं कराया गया है वे लिखित परीक्षा के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करवा ले अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि आगामी 04 मई 2026 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।

Continue Reading

कोरबा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026:विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

Published

on

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु एमसीसी शाखा के लिए कौशल तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर मो.नं. 8959393222 को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा सर्व तहसीलदार/नायब तहसीलदार जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, परिवहन योजना एवं रूट चार्ट की व्यवस्था शाखा हेतु सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं.87639846122 एवं विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी कोरबा मो.नं. 79743755945 को नोडल और संतोष हरिपाल परिवहन निरीक्षक परिवहन कार्यालय कोरबा, सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र पु्रफ रिडिंग, मतपत्र मुद्रण एवं स्ट्रांग रूम के लिए निशांत पाण्डेय जिला कोषालय अधिकारी मो.नं.7389912313 को नोडल और सर्व संबंधित रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला-कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह व्यय संपरीक्षक एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) शाखा हेतु निशांत पाण्डेय कोषालय अधिकारी को नोडल और राकेश चौधरी उप कोषालय अधिकारी कटघोरा मो.नं. 9752930003, नीरज साहू उप जिला कोषालय अधिकारी कोरबा मो.नं. 9425537728 को सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन प्रपत्र एवं सामग्री शाखा के लिए श्रीकांत कसेर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग मो.नं. 7869096888 को नोडल अधिकारी और एम.आर.नायडू सहायक ग्रेड-2 जिला कार्यालय कोरबा, चंद्रशेखर कंवर सहायक ग्रेड-2 भू-अभिलेख कोरबा तिरूपति नाथ संलग्न जिला कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, डाक मतपत्र/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र शाखा हेतु श्रीमती गायत्री लहरे सहायक संचालक जिला खांख्यिकी कोरबा मो.नं. 9425226512 को नोडल और शीतल अग्रवाल सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण शाखा के लिये सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा मो.नं. 87639846122, हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को नोडल अधिकारी और तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी-उपरोड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जलपान/भोजन व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका परिषद दीपका और सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक कल

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 23 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
बैठक में शिक्षा विभाग, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677