Connect with us

कोरबा

एसईसीएल के सीएमडी जे.पी. द्विवेदी ने एसईसीआर के जीएम तरुण प्रकाश से की मुलाकात

Published

on

सीईडब्लूआरएल और सीईआरएल रेल कॉरिडोर परियोजनाओं के शीघ्र निष्पादन पर चर्चा, *पर्याप्त रेल रेकों की आपूर्ति पर बल

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) जे.पी. द्विवेदी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीईडब्लूआरएल (CEWRL) एवं सीईआरएल (CERL) रेल कॉरिडोर परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए सहयोगी रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। लगभग 10 हज़ार करोड़ की लागत से विकसित की जा रही ये परियोजनाएँ रायगढ़ व कोरबा अंचल में 300 किलोमीटर के रेलवे ट्रेक का विकास करेंगी जिससे कोयले के त्वरित परिवहन को बल मिलेगा तथा नेटवर्क कंजेशन से राहत मिलेगी ।
बैठक में कोयला परिवहन को सुगम बनाने के लिए एसईसीएल को रेलवे रेक की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया, विशेष रूप से रायगढ़ क्षेत्र (बरौद एवं छाल साइलो/साइडिंग) तथा बैकुंठपुर क्षेत्र (चर्चा साइडिंग) में रेल रेल की उपलब्धता पर चर्चा हुई ।

एसईसीएल और एसईसीआर के बीच यह समन्वय कोयला खनन क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, निर्बाध कोयला परिवहन सुनिश्चित करने और लॉजिस्टिक्स सिस्टम को अधिक कुशल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एसईसीएल और एसईसीआर मिलकर बुनियादी ढांचे के विकास एवं रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

बैठक के दौरान एसईसीएल के निदेशक तकनीकी एन फ्रेंकलिन जयकुमार साथ रहे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सुयश:शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) में जीता सिल्वर मेडल

Published

on

कोरबा। डीएव्ही स्कूल का होनहार छात्र शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु(काम्बेट) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने शास्वत सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।
शास्वत सिंह कोरबा की जानमानी पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह एवं एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया सिंह के पौत्र हैं।
नेशनल के लिए चयन
शास्वत सिंह का चयन नेशनल लेबल डीएव्ही वुशु (काम्बेट) के लिए हुआ है और शुभचिंतकों, परिजनों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बेहतर प्रदर्शन के लिए शास्वत सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Continue Reading

कोरबा

30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा एवं छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष पी आर यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के कर्मचारी एवं पेंशनर अपनी 8 सूत्रीय लम्बित मांग को लेकर आगामी 30सितम्बर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे।इस धरना प्रदर्शन की तैयारी पुरे प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में आज राजधानी रायपुर स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार,प्रदेश सचिव सी एल दुबे, संजय शर्मा,रामचंद्र तांडी,नरेश वाढेर,विमल कुंडू,बेनीराम गायकवाड़,शाहिल मुदलियार,शुभम भट्ट, बी पी कुरील सहित कर्मचारी एवं पेंशनर भारी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

अपील

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा एवं विनय सोनवानी छत्तीसगढ़ प्रदेश ट वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जिला शाखा कोरबा के द्वारा अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में कोरबा जिले के समस्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स अधिक से अधिक संख्या में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में पहुंचे एवं अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने हेतु ज्ञापन सौंपें।

Continue Reading

कोरबा

नर्सिंग कॉलेज ने निकाली जागरूकता रैली

Published

on

कोरबा। भारत नर्सिंग कॉलेज कोसाबाड़ी ने विश्व हृदय माह के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जन-जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को हृदय रोगों, उच्च रक्तचाप (बीपी) और इनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, प्रतिदिन व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान व तंबाकू के सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। छात्रों के इस सराहनीय और सामाजिक प्रयास की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677