Connect with us

कोरबा

कटघोरा में हार की होगी समीक्षा-मनोज शर्मा

Published

on


कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा सहित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा, दीपका, नगर पंचायत पाली एवं छूरीकला में भाजपा की प्रचंड जनादेश मिलने के बाद केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभी अध्यक्ष क्रमश: राजेन्द्र सिंह राजपूत, सोनी झा, अजय जायसवाल एवं पदमिनी देवांगन ने प्रेस क्लब कोरबा तिलकभवन में पत्रकारों से रूबरू हुए और जनता का आभार जताया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मनोज शर्मा ने कहा कि जनता ने हमें पूरे जिले में भरपूत आशीर्वाद दिया, लेकिन कटघोरा में हम चुक गए। कटघोरा नगर पालिका में हमारी चूक कहां हुई और हम किन कारणों से हारे इसकी समीक्षा की जाएगी।
मंत्री लखन लाल देवांगन बोले-प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग अब कोरबा में नहीं लगेंगे
एक साल के विकास पर जनता ने लगाई अटल विश्वास की मुहर
कोरबा नगर पालिक निगम और कोरबा जिले के अन्य 4 नगरीय निकायों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रेस क्लब तिलक भवन में मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ये जीत कोरबा शहर के एक-एक नागरिक की है। कांग्रेस बीते 10 साल से लोगों को सिर्फ छलावा करती रही, बीते निगम चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया था, लेकिन खरीद परोख्त कर निगम में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली थी। कांग्रेस के कार्यकाल में मूलभूत समस्याओं के लिए जनता ने समस्या झेली। भाजपा की विष्णु सरकार आने के बाद कोरबा नगर निगम क्षेत्र में रुके कार्यों में तेज़ी आई। एक साल में 400 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली, सभी कार्यों की आधारशिला रखी गई। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में हर वर्ग में खुशहाली आई है। एक साल के विकास पर जनता ने अटल विश्वास की मुहर लगाई है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संगठन के शीर्ष नेतृत्व में यह प्रचंड जीत मिली है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हमारी ताकत दोगुनी हुई है। शासन से अधिक फंड अब कोरबा निगम को मिलेगा, जिससे विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।
मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा जिले में नए उद्योग लगाने को लेकर सवाल पर कहा की माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में बनी नई औद्योगिक नीति की चर्चा और सराहना आज देश भर में है। हमारा प्रयास है कि कोरबा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना हो, लेकिन कोरबा में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग अब नहीं लगेंगे। कोरबा में एल्युमिनियम पार्क की जल्द स्थापना के लिए तेजी से कार्य किया जा रहे हैं। सीएसईबी के स्मेल्टर होने के बाद खाली जमीन आबंटन के लिए पत्र लिखा गया है, ताकि इसी स्थान पर एल्युमिनियम पार्क की स्थापना की जा सके और रोजगार के अवसर पैदा हों। इस अवसर पर राजेंद्र राजपूत नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पालिका दीपका,सोनी झा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पालिका बांकीमोंगरा, पदमिनी देवांगन नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पंचायत छुरीकला, अजय जायसवाल नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर पंचायत पाली, भाजपा जिला उपाध्य्क्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन समेत अन्य उपस्थित रहे।


0 हर जन अपेक्षाएं होंगी पूरी- महापौर संजू देवी राजपूत
नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम से जितनी भी जन अपेक्षाएं हैं, उन सभी को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य किया जाएगा। नगर निगम को जन सेवा का मंदिर मानकर काम किया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि शहर के सभी 67 वार्डों का विकास कार्य एक साथ हो। उन्होंने कहा कि जनता ने दिल खोलकर हमें आशीर्वाद दिया, इसके लिए जनता को कोटि-कोटि नमन एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का ह्दय से आभार।
0 जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने जताया आभार
भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने मीडिया के माध्यम से कोरबा समेत सभी पांच निकायों में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

Published

on

गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रागिनी प्रधान के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपती बाई राठिया मुख्य अतिथि रहीं।

कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व नियमित स्वास्थ्य जांच तथा अभिभावकों को बच्चों के पूरक आहार की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रंगोली, मातृ संवाद, न्योता भोज और पोषण प्रदर्शनी में महिलाओं व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रदर्शनी में स्थानीय खाद्य पदार्थों से संतुलित आहार तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वच्छता एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी। पर्यवेक्षक कौशिल्या बरेठ ने बच्चों के प्रारंभिक विकास से जुड़ी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का नियमित लाभ लेने की अपील की गई।

Continue Reading

कोरबा

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

Published

on

जिला स्तरीय चैलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया, व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर
कोरबा, 30 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोरबा में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य नवप्रवर्तकों से प्रतियोगिता में भाग लेकर जनसमस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं को समझकर तैयार किए गए नवाचार कोरबा के साथ प्रदेश और देश के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।

जिला स्तरीय चैलेंज 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें विचार

कलेक्टर श्री दुदावत ने बताया कि कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के लिए प्रतिभागी 6 अक्टूबर 2026 तक अपने आइडिया और नवाचार संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

कलेक्टर ने कहा कि कोरबा में उद्योग, खनन, वन क्षेत्र और दूरस्थ जनजातीय अंचलों से जुड़ी कई चुनौतियां हैं। युवा फ्लाई ऐश के उपयोग, धूल एवं वायु प्रदूषण में कमी, मानव-हाथी द्वंद्व, दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, वनोपज के भंडारण एवं विपणन, सड़क सुरक्षा तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से समस्याओं के ऐसे समाधान सोचने का आग्रह किया जो किफायती हों और व्यवहार में लाए जा सकें।

व्यापक स्तर का चैलेंज- 17 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित व्यापक स्तर के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ में आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026, रात्रि 11.59 बजे है। इस प्रतियोगिता में कृषि, कानून एवं व्यवस्था, महिला एवं बाल, नगरीय विकास, स्वास्थ्य, रक्षा, सतत विकास, अधोसंरचना एवं परिवहन, उभरती तकनीकें तथा शिक्षा एवं रोजगार सहित 10 क्षेत्रों में समाधान आमंत्रित किए गए हैं।
प्रत्येक क्षेत्र से पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा। इनमें तीन सामान्य श्रेणी, एक महिला श्रेणी और एक विजेता 21 वर्ष से कम आयु वर्ग से होगा। इस प्रकार कुल 50 विजेताओं को प्रत्येक को 10 लाख रुपये, यानी कुल पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। चयनित नवाचारों को संबंधित सरकारी विभागों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किए जाने का अवसर भी मिल सकता है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थी, शोधकर्ता, फैकल्टी सदस्य, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, गैर सरकारी संगठन, स्व-सहायता समूह और व्यक्तिगत नवप्रवर्तक भाग ले सकते हैं। व्यक्तिगत, टीम अथवा संस्था के रूप में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए कंपनी पंजीयन या डीपीआईआईटी मान्यता अनिवार्य नहीं है। आवेदक अथवा टीम के किसी एक संस्थापक के पास छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा अथवा दमन एवं दीव का मूल निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
इच्छुक प्रतिभागी ओटीपी के माध्यम से पंजीयन कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संबंधित क्षेत्र एवं उप-विषय का चयन कर समस्या, प्रस्तावित समाधान, प्रोटोटाइप अथवा पायलट और उपलब्ध प्रमाण की जानकारी देनी होगी। शीर्षक, समस्या, समाधान, व्यवहार्यता, प्रभाव और टीम के विवरण सहित छह स्लाइड की पीडीएफ प्रस्तुति भी अपलोड करनी होगी।
प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन 18 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों की ऑनलाइन प्रस्तुति 16 से 25 नवंबर के बीच होगी। सेमीफाइनलिस्ट की घोषणा 28 नवंबर को तथा अंतिम प्रस्तुति एवं विजेताओं का चयन 7 दिसंबर 2026 को नागपुर में किया जाएगा।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कहा कि एक विद्यार्थी का सरल विचार या किसी समूह का व्यावहारिक अनुभव भी लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है। उन्होंने पात्र प्रतिभागियों से जिला स्तरीय चैलेज के लिए 6 अक्टूबर तक और व्यापक स्तर की प्रतियोगिता के लिए 17 अक्टूबर तक अपने विचार प्रस्तुत करने की अपील की। ऑनलाइन आवेदन संबंधी सहायता के लिए जिला नोडल अधिकारी विजय कारे, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा से मोबाइल नंबर 8109363862 पर संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपने संस्थान के इनोवेशन सेल से भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading

कोरबा

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

Published

on

विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद और स्वच्छता कार्यक्रम होंगे आयोजित

कोरबा, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को दोपहर 2.30 बजे भैसमा पहुंचेगी। यहां विद्यार्थियों को कॉपी और पेन वितरित किए जाएंगे। इसके बाद रैली शाम 4.30 बजे पसान पहुंचेगी, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संपर्क कर योजना के संबंध में चर्चा की जाएगी।
रैली रात लगभग 8.30 बजे कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन, सेवा कुंज, गोकुल धाम पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन, 2 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे रैली में शामिल जनप्रतिनिधि वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 9.15 बजे पोड़ी उपरोड़ा के केंद्रीय आश्रम में सेवा कार्य एवं संतों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677