कोरबा
पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा-ः लखनलाल देवांगन
पाली महोत्सव का आयोजन क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा
उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री ने पाली महोत्सव का किया शुभारंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरण दास महंत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी को घर परिवार देश दुनिया के समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जिला प्रशासन द्वारा हर्षो उल्लास के साथ पाली महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिससे यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है। महोत्सव के मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी जिलेवासियों को पाली महोत्सव की शुभकामनाएं दी है। पाली महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा है। जिसे हमें अक्षुण्ण बना के आगे बढ़ना है। इसे भव्य रूप से मनाते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाता है। उन्होंने कलाकारो का मनोबल बढ़ाते हुए लोगों को आनंद उठाने के लिए कहा साथ ही इस भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महादेव हमारे देश में आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम सबकी कामना है कि महादेव हम सभी देशवासियों को खुश रखे, उन्हें सफलता की राह में आगे बढ़ाए। सभी आपसी भाई चारा व सौहार्द्र के साथ परिवार की भांति मिल जुल कर रहे, क्षेत्र के विकास में सहयोग करें। जिससे हमारा देश प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़े।
पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि आज पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है। शिव की नगरी पाली में इस अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने आमजनों को कार्यक्रम का लुत्फ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आप सभी का कार्यक्रम है। आप सभी कार्यक्रम की रौनकता बढ़ाते हुए आंनद लें।

कलेक्टर अजीत वसंत ने स्वागत भाषण के माध्यम से दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कलाकार, राज्य के ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पाली मोहित राम केरकेट्टा, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल सहित सरपंच केराझरिया गिरजा सत्यनारायण पैकरा सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने पाली महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

इस दौरान अथितियों द्वारा पाली महोत्सव के अवसर पर आयोजित साईकल रेस प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल के क्षेत्र में पाली का नाम रौशन करने वाले अनेक युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी एवं मैथिली ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी ने अपने साथी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने महादेव की आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ी गीत छईयां भुइंया, झन भूलो मां बाप ला, मीठ मीठ लागे मया के बानी, छूनुर छूनुर पैरी बाजे.. हमर पारा तुंहर पारा, हाय रे सरगुजा नाचे जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों से समा बांधा। स्थानीय कलाकर अनीस ने भी अपनी टीम के साथ आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नागेश राठौर व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पाली की छात्राओं द्वारा शिव स्तुति व विघ्न विनाशक गणेश की स्तुति वंदन देखकर दर्शक आनंदित हुए। कार्यक्रम में कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकगण खूब झूमे।शास्त्रीय गायन व भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उन्होंने कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, राजगीत अरपा पैरी की धार,..सहित राम व कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी।

कोरबा
दीपका रेलवे क्रॉसिंग पर ACB कंपनी के हाईवा चालक की भारी लापरवाही, सजग नागरिक से की बदसलूकी, ओवरब्रिज निर्माण के बीच मंडरा रहा हादसों का खतरा
कोरबा/दीपका। दीपका के गौरव पथ मार्ग पर बीते शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टला ACB कंपनी के आईचर हाईवा वाहन क्रमांक: CG 12 BF 3647 के चालक ने घोर लापरवाही बरतते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्धारित कच्चे रास्ते को छोड़कर वाहन को प्रतिबंधित पक्की सड़क गौरव पथ की तरफ घुसा दिया ।

वहां मौजूद एक सजग नागरिक ने जब जिम्मेदारी दिखाते हुए चालक को टोकना चाहा और कहा कि आप गलत रास्ते पर आ गए हैं, भारी वाहनों से रेलवे क्रॉसिंग पर कच्चा रास्ता से होते हुए पक्की मार्ग के लिए अपने कर्तव्य निर्धारित किया गया है, जोकि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक के लिए यह रास्ता प्रशासन ने अस्थाई रूप से छूट दिया गया है। बस इतना ही कहते ही चालक अपनी गलती मानने के बजाय आक्रोशित हो गया, आरोपी चालक सजग नागरिक के साथ ‘तू-तू मैं-मैं’ और बदतमीजी करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों ने बीच-बचाव कर हाईवा चालक को समझाया, जिसके बाद नागरिक ने उसे वापस तय मार्ग पर जाने की हिदायत दी ।
क्या है पूरा मामला और नियम?

गौरतलब है कि गौरव पथ मार्ग पर वर्तमान में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक प्रशासन ने भारी वाहनों ट्रेलर-हाईवा के लिए दीपका रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास से कच्चा रास्ता मुख्य मार्ग से होते हुए रास्ता प्रशासन ने अस्थाई रूप से तय किया है, इसके बावजूद कोयला परिवहन में लगे कई वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर फाटक के पास के मुख्य मार्ग पर गाड़ियां घुसा रहे हैं ।
पहले भी टूट चुका है लोहे का बैरियर, हो चुके हैं कई हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है पूर्व में भी दीपका रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास प्रशासन द्वारा लगाए गए लोहे के सुरक्षा बैरियर को इन भारी ट्रेलर और हाईवा गाड़ियों ने कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया है, इन चालकों की अंधाधुंध और लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग के कारण इस क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे आम राहगीरों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है ।
कंपनियों और वाहन मालिकों को चेतने की जरूरत

गौरव पथ मार्ग पर भारी वाहनों के कारण होने वाले हादसों को लेकर पूर्व में कई सामाजिक संगठनों द्वारा उग्र आंदोलन भी किए जा चुके हैं, सड़क पर चलने वाले हर एक आम नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि है ।
इस घटना के बाद प्रबुद्ध नागरिकों और स्थानीय जनता ने ACB कंपनी सहित अन्य सभी ट्रांसपोर्ट और निजी ट्रक मालिकों से कड़ी मांग की है कि:-
वे अपने वाहन चालकों (ड्राइवर्स) को समय-समय पर सतर्कता सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का विशेष प्रशिक्षण दें ।
जनता से दुर्व्यवहार करने वाले ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ।
भविष्य में किसी भी राहगीर की जान-माल की हानि न हो इसके लिए कंपनियां खुद आगे आकर जिम्मेदारी लें ।
प्रशासन और प्रबंधन को यह समझना होगा कि जब तक ड्राइवर चालकों को सजग नहीं होंगे, तब तक दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना मुमकिन नहीं है। यदि समय रहते कंपनियां और ट्रक मालिक नहीं जागे, तो क्षेत्र की जनता एक बार फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
कोरबा
अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज बनाने की अपील
कोरबा। कोरबा एसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रजगामार चौकी पुलिस ने अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्राम बुंदेली पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और अपराधों को बढ़ावा मिलता है।
चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से नशा मुक्त जीवन अपनाने और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेल-कूद और रोजगार से जुड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह
पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि यदि गांव या आसपास कहीं भी अवैध शराब बिक्री, भट्ठी संचालन या अन्य नशीले पदार्थों की गतिविधियां दिखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कोटवार द्वारा मुनादी और चेतावनी
इस दौरान ग्राम कोटवार ने गांव में मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब बेचते पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में रजगामार चौकी पुलिस ने बुंदेली में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर रोक लगाई थी।
“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान का उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आमजन में जागरूकता फैलाना भी है। पुलिस का मानना है कि जनसहभागिता के बिना नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना संभव नहीं है।
पुलिस की आगे की कार्ययोजना
चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से ही कोरबा को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।
कटघोरा
कटघोरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत:भालूमोड़ के पास हादसा, केबिन में फंसा शव रेस्क्यू कर निकाला
कोरबा / कटघोरा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह के समय हुआ जब दोनों ट्रेलर तेज गति से एक-दूसरे की ओर आ रहे थे। नियंत्रण खोने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कटर की मदद से ट्रेलर की केबिन काटी और चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान की पुष्टि और परिजनों को सूचना
मृतक की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस जुटी
पुलिस अब फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज होने की तैयारी
फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज किया जाएगा। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। कटघोरा थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें।

-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
