Connect with us

कोरबा

पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा-ः लखनलाल देवांगन

Published

on



पाली महोत्सव का आयोजन क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा
उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री ने पाली महोत्सव का किया शुभारंभ


कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर  ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ  उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरण दास महंत  सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई  देते हुए  सभी को घर परिवार देश दुनिया के समृद्धि की कामना की।  कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जिला प्रशासन द्वारा हर्षो उल्लास के साथ पाली महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिससे  यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है। महोत्सव के मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी जिलेवासियों को पाली महोत्सव की शुभकामनाएं दी है। पाली महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा है। जिसे हमें अक्षुण्ण बना के आगे बढ़ना है। इसे भव्य रूप से मनाते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाता है।  उन्होंने कलाकारो का मनोबल बढ़ाते हुए लोगों को आनंद उठाने के लिए कहा साथ ही इस भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।


सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने  कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महादेव हमारे देश में आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम सबकी कामना है कि महादेव हम सभी देशवासियों को खुश रखे, उन्हें सफलता की राह में आगे बढ़ाए।  सभी आपसी भाई चारा व सौहार्द्र के साथ परिवार की भांति मिल जुल कर रहे, क्षेत्र के विकास में सहयोग करें। जिससे हमारा देश प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़े।
पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि आज पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है। शिव की नगरी पाली में  इस अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने आमजनों को कार्यक्रम का लुत्फ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आप सभी का कार्यक्रम है। आप सभी कार्यक्रम की रौनकता बढ़ाते हुए आंनद लें।


कलेक्टर अजीत वसंत ने स्वागत भाषण के माध्यम से दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कलाकार, राज्य के ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पाली मोहित राम केरकेट्टा,  अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल सहित सरपंच केराझरिया  गिरजा सत्यनारायण पैकरा सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने पाली महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।


इस दौरान अथितियों द्वारा पाली महोत्सव के अवसर पर आयोजित साईकल रेस प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल के क्षेत्र में पाली का नाम रौशन करने वाले अनेक युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।


पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी एवं मैथिली ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने  दी मनमोहक प्रस्तुति


 प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी ने अपने साथी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।  उन्होंने महादेव की आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ी गीत छईयां भुइंया, झन भूलो मां बाप ला, मीठ मीठ लागे मया के बानी, छूनुर छूनुर पैरी बाजे.. हमर  पारा तुंहर पारा, हाय रे सरगुजा नाचे  जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों से समा बांधा। स्थानीय कलाकर अनीस  ने भी अपनी टीम के साथ आकर्षक कार्यक्रम की  प्रस्तुति दी। नागेश राठौर व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पाली की छात्राओं द्वारा शिव स्तुति व विघ्न विनाशक गणेश की स्तुति वंदन देखकर दर्शक आनंदित हुए। कार्यक्रम में कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकगण खूब झूमे।शास्त्रीय गायन व भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उन्होंने  कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, राजगीत अरपा पैरी की धार,..सहित राम व कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

विश्व मधुमेह दिवस 2026 पर एसईसीएल मुख्यालय में ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में “मधुमेह की समय पर पहचान” थीम के अंतर्गत ब्लड शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित जांच एवं समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित करना था।

शिविर के दौरान कुल 332 कर्मचारियों की ब्लड शुगर एवं अन्य प्रमुख स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी–संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी–परियोजना एवं योजना) नृपेंद्र नाथ ने सक्रिय सहभागिता की। उनकी सहभागिता ने कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित जांच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।

चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहे। उन्होंने मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधियों एवं समय पर चिकित्सा परामर्श के महत्व पर जोर दिया।

इस पहल ने जागरूकता एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

Continue Reading

कोरबा

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

Published

on

बालकोनगर, 14 नवंबर 2026। बच्चों के बेहतर बचपन और स्वस्थ भविष्य की नींव प्रारंभिक शिक्षा, उचित पोषण और सकारात्मक परिवेश से तैयार होती है। इसी दिशा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) छत्तीसगढ़ में अपने 111 नंद घरों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रहा है। खेल-आधारित शिक्षा, पोषण जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के जरिए ये केंद्र ग्रामीण समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

नंद घरों में बच्चों को रचनात्मक और खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से अक्षर पहचान, अंग्रेजी के सामान्य शब्द और गिनती जैसी बुनियादी शिक्षा दी जाती है। साथ ही, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता संबंधी जागरूकता के माध्यम से उनके शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित किया जाता है। गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और पोषण के प्रति जागरूक किया जाता है।

दोंद्रो निवासी निशा यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “मेरा बेटा भी नंद घर में पढ़ाई करता है। यहां वह बहुत अच्छी तरह नई-नई चीजें सीख रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि अब वह सुबह खुद उठकर नंद घर जाने के लिए उत्साहित रहता है। यहां उसे दूसरे बच्चों के साथ खेलने, सीखने और घुलने-मिलने का अवसर मिलता है। साथ ही, उसे पौष्टिक भोजन भी दिया जाता है, जिससे उसकी अच्छी आदतों का विकास हो रहा है। मैं सभी माताओं से कहना चाहूंगी कि वे भी अपने बच्चों को नंद घर जरूर भेजें, ताकि उन्हें पढ़ाई, खेल और बेहतर पोषण के साथ आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सके।”

शासकीय प्राथमिक पाठशाला में सहायक शिक्षिका ममता चौहान ने नंद घर की सराहना करते हुए कहा, “वेदांता की नंद घर पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। नंद घर के माध्यम से बच्चों में समझने, सीखने और नई चीजों को अपनाने की क्षमता विकसित हो रही है। बच्चे यहां रचनात्मक गतिविधियों के जरिए अक्षर ज्ञान, अंग्रेजी के शब्द, वर्णमाला और गिनती जैसी बुनियादी चीजें सीख रहे हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों की स्कूल जाने की तैयारी और सीखने के प्रति उनकी रुचि में भी दिखाई देता है। शासन की शिक्षा संबंधी पहल को भी इससे मजबूती मिल रही है। नंद घर बच्चों की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने और उनके उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

पोषण विशेषज्ञ अंजू यादव ने कहा, “बच्चों का स्वस्थ विकास और महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य एक सशक्त समाज की नींव है। इस दिशा में बालको द्वारा नंद घरों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल बेहद सराहनीय है। नंद घर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और सामुदायिक सशक्तीकरण के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। टेक-होम राशन (टीएचआर) के पोषण लाभ और उससे घर पर पौष्टिक आहार तैयार करने के तरीके बताना भी उपयोगी पहल है। कुपोषण से लड़ाई में सही जानकारी और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव बेहद जरूरी हैं। बालको की यह पहल माताओं को जागरूक बनाने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतें विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह स्वस्थ मातृत्व, सुपोषित बचपन और बेहतर भविष्य की दिशा में सराहनीय प्रयास है।”

बालको के 111 नंद घरों के माध्यम से अब तक 7,000 से अधिक बच्चों और माताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रारंभिक शिक्षा, पौष्टिक आहार और पोषण जागरूकता के जरिए यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही है। रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में सीखने की जिज्ञासा विकसित करने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। बालको का यह प्रयास सुपोषित बचपन और शिक्षित पीढ़ी के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Continue Reading

कोरबा

कांग्रेसियों ने मनाई पं. जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती

Published

on

कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती कार्यक्रम मनाई गयी।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पं. जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात पं. नेहरू को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

जिसमें सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे पं. नेहरू उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने पिता की तरह वकील बने बाद में वे महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम किरदार निभाया। देश की आजादी के लिए पं. नेहरू कई बार जेल भी गये।

महिला जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि नेहरू जी का स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान था ही साथ ही भाषा पर नियंत्रण था और वे अपने विचार बड़ी सरलता एवं स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करते थे। भारत की प्राचीन सांस्कृतिक ख्याति का नेहरू जी पर बहुत प्रभाव था साथ ही विश्व इतिहास के विभिन्न पहलुओं से भी वे परिचित थे।

ओबीसी प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहू ने कहा कि पं. नेहरू शांतिप्रिय स्वभाव के साथ साथ मेहनती व्यक्ति थे। आज भी पं. नेहरू को भारत के प्रसिद्ध आदर्शो के रूप में याद किया जाता है। पं. नेहरू का बच्चों से जो लगाव था जिसके कारण ही भारत में 14 नवम्बर को पं. नेहरू की जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि पं. नेहरू केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरुष थे। वे एक अनुठे चिंतक व महान लेखक थे। संवेदनाओं से भरपूर पं. नेहरू ने भारत ही नही अपितु दुनिया के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान पाया। भारत ने उन्हें राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से अलंकृत किया है।

ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहू ने कहा कि नेहरू जी एक सर्वप्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति थे। राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, चिंतक, साहित्यकार आदि सभी का समावेश उनके धनी व्यक्तित्व में था। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उनकी स्वाभाविक उदारता में सोने में सुगंध का कार्य करती थी निश्चय ही वे भारत के रत्न थे।

इस मौके पर पार्षद रवि चंदेल, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, पूर्व पार्षद डॉ.रामगोपाल यादव, पार्षद बद्री किरण, जिला महामंत्री मनहरण राठौर (इंटक) जिला पदाधिकारी सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, जिला कांग्रेस कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल आदि ने पं. नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677