Connect with us

कोरबा

प्लेसमेंट का आयोजन 03 मार्च को

Published

on


कोरबा । प्लेसमेंट का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्षन केन्द्र, कोरबा में 03 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से उत्कर्ष सिक्योरिटी सर्विसेस घंटाघर निहारिका कोरबा द्वारा सुपरवाईजर सिक्योरिटी गार्ड के 20, सिक्योरिटी गार्ड के 70,ऑफिस बॉय के 30, क्लीनर के 20 और ऑफिस कार्य केवल महिला के 35 रिक्त पद के लिये चयन किया जायेगा। योग्यता 8वीं, 10वीं , 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण हैं। उक्त रिक्त पदों का कार्यस्थल एवं चांपा है। इच्छुक आवेदक/ आवेदिकाएं उक्त तिथि को सुबह 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्षन केन्द्र, कोरबा उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज बनाने की अपील

Published

on

कोरबा। कोरबा एसपी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रजगामार चौकी पुलिस ने अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्राम बुंदेली पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है और अपराधों को बढ़ावा मिलता है।

चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों से नशा मुक्त जीवन अपनाने और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेल-कूद और रोजगार से जुड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

अवैध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह

पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि यदि गांव या आसपास कहीं भी अवैध शराब बिक्री, भट्ठी संचालन या अन्य नशीले पदार्थों की गतिविधियां दिखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

कोटवार द्वारा मुनादी और चेतावनी

इस दौरान ग्राम कोटवार ने गांव में मुनादी कर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब बेचते पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में रजगामार चौकी पुलिस ने बुंदेली में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध कारोबार पर रोक लगाई थी।

“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आमजन में जागरूकता फैलाना भी है। पुलिस का मानना है कि जनसहभागिता के बिना नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना संभव नहीं है।

पुलिस की आगे की कार्ययोजना

चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से ही कोरबा को नशा मुक्त बनाया जा सकता है।

Continue Reading

कटघोरा

कटघोरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत:भालूमोड़ के पास हादसा, केबिन में फंसा शव रेस्क्यू कर निकाला

Published

on

कोरबा / कटघोरा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह के समय हुआ जब दोनों ट्रेलर तेज गति से एक-दूसरे की ओर आ रहे थे। नियंत्रण खोने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कटर की मदद से ट्रेलर की केबिन काटी और चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान की पुष्टि और परिजनों को सूचना

मृतक की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी है और उनके पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

फरार ट्रेलर चालक की तलाश में पुलिस जुटी

पुलिस अब फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज होने की तैयारी

फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज किया जाएगा। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। कटघोरा थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और लापरवाही न बरतें।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात एक दिव्यांग बेटे ने अपनी मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल के अनुसार, चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कोरबा शहर में रहता है, जबकि श्याम लाल, उनकी पत्नी जानकुंवर और छोटा बेटा रामकुमार यादव गांव में साथ रहते थे।

लाठी के सहारे चलता है आरोपी

रामकुमार दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। वह लंबे समय से जमीन का बंटवारा चाहता था, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे।

मां की मौके पर मौत, पिता गंभीर घायल

शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच रामकुमार ने एक बार फिर जमीन के बंटवारे की बात उठाई। माता-पिता के इंकार करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने अपनी लाठी से मां जानकुंवर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद उसने पिता श्याम लाल पर भी हमला कर दिया। हमले में उनका एक पैर टूट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।

रातभर घर में पड़ा रहा शव

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रातभर महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल श्याम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया।

अंजोरीपाली से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर उसे ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामकुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677