Connect with us

कोरबा

कोरबा में सड़क सुरक्षा के लिए विशेष पहल:पुलिस और प्रेस संगठन ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली; विधायक प्रेमचंद पटेल ने दिखाई हरी झंडी

Published

on

कोरबा

कोरबा में हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई। - Dainik Bhaskar

कोरबा में हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई।

कोरबा में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन और प्रेस संगठन ने महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली थाना परिसर से शुरू हुई। यह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कारखाना क्षेत्र और चकचकवा पहाड़ तक पहुंची। रैली में पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया।

लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया

लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया

अधिकतर मौतें हेलमेट नहीं पहनने से होती है

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने कहा कि अधिकतर मौतें बिना हेलमेट बाइक चलाने से हो रही हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग न होने के कारण सड़क हादसे ज्यादा होते हैं। सिर पर चोट लगने से लोगों की मौत होती है, जो हेलमेट पहनने से बच सकती है।

हेलमेट लगाने की हिदायत

थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि वे जांच के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह देते हैं। थाने आने वाले हर व्यक्ति को भी हेलमेट लगाने की हिदायत दी जाती है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का कोरबा प्रवास 21 एवं 22 को

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा आर.एस.विश्वकर्मा आई.ए.एस.(से.नि.) तथा सदस्यगण नीलांबर नायक, बलदाउ राम साहू, हरिशंकर यादव, यशवंत सिंह वर्मा, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, कृष्णा गुप्ता एवं सचिव अमित श्रीवास्तव 21 सितंबर एवं 22 सितंबर को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। वे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे रायपुर से रवाना होकर सायं 4 बजे सर्किट हाउस कोरबा पहुंचेंगे। शाम 6 बजे एकलव्य स्पोर्ट्रस एसोसिएशन अरेना कोरबा द्वारा आयोजित बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे 22 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों में अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी एवं जनगणना के डाटा प्रतिष्टि के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 02.30 बजे सर्किट हाउस सभाकक्ष में पिछड़ा वर्ग जनप्रतिनिधियों से भेंट,चर्चा करेंगे और शाम 4 बजे प्रेस वार्ता करेंगे।

Continue Reading

कोरबा

माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रित

Published

on

कोरबा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में निर्धारित प्रारूप में जमा किया जा सकता है। निर्धारित प्रारूप हेतु कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है, एवं प्रारूप कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

मिनी माता सम्मान वर्ष 2025 हेतु नामांकन 26 सितंबर तक आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला/संस्था को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेश्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 26 सितम्बर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में निर्धारित प्रारूप में जमा किया जा सकता है। निर्धारित प्रारूप हेतु कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है, एवं प्रारूप कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending