Connect with us

कोरबा

स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, STAR 11 बिलासपुर ने रचा इतिहास

Published

on

कोरबा।स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो की पुण्य स्मृति में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज उत्साह और खेल भावना से परिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रोमांचक फाइनल में Legend 11 और STAR 11 बिलासपुर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।

टॉस जीतकर STAR 11 बिलासपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। Legend 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में STAR 11 बिलासपुर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से विजयी होकर इतिहास रच दिया।

STAR 11 बिलासपुर के स्टार खिलाड़ी छोटू भैया ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 गेंदों में 53 रन ठोक डाले। साथ ही गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया, जिसके चलते उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट के अन्य पुरस्कार इस प्रकार रहे:

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: राहुल (STAR 11 बिलासपुर)

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: प्रिंस मोदी (Legend 11)

सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: अंकित सिंह (D.V. प्रोजेक्ट)

मैन ऑफ द सीरीज: अविनाश (STAR 11 बिलासपुर)

उत्कृष्ट संचालन व आयोजन:

इस ऐतिहासिक मुकाबले का सजीव एवं रोचक कमेंट्री का जिम्मा अभिषेक तिवारी और नितिन चतुर्वेदी ने बखूबी निभाया। अंपायरिंग की भूमिका रणजीत धिवान और विकास शर्मा ने संभाली। स्कोरर के रूप में शैलेश मसीह और अभिषेक ने शानदार कार्य किया, वहीं मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा ने आयोजन की जानकारियों को सहजता से प्रसारित किया।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:

समारोह को सम्मानित करने के लिए नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नवभारत समाचार पत्र के संपादक नौशाद खान, प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष श्र राजेंद्र जायसवाल सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें चंद्रमा सिंह राजपूत, दीपक यादव, विजय सिंह राजपूत, सुधीर, प्रकाश अग्रवाल, कौशल सिंह, गोलू पांडे, टिंकू भैया, अंजना सिंह, अर्चना , राकेश वर्मा, दिनेश सेन, समीर पांडे, असलम खान, अभय सिंह, सुभाष राठौर, पंकज सोनी, यशवंत सिंह, एवं प्रमुख रहे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल का संबोधन:

प्रेस क्लब कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा,
“खेल हमें अनुशासन, संघर्ष और सम्मान का पाठ पढ़ाते हैं। आज के इस आयोजन ने साबित कर दिया है कि युवा पीढ़ी में अद्भुत प्रतिभा और असीम ऊर्जा है। मैदान पर खेल भावना से भरा हर खिलाड़ी असली विजेता है। प्रेस क्लब सदैव खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में अपना योगदान देता रहेगा।”

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत का प्रेरक उद्बोधन:

नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा,
“खेल न केवल शारीरिक बल बल्कि मानसिक सुदृढ़ता का भी प्रतीक हैं। स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो जैसे महापुरुषों की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट हमें सामाजिक समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। नगर निगम हमेशा ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करेगा जो युवाओं को एकता और स्वास्थ्य के मार्ग पर अग्रसर करें।”

समापन समारोह का संदेश:
अतिथियों ने स्वर्गीय डॉ. बंसीलाल महतो के सामाजिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल ऊँचा किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और अधिक भव्यता से करने का संकल्प लिया। समूचे आयोजन ने खेल भावना, एकता और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल रोड पर पौधरोपण

Published

on

कोरबा। एक पेड़ मां के नाम अभियान से सोमवार को कोसाबाड़ी जोन में पुष्पलता उद्यान से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग किनारे पौधारोपण किया गया। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरित कोरबा के संकल्प को आगे बढ़ाया। जिला प्रशासन और नगर निगम कोरबा इसे वन विभाग के सहयोग से करा रहे हैं। कार्यक्रम में उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, संतोष यादव, मनमोहन, गोपी, कार्तिक राम, पूरन, अमर सिंह, फिरतू, किरित राम यादव, सांताराम, गंगाराम, केसर समेत अन्य शामिल हुए।

Continue Reading

कोरबा

रोड, पीडीएस गोदाम, पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा की ग्राम पंचायत देवगांव में विधायक प्रेमचंद पटेल ने 68 लाख 76 हजार रुपए की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड भी शामिल है।

लोकार्पित कार्यों में सीसी रोड निर्माण 10.40 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 14 लाख रुपए, पीडीएस गोदाम निर्माण 12.68 लाख रुपए, पुलिया निर्माण 12 लाख रुपए, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-3 का निर्माण 11.68 लाख रुपए, मंच निर्माण विधायक निधि से 3 लाख रुपए, सीसी रोड निर्माण 4 लाख रुपए, भूमिपूजन राशि 15 लाख रुपए शामिल है। विधायक पटेल ने कहा कि इन कार्यों से गांव में आवाजाही होगी। जरूरी जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में युवा आयोग के पूर्व सदस्य रघुराज सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि बैसाखू यादव, सरपंच हेमलता नेटी, उपसरपंच इंद्र सिंह राज मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

6 मेधावी छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Published

on

कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा की अजा और अजजा वर्ग की पात्र मेधावी छात्राओं को कैनरा बैंक की ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा शाखा ने विंंद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति दी। योजना का मकसद छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक मदद देना है।

योजना के तहत 6 छात्राओं को कुल 24 हजार रुपए की राशि उनके कैनरा बैंक खाते में मिली।कक्षा पांचवीं की अंशु लुहिया, छठवीं की तनुषी सागर, सातवीं की साधना बघेल को प्रति छात्रा 3-3 हजार रुपए दिए गए। कक्षा आठवीं की अदिति कुर्रे, नौवीं की दिव्या खूंटे, दसवीं की पलक सिदार को प्रति छात्रा 5-5 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिली। विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर शाखा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैंक का यह प्रयास जरूरतमंद और प्रतिभावान छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखने में मदद करता है। चीफ ब्रांच मैनेजर परमेश्वर बेहरा ने छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका अपने साथ परिवार, समाज, राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार जताया।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677