Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 18 लाख गरीबों को मिलेंगे आवास

Published

on

साय कैबिनेट की पहली बैठक में फैसला, 25 दिसंबर को किसानों को 2 साल का बकाया बोनस

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया गया है। वहीं 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। साय कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में सीएम साय ने बताया कि, पहली बैठक में सिर्फ आवास वाले मामले में चर्चा हुई है। सरकार ने आवास देने का फैसला किया है, जल्दी इस प्रकार योजना बनाकर इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने इसे लेकर लोगों से वादा किया था।

प्रदेश के लोगों को उनका अधिकार मिलेगा

सीएम साय ने कहा कि, आने वाले समय पर आवास आवंटन पर कार्यवाही होगी। प्रदेश के लोगों को उनका अधिकार मिलेगा। साय ने कहा कि, पिछली सरकार ने पूरे प्रदेश को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है, लेकिन इतना बड़ा जनादेश लोगों ने दिया है। जो वादा मोदी जी और भाजपा ने किया है, उसे शतप्रतिशत पूरा करेंगे।

कांग्रेस ने राम के नाम पर पाखंड किया

साय ने कहा कि, कांग्रेस ने राम के नाम पर पाखंड किया। इन लोगों ने वोट के नाम पर नौटंकी की। हम तो राम को अपना आराध्य मानते हैं। जनता ने कांग्रेस का पाखंड समझ लिया इसलिए 35 पर आ गए। नगरनार स्टील प्लांट में स्क्रैप की चोरी को लेकर कहा कि, जो भी आवश्यक कदम होगा, उसे उठाया जाएगा।

क्या कांग्रेस की चलाई योजनाएं बंद होगी?

कांग्रेस सरकार की योजनाएं बंद होंगी, इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि आगे बैठक लेकर इनकी समीक्षा की जाएगी। उस हिसाब से जरूरी फैसले लिए जाएंगे , जिन्हें बंद करना होगा बंद करेंगे। जो जरूरी होगी उन पर विचार किया जाएगा।

शपथ ग्रहण में क्यों नहीं गाया राज्य गीत

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का राज्य गीत अरपा पैरी के धार नहीं गाया गया, कांग्रेस इसे लेकर मुद्दा बना रही है। यह सवाल पूछे जाने पर साय ने कहा कि कार्यक्रम राजभवन की ओर से तय था। वहीं से प्रोटोकॉल तय किए गए थे तो उनका हमने पालन किया। राज्य गीत के प्रति हमारा पूरा सम्मान है।

नक्सलवाद पर क्या होगा नई सरकार का रुख

बीते दो दिनों में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिनमें बीएसएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है। नक्सलवाद से जुड़े सवाल पर विष्णु देव ने कहा कि पिछले 15 साल के कार्यकाल में भाजपा की सरकार के दौरान नक्सलवाद पर मजबूती से लड़ाई लड़ी गई। आने वाले दिनों में भी सरकार नक्सलवाद से लड़ाई लड़ेगी। साय ने कहा कि, उन्होंने कहा कि, शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट बैठक के साथ मंत्रालय में पहला दिन था। पूजा-अर्चना कर हम तीनों (डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा) अपने-अपने कक्ष में बैठे और सभी विभागों के सेक्रेटरी से परिचय हुआ।

इन मुद्दों सरकार आगे ले सकती है फैसला

कृषक उन्नत योजना 21 क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदी किसानों को एकमुश्त राशि का भुगतान दो सालों के अंदर हर घर नल कनेक्शन महतारी वंदन योजना पीएससी परीक्षा यूपीएससी की तरह पारदर्शी बनाने पर सहमति मोदी की गारंटी लागू करने की कही थी बात

साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हमारी सरकार जन हितकारी और ऐतिहासिक निर्णय लेगी। एक दिन पहले भी सीएम ने कहा था कि चुनाव के दौरान पीएम मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। अब इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे किस तरह से लागू करेंगे, उस पर बात होगी।

शहीद जवान को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान कमलेश साहू की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति पाई है। दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ परिजन के साथ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

होली खेलें पर जरा संभलकर, त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान- त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय

Published

on

कोरबा। होली रंगों का त्योहार है। इसे बड़े ही उत्साह और हर्ष के साथ मनाया जाता है। पहले पारंपरिक होली फूलों, सूखे गुलाल, और पानी के साथ मनाई जाती थी, लेकिन अब सिंथेटिक रंगों ने इसकी जगह ले ली है। जिसका दुष्प्रभाव न केवल हमारी त्वचा तथा बाल, आंखों में भी पड़ता हैं यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। होली की मस्ती के साथ-साथ उत्सव के दौरान अपनी त्वचा और बालों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। इसलिए इस होली में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह एनकेएच के त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने देतें हैं।
डॉ. जय बताते हैं कि होली से एक दिन पहले अपनी त्वचा को ढेर सारे मॉइस्चराइजर से हाइड्रेट करें। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा नाजुक नहीं होती है जो आसानी से क्षतिग्रस्त नहीं होगी। होली के दिन अपने बालों में नारियल का तेल, शरीर पर बेबी ऑयल और होंठों पर लिप बाम लगाएं एवं अपनी त्वचा को सुरक्षित रखें। तेल लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाना न भूलें। कपड़े पूरी बाजू के पहनें ताकि त्वचा को नुकसान कम से कम हो। अपने नाखूनों की सुरक्षा के लिए नेल पॉलिश लगाएं। होली के दिन भी खूब पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
होली के बाद त्वचा और बालों की देखभाल के टिप्स देते हुए डॉ. जय बतातें हैं कि एक बार जब रंग थोड़ा फीका हो जाए, तो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के लिए मेडिकल फेशियल करवाना चाहिए। यह आपको आकर्षक लुक वापस पाने में मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा हल्की फट रही है, तो एलोवेरा जेल या लैक्टोकैलेमाइन लोशन लगाएं, लेकिन अगर दाने बने रहते हैं, तो बिना किसी देरी के त्वचा विशेषज्ञ से मिलें। बालों को धोने से पहले सप्ताह में एक बार प्राकृतिक हेयर मास्क का उपयोग करें। डॉ. जय सुझाव देते हैं कि होली खेलने में अधिक पानी, फूलों की पंखुड़ियों और ऑर्गेनिक रंग का उपयोग करना बेहतर है। डॉ. जय बावने त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट विशेषज्ञ एडीसी लैब निहारिका और न्यू कोरबा हॉस्पिटल में नियमित रूप से उपलब्ध रहते है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ

Published

on

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमारे जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और सकारात्मकता का संचार करता है तथा भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि त्योहार मनाते समय प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जल संरक्षण का ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय सहयोग दें।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का उत्सव बनती है तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी विश्वास को और अधिक मजबूत करती है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677