Connect with us

कोरबा

कोरबा में 2 सड़क हादसे…1 की मौत, 5 घायल:बाइक की भिड़ंत से युवक का सिर फटा; ट्रैक्टर से टकराई तुफान वाहन…एक का हाथ कटा

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास दो बाइक की आमने-सामने टकराई। जिसमें रमेश कंवर (23) का सिर फट गया उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना में यशपाल कंवर (22) समेत तीन लोग घायल हुए हैं। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, दूसरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के सिरकी के पास हुई। जहां एक तुफान वाहन ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति का हाथ कट गया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार शाम सभी श्रद्धालु पेंड्रा के भवरांटक स्थित मरही माता के दर्शन से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।

कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक का हाथ कट गया।

कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक का हाथ कट गया।

गंभीर हालत में इलाज जारी

2 बाइक की टक्कर वाली घटना में यशपाल की हालत गंभीर है। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों जगह फ्रैक्चर है। डॉक्टर आरकेएस राठौर ने बताया कि यशपाल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है। हादसे में घायल अन्य दो युवक मनीष कंवर और समीर कंवर पताड़ी के रहने वाले हैं।

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, तेज रफ्तार हादसे का कारण बनी। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं।

मृतक रमेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी भाभी सविता ने बताया कि माता-पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने रमेश को बेटे की तरह पाला था। रमेश और घायल यशपाल बचपन के दोस्त थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तुफान वाहन के परखच्चे उड़े।

तुफान वाहन के परखच्चे उड़े।

तुफान वाहन के परखच्चे उड़े

घटना बताया जा रहा है ड्राइवर ने तुफान वाहन का नियंत्रण खो दिया था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे में गंभीर घायलों को रेफर किया गया है।

माता रानी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

डूमरमुड़ा निवासी विष्णु सिंह धनुहार अपने एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ तुफान वाहन (CG 12 AH 8928) में मरही माता के दर्शन के लिए गए थे। देर शाम को वापसी के दौरान पसान जटगा कटघोरा मार्ग पर चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।

हादसे में महेश राम का हाथ कोहनी से कट गया। विष्णु और घुरसाय को गंभीर चोटें आईं। कुछ अन्य यात्री भी घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से निकाला और पुलिस को सूचना दी।

गंभीर घायलों को रेफर किया गया है

जटगा पुलिस चौकी से पहुंची टीम ने घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। महेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा के करुमोहा गांव में अविश्वास प्रस्ताव रद्द:दो पंच लापता, गांव में माहौल तनावपूर्ण, गांव में भारी पुलिसबल तैनात

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत करूमोहा गांव में बुधवार को सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग रद्द कर दी गई। दो पंचों के लापता होने और गांव में तनावपूर्ण माहौल के बाद तहसीलदार ने यह निर्णय लिया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान आज होना था। सुबह ही एक और महिला पंच के लापता होने की खबर सामने आई, जिससे गांव में तनाव बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पंचों ने अधिकारियों को स्थिति बताई गई।

गांव में है तनाव का माहौल

गांव में है तनाव का माहौल

एक पांच को पहले ही अगवा

वार्ड नंबर 10 के पंच नेमा पैकरा ने बताया कि सरपंच कविता खांडे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था और 25 तारीख को सभी पंचों को मतदान करना था। उन्होंने पहले ही एक पंच के सरपंच द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मतदान की तारीख पर पंच को वापस लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके न आने पर फिर से आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके बाद मतदान निरस्त कर दिया गया।

16 तारीख से अगवा है दूसरी पंच

लापता पंच निर्मला बाई की सास उषा बाई ने जानकारी दी कि उनकी बहू, बेटा और बच्चे 16 तारीख से सरपंच कविता और अन्य साथियों के साथ चंद्रपुर देवी दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं आए हैं। उनके पास मोबाइल भी नहीं है।

इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने उन्हें आज वापस लाने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं लौटे। उषा बाई ने अपहरण की आशंका जताई है।

तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है।

तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है।

अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही रद्द

मतदान कराने पहुंचे भैसमा तहसीलदार के.के. लहरे बताया कि ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद वे तय समय पर मतदान के लिए पहुंचे थे। पंचों ने उन्हें एक आवेदन दिया, जिसमें दो पंचों के अपहरण की शिकायत और पुलिस में दर्ज मामले का जिक्र था। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है। आगे का निर्णय सक्षम अधिकारी द्वारा लिया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन

Published

on

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र,  द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की अवधारणा, नवीन व्यावसायिक विचारों के विकास, इन्क्यूबेशन, फंडिंग तथा मार्केटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रस्तुत की गईं। प्रतिभागियों को यह बताया गया कि किस प्रकार वे अपने नवाचार को व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं और शासन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपने विचार एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री चंचल श्रीवास्तव, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, ने स्टार्टअप छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, मार्गदर्शन, सुविधाएँ एवं स्टार्टअप पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

Continue Reading

कोरबा

युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया

Published

on

 उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा द्वारा स्थानीय एक होटल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विशेष रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने उपस्थित युवाओं को बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से वे किस प्रकार अपना स्वयं का उद्योग या व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध सब्सिडी एवं वित्तीय सहायता का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत बैंक ऋण, सब्सिडी प्रक्रिया, पात्रता मानदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई। वहीं पीएमएफएमई योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए उपलब्ध सहायता, ब्रांडिंग, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग की रूपरेखा सरल एवं सहज भाषा में समझाई गई। शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम ने युवाओं में स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा जगाई तथा उन्हें अपने व्यवसाय की संभावनाओं को मूर्त रूप देने हेतु प्रोत्साहित किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677