कोरबा
किसान को पीटने वाली BJP-नेत्री ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप:कोरबा में दोनों पक्ष से मामला दर्ज; आदिवासी समाज ने की गिरफ्तारी की मांग
Published
2 days agoon
By
Divya Akash
कोरबा/ बांकीमोंगरा। कोरबा जिले में आदिवासी किसान से मारपीट मामले में एक नया मोड़ आया है। 9 जून को बीजेपी नेत्री ज्योति महंत ने किसान बलवंत सिंह कंवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मामला बांकीमोगरा थाना क्षेत्र का है। वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की मांग पर बीजेपी नेत्री समेत 3 के खिलाफ FIR हो चुकी है।
वहीं इसे लेकर अब ज्योति महंत और किसान को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ज्योति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है वहीं, कुछ यूजर्स किसान को भी गलत ठहरा रहे है कि आखिर उसने गलती नहीं की तो माफी क्यों मांगी। आदिवासी समाज ने भी मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है।
बता दें कि 7 जून को ग्राम बरेडिमुड़ा का किसान बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। तभी ज्योति के साथ उसका विवाद हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। ज्योति समेत 3 लोगों ने उसे सड़क पर लेटाकर मारा था। किसान नशे में था। इसका वीडियो भी सामने आया था।

बीजेपी नेत्री समेत 3-4 लोगों ने सड़क पर लेटाकर किसान को मारा था।

भाजपा नेत्री ज्योति महंत और पीड़ित किसान
आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग
पुलिस ने थाना परिसर में हुई मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं आदिवासी समाज एट्रोसिटी एक्ट की धारा जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
भाजपा नेत्री ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया
भाजपा नेत्री का आरोप है कि 7 जून की शाम करीब 5 बजे वह बांकीमोंगरा से कोरबा जा रही थीं। गजरा मुख्य मार्ग पर आदिवासी किसान ने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उनका हाथ पकड़कर खींचा और गाली-गलौच की। उनके चिल्लाने पर आसपास के 5-7 लोग मदद के लिए आए।
पुलिस ने भाजपा नेत्री की शिकायत पर 9 जून को धारा 126(2), 74, 79, 296 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है।
You may like
कोरबा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा जिले को दी 223 करोड़ की विकास कार्यों की सौगात
Published
7 hours agoon
June 12, 2025By
Divya Akash
199 करोड़ से अधिक राशि के 50 विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, 24 करोड़ से अधिक राशि के 16 कार्यों का हुआ लोकार्पण
लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा का हुआ अनावरण
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। श्री साय ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार से अधिक राशि के 16 कार्यों का लोकार्पण एवं 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार से अधिक राशि की 50 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कन्वेंशन सेंटर में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण किया और कन्वेंशन सेंटर को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम से नामकरण किया।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा किए जाने वाली 16 लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 15 करोड़ 06 लाख 77 हजार लागत के 11 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम केरवाद्वारी, डूमरडीह, कोरकोमा, कसईपाली, बारी उमरांव, कपोट, नुनेरा, कोटमर्रा, लैंगा, बेतलो और सरपता में एकल ग्राम योजना शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत भैसमा, कुदमुरा और पसान में 75-75 लाख की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण, नगर पालिक निगम कोरबा के अन्तर्गत 03 करोड़ 58 लाख की लागत से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा में नवीन भवन/जीर्णोद्धार कार्य, और क्रेड़ा विभाग अन्तर्गत 03 करोड़ 20 लाख 70 हजार 920 रूपये की लागत से कोरबा जिले के 47 छात्रावासों/आश्रमों में 2.4 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल हैं।
भूमि पूजन के कार्यों के अंतर्गत नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिका निगम कोरबा व नगर पालिका परिषद दीपका में डीएमएफ, 15 वें वित्त सहित अन्य मदों से 15 करोड़ 38 लाख 85 हजार लागत के 09 कार्यों का भूमि पूजन/शिलान्यास किया गया। इनमें 06 करोड़ 66 लाख 35 हजार की लागत से 15 वें वित्त अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा हेतु 100 टीपीडी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, 05 करोड़ 78 लाख एक हजार की लागत से प्रधानमंत्री ई-बस सेवा अंतर्गत दर्री जोन क्रमांक 06 में सिटी बस डिपो/टर्मिनल कॉपलेक्स का निर्माण कार्य, 41 लाख 13 हजार की लागत से 100 बैड हॉस्पिटल में एसएनसीयू हॉल, गैलरी शेड, रैम्प एवं बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य, 61 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 32 में प्रशिक्षण हाल निर्माण, वार्ड क्रमांक 31 में 50 लाख की लागत से प्रशिक्षण हॉल निर्माण, 25 लाख की लागत से अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन हेतु निर्माण कार्य, 42 लाख 31 हजार की लागत से भू-जल स्त्रोत सुधार के लिए रिचार्ज वेल, डिसिल्टींग, आयल एवं ग्रीस टै्रपिंग का निर्माण कार्य, नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत 68 लाख 20 हजार की लागत से निकाय क्षेत्रांतर्गत घरों में पेयजल हेतु सर्विस कनेक्शन प्रदाय कार्य और 06 लाख 85 हजार लागत की वार्ड क्रमांक 06 में टॉवर रोड से गणेश साहू घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अंतर्गत जिला खनिज संस्थान न्यास मद से 03 करोड़ 72 लाख 08 हजार की लागत से 07 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें 01 करोड़ 84 लाख 68 हजार की लागत से विकासखंड स्तर पर 04 ट्रेनिंग हॉल, 49 लाख 98 हजार की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजगामार में 01 प्रयोगशाला कक्ष, 30 लाख 65 हजार की लागत से प्राथमिक शाला हेतु 02 नवीन भवन, 33 लाख 20 हजार की लागत से माध्यमिक शाला हेतु 02 नवीन भवन निर्माण, 36 लाख 90 हजार की लागत से शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र नोनदरहा हेतु नवीन भवन निर्माण, 26 लाख 67 हजार की लागत से खाद भंडारण केन्द्र कटघोरा में अहाता निर्माण और 10 लाख की लागत से कलमीटिकरा से बरपाली आर.डी. 2 किलोमीटर में पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। जल संसाधन विभाग अंतर्गत 02 करोड़ 79 लाख 32 हजार की लागत से तेन्दुभाठा एनीकट और 02 करोड़ 89 लाख 13 हजार की लागत से हाउसिंग बोर्ड कालोनी उरगा के पास डोमनाला स्टापडेम का निर्माण कार्य, कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली अंतर्गत मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना के तहत 03 करोड़ 02 लाख 25 हजार की लागत से कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध परिक्षेत्र में स्थित आई.बी.(निरीक्षण गृह) का जीर्णोंद्धार कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के तहत 01 करोड़ 19 लाख 78 हजार की लागत से पोंड़ी उपरोड़ा से जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत लेपरा मार्ग के 274 मीटर लंबाई में पुर्ननिर्माण एवं रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण अंतर्गत 02 करोड़ 68 लाख 89 हजार 100 की लागत से विभिन्न स्थलों में 50 नग सोलर हाईमास्ट संयंत्र स्थापना कार्य, 02 करोड़ 14 हजार 350 की लागत से 50 उप स्वास्थ्य केन्दा्रें में 1.2 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य और लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 166 करोड़ 07 लाख 27 हजार की लागत से पुल-पुलिया, सड़क, भवन निर्माण, पहुंच मार्ग निर्माण सहित कुल 28 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, संभागीय संगठन प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रतिनिधि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास अग्रवाल, गोपाल साहू, मनोज शर्मा, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, ज्योतिनंद दुबे, दुष्यंत शर्मा आदि उपस्थित थे।
एक पेड़ माँ के नाम पर मुख्यमंत्री ने लगाए सिंदूरी के पौधे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत रिसदी के कन्वेन्शन सेंटर परिसर में सिंदूरी पेड़ का रोपण किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मौलश्री, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बादाम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कोरबा
कोरबा में 223 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ:सीएम ने किया 66 परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण, रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का अनावरण
Published
8 hours agoon
June 12, 2025By
Divya Akash
कोरबा1 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार रुपए की लागत से 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
इन परियोजनाओं में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपए की लागत से 16 कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार रुपए की लागत से 50 कार्यों का भूमिपूजन भी शामिल है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से कलेक्टर अजीत वसन्त और एसपी सिदार्थ तिवारी ने भी शिरकत की।

रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का लोकार्पण
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कोरबा जिला जेल के समीप ऑडिटोरियम में रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का लोकार्पण भी किया गया।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी और उनके उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।

कोरबा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोरबा पुलिस लाइन हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
Published
10 hours agoon
June 12, 2025By
Divya Akash
कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा के पुलिस लाइन हेलीपेड पर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव साथ आए।
हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय का कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य वन संरक्षक प्रभात मिश्रा, डीएफओ कोरबा मयंक अग्रवाल, कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत सहित अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।





मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा जिले को दी 223 करोड़ की विकास कार्यों की सौगात

कोरबा में 223 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ:सीएम ने किया 66 परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण, रानी अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का अनावरण

अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन:लंदन जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट, 242 लोग सवार, 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश; 100 शव मिले

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा10 months ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- कोरबा1 year ago
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
- छत्तीसगढ़1 year ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट