Connect with us

कोरबा

मोदी ने जनसंघ के संकल्प को भी पूरा किया – हितानंद

Published

on

कोरबा। मोदी सरकार के 11 वर्षों के सुशासन के दौरान किए गए जनहित एवं देशहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाने संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बालको नगर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 लालघाट चेकपोस्ट में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला के तहत मोहल्ला चौपाल जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस आयोजन में भाग लेने जनता के बीच काफी उत्साह दिखा। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन काल के विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने जो कहा, उसे करके दिखाया। लोग तो अपनी ही बातों को पूरा नहीं करते, परंतु भारतीय जनता पार्टी के पूर्वजों ने जो संकल्प लिया था, उसे भी नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखाया। जैसे कश्मीर से धारा 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इत्यादि। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी ने महिलाएं, बच्चे, छात्र, पुरुष वर्ग एवं वृद्धजन सभी वर्गो के लिए कार्य किया। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से आज छत्तीसगढ़ की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर हैं। देश में चिकित्सा के क्षेत्र में कई मेडिकल कॉलेज खोले गए। मोदी ने अंत्योदय की विचारधारा पर भी कार्य किया। 11 वर्ष पूर्व कोई भी आतंकवादी संगठन भारत में आकर धमाके एवं हमले कर जाता था। जिसका तत्कालीन सरकार जवाब नहीं दे पाती थी। परंतु मोदी सरकार के आने के बाद ऐसी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है, जिससे ऐसी कायराना हरकतें ना के बराबर हो गई हैं। कार्यक्रम के दौरान बालको मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, स्थानीय पार्षद चेतन मैत्री, संपत यादव, छेदी साहू, विष्णु बैस, डॉ छेदीलाल साहू, राजू राव, राजाराम मिश्रा, हेमपुरी गोस्वामी, रामकुमार वस्त्रकार, ईश्वर साहू, भगत विश्वकर्मा, सोनी पटेल, शंकर विश्वकर्मा एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

विद्या भारती के क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सतीश पटेल ने प्रथम, शालिनी राज द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Published

on

विद्यालय के प्रबंधन समिति ने किया स्वागत

कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विद्या भारती के क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बाल वर्ग में ऊंची कूद में भैया सतीश पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शालिनी राज ने किशोर वर्ग प्रांतीय एथलेटिक्स 3000 मी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों भैया बहन को विद्यालय के प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयों द्वारा पदक प्रशस्ति पत्र, गुलदस्ता, पुष्प, माला, तिलक अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल नवलानी, शिवकुमार चौहान, अरविंद पांडे, जयपाल विनायक की उपस्थिति में स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम पर व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने भैया बहनों द्वारा प्रशस्ति पत्र की सराहना करते हुए कहा की विद्यालय और नगर के लिए गौरव की बात है। कहते हुए भैया बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। विद्यालय के सभी भैया बहनों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत और अभिनंदन किया, पूरा विद्यालय परिवार खुशी से दोनों भैया बहन को गले लगा कर शुभकामनाएं दिए, सभी आचार्य परिवार ने दोनों भैया बहन को मंगलमय शुभकामनाएं आशीर्वाद प्रदान किया। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के खेल प्रमुख ब्रह्म सिंह जगत को इस उपलब्धि के लिए समिति ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने विजेता भैया बहन के द्वारा प्राप्त पदक प्रशस्ति पत्र की सराहना करते हुए पूरे विद्यालय के लिए यह गर्व व सम्मान का प्रतीक है ।

Continue Reading

कोरबा

मतदाता जागरूकता के लिए 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

Published

on

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के लिए
मतदान केंद्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का 30 सितम्बर 2026 को इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के पाली ब्लॉक का प्रशिक्षण जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में तथा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बीएलओ का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद सजेस विद्यालय पोड़ीउपरोड़ा में सम्पन्न हुआ।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों BLO का प्रशिक्षण मनोज कुमार बंजारे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र तथा सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण में उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने मतदान केन्द्रों में स्वीप कार्ययोजना के तहत् सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएलओ को अपने मतदान केंद्र में ईएलसी क्लब गठित कर उसके नोडल अधिकारी के रूप में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किए।

पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारियों के प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को अपने मतदान केंद्र अंतर्गत भावी मतदाताओं के रूप में 14 से 17 वर्ष आयु के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं 18 से 25 वर्ष के नवीन युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देशित किए।

उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने मतदान केन्द्रों में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी बीएलओ से चुनावी साक्षरता एवं जागरूकता गतिविधियों में भारत के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं पर सभी मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
प्रशिक्षण में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLO को मतदाता पंजीकरण प्रक्रियाओं और मतदाता सेवाओं के बारे में सभी मतदाताओं को जागरूकता लाने के लिए बूथ लेवल पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

प्रशिक्षण में तहसीलदार भूषण मंडावी, नायब तहसीलदार श्रीमती राशिका अग्रवाल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुमदेश गोभिल, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा के राजेश्वर दयाल, विधानसभा ईएलसी प्रभारी डॉ. टीआर कश्यप पाली कॉलेज स्वीप नोडल अधिकारी रीता पटेल,मास्टर ट्रेनर्स फरेम कुमार डहरिया, रामचरण साहू, कामता प्रसाद जायसवाल, दिनेश कुमार यादव, महावीर प्रसाद चन्द्रा, भूपेंद्र सिंह कंवर सहित अनुविभागीय निर्वाचन कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा के कर्मचारी- मनोहर सोरथे एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली की कर्मचारी अश्विनी किरण सहित 23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पाली एवं पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के बूथ लेवल अधिकारी BLO उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

5 वर्ष पुराने प्रकरण मे फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, मारपीट के मामले में फरार आरोपी भी पकड़ा गया

Published

on

थाना कोतवाली कोरबा पुलिस की कार्रवाई

कोरबा। थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को दो महत्वपूर्ण सफलताएँ प्राप्त हुई हैं।

  1. पांच वर्ष पुराने प्रकरण से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
  • स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना, पिता राजेश सागर, निवासी माझी मोहल्ला, धनुहारपारा, कोरबा को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
  • आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 137/20, धारा 147, 455, 364, 294, 506, 323 भादवि एवं 3, 2(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।
  • उक्त प्रकरण में आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी अनुपस्थित होकर अपने सकूनत से फरार हो गया था।
  • आज दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर स्थायी वारंटी आलोक सागर उर्फ सोना को गिरफ्तार किया गया।
  1. मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

इसी प्रकार थाना कोतवाली कोरबा के अपराध क्रमांक 759/26, धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में फरार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया, पिता अमीत कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी सीतामणी चंडिका मंदिर के बगल, मेन रोड, कोरबा को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण के अनुसार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया द्वारा अपने साथी गौतम उर्फ काड़े के साथ मिलकर प्रार्थी समीर कुरैशी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई तथा पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी।

उक्त प्रकरण में आरोपी के साथी गौतम उर्फ काड़े को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में फरार आरोपी समीर कुरैशी उर्फ माया को आज दिनांक 30.09.2026 को गिरफ्तार कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस की अपील

थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। आम नागरिकों से भी अपील है कि फरार आरोपियों अथवा वारंटियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677