Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में दो सड़क हादसे में 2 की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, माजदा ड्राइवर की ट्रेलर से टक्कर में गई जान

Published

on

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा NH 49 पर ग्राम तीलाई के मुख्य मार्ग पर हुआ। नारियरा निवासी राजू निर्मलकर (39) सुबह 6 बजे बाइक से जांजगीर जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दूसरा हादसा ग्राम उदयबंद के NH 49 पर हुआ। रायगढ़ से बिलासपुर जा रहे सरिया लोड माजदा वाहन का ब्रेक फेल हो गया। वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरिया लोड चालक के केबिन में आ गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के रहमद नगर लोहरदा निवासी अफसर अंसारी (22) के रूप में हुई।

सिटी कोतवाली थाने में दोनों सड़क दुर्घटनाओं का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कोरबा में 40-45 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी:पत्नी कैंसर से जूझ रही, मानसिक बीमारी का भी चल रहा था इलाज, पुलिस जांच जारी

Published

on

कोरबा। कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा में संतोष (40-45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि संतोष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। वहीं, उसकी पत्नी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मार्च में मेन्टल हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को पथरीपारा में संतोष की आत्महत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि संतोष ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीएसपी के अनुसार, संतोष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मार्च महीने में उसे सेंदरी स्थित मानसिक चिकित्सालय में भी भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

पत्नी के इलाज के खर्च से परिवार आर्थिक परेशानी में

जानकारी के अनुसार, संतोष की पत्नी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित है। उसके इलाज पर लगातार खर्च होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। पुलिस की जांच में संतोष की मानसिक बीमारी और पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़े पहलू सामने आए हैं। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पारिवारिक परिस्थितियों और आर्थिक स्थिति से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की कोशिश:सक्ती में 17,500 रुपए के जाली नोट मिले, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 2 आरोपी गिरफ्तार, प्रिंटर और स्कूटी जब्त

Published

on

सक्ती। सक्ती जिले के हसौद में नकली नोट छापकर बाजार में चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 100 और 500 रुपए के कुल 79 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 17,500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने नोट छापने में इस्तेमाल किया गया कलर प्रिंटर, अन्य सामग्री और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे नीले रंग की एक्टिवा से दो युवक हसौद के बजरंग चौक स्थित डेली नीड्स दुकान पहुंचे थे। दोनों ने दुकान में नकली नोट चलाने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ओम साहू (19) ने नोट पहचान लिया। इसके बाद दोनों वहां से लौट गए।

ओम साहू ने 27 अक्टूबर को हसौद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

घर में कलर प्रिंटर से छापे थे नकली नोट

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में हसौद पुलिस की टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में दबिश दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने नरेश कुमार आदित्य (36) और संजय आदित्य (30), निवासी कहरापारा, ग्राम कोसीर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि संजय आदित्य के घर में रखे कलर प्रिंटर से चार-पांच दिन पहले 100 और 500 रुपए के करीब 80 नकली नोट छापे थे। इनमें से कुछ नोट बाजार में चलाने के लिए दोनों 23 अक्टूबर को हसौद पहुंचे थे, लेकिन दुकानदार के पहचान लेने पर वापस लौट गए।

79 नकली नोट और छपाई का सामान जब्त

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 100 और 500 रुपए के कुल 79 नकली नोट जब्त किए। इसके अलावा कलर प्रिंटर, स्केल, कटर, गोंद, हरे रंग का चमकीला टेप, ए-4 आकार के फोटो पेपर, नोटों की छपाई के लिए तैयार दो फ्रेम और अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AZ 9089 भी जब्त की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 178, 179, 180, 181 और 3(5) के तहत कार्रवाई की। दोनों को 28 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

एफओबी शुरू नहीं..:मालगाड़ी रुकी तो करना पड़ा घंटों इंतजार

Published

on

जांजगीर। शहर के प्रसिद्ध नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के पास दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह करीब आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण दोनों ओर भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान कई श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से तो कुछ डिब्बों के बीच से गुजरते नजर आए, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।

नहरिया बाबा मंदिर में हर मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद मंदिर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए अब तक फुट ओवरब्रिज की व्यवस्था नहीं की गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677