रायपुर,एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। खबर है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। दुबे के परिवार के करीबी भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है।
डॉ, सुरेंद्र दुबे के निधन पर कवि कुमार विश्वास, राज्यपाल रामेन डेका, CM विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व CM भूपेश बघेल और मीर अली मीर समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। लिखा पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।
कवि कुमार विश्वास ने हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है।
देखिए सुरेंद्र दुबे के निधन पर किस हस्ति ने क्या लिखा ?
CM विष्णुदेव साय ने निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूं।
अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई।
जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हंसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दुख जताया
कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति के वैश्विक राजदूत, मुझे सदैव अनुजवत स्नेह देने वाले, बेहद ज़िंदादिल मनुष्य, कविश्रेष्ठ पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे जी का निधन सम्पूर्ण साहित्य-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मेरे हृदय के रायपुर का एक हिस्सा, आपकी अनुपस्थिति को सदैव अनुभव करेगा भैया। प्रिय @ashutoshdubeyji और पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी दुख जताया
इसके साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि सुरेन्द्र जी जीवन भर मुस्कान बांटते रहे, आज आंखें नम कर गए। छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। आपकी कविताएं सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी। ॐ शांति।
वन मंत्री केदार कश्यप ने जताया दुख
वन मंत्री केदार कश्यप ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि जीवन भर शब्दों से मुस्कान बाँटने वाले सुरेंद्र जी आज मौन छोड़ चले गए…पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार सहित अनगिनत श्रोताओं को यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
पूर्व CM बघेल ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ के निवासी हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे जी के निधन पर दुखद समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
मूणत ने डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक जताया
बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने भी डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने फेसबुक लिखा कि छत्तीसगढ़ की माटी से लेकर विश्व मंच तक अपनी विशिष्ट कविताओं से पहचान बनाने वाले महान कवि सुरेंद्र दुबे का निधन अत्यंत दुखद है।
किरणसिंह देव ने जताया दुख
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने छत्तीसगढ़ से दुनियाभर में मशहूर हुए हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपना सच्चा माटीपुत्र खो दिया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि हास्य साहित्य और चिकित्सा जगत में समान लोकप्रियता अर्जित कर डॉ. दुबे ने न केवल देश, वैश्विक स्तर पर भी छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति और जीवन दृष्टि का परचम फहराया। यह छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है।
मीर अली मीर ने जताया शोक
मीर अली मीर ने जताया शोक लिखा -स्तब्ध हूं।चार दिन पहले एक मंच पर थे। उनकी कविताओं ने खूब गुदगुदाया। हंसी ठिठोली करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेरे गीत की प्रशंसा भी उन्होंने की। जीवन कितना क्षण भंगुर है।
2018 में उड़ी थी मौत की झूठी अफवाह
इससे पहले, साल 2018 में राजस्थान के कवि सुरेंद्र दुबे का निधन हुआ था। इंटरनेट पर छत्तीसगढ़ के सुरेंद्र दुबे के मौत की खबर फैल गई थी। इस घटना पर कवि सुरेंद्र दुबे ने एक कविता बनाई। जिसे वो अक्सर मंचों पर सुनाया करते थे।
कवि डॉ सुरेंद्र दुबे अक्सर स्टेज शो करते थे। वह हास्य कवि थे।
सुरेंद्र दुबे ने अपनी मौत की झूठी खबर पर कविता लिखी थी, जिसकी पंक्तियां कुछ इस तरह हैं….
मेरे दरवाजे पर लोग आ गए। यह कहते हुए की दुबे जी निपट गे भैया बहुत हंसात रिहीस मैं निकला बोला- अरे चुप यह हास्य का कोकड़ा है ठहाके का परिंदा है। टेंशन में मत रहना बाबू टाइगर अभी जिंदा है। मेरी पत्नी को एक आदमी ने फोन किया वो बोला- दुबे जी निपट गे, मेरी पत्नी बोली ऐसे हमारे भाग्य कहां है रात को आए हैं पनीर खाए हैं पिज्जा उनका पसंदीदा है टेंशन में तो मैं हूं कि टाइगर अभी जिंदा है। एक आदमी उदास दिखा मैंने पूछा तो बोला मरघट की लकड़ी वाला हूं बोला वहां की लकड़ी वापस नहीं हो सकती आपको तो मरना पड़ेगा नहीं तो मेरे ₹1600 का नुकसान हो जाएगा मैंने कहा- अरे टेंशन में मत रह पगले टाइगर अभी जिंदा है।
उनसे जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए
डॉ. सुरेंद्र दुबे को 2010 में भारत का नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला था।
डॉ. सुरेन्द्र दुबे अक्सर कवि कुमार विश्वास के साथ कई स्टेज शो किया करते थे।
जब सुरेंद्र भाजपा में शामिल हुए
2018 के विधानसभा चुनाव के माहौल में डॉ. सुरेंद्र दुबे भाजपा में शामिल हुए थे। अमित शाह एक कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करने रायपुर आए तो उन्होंने आधिकारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में जन्मे दुर्ग निवासी सुरेंद्र दुबे ने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में समर्पित कर दिया। कवि सुरेंद्र दुबे को छत्तीसगढ़ी गौरव का प्रतीक भी माना जाता रहा है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों से अपने राज्य की भाषा और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया।
ऐसे दर्जनों मौके आए जब वे अमेरिका जाकर कविता पाठ करते थे। उन्होंने भाजपा के लिए भी कई कविताएं लिखीं।
2018 के विधानसभा चुनाव के माहौल में डॉ. सुरेंद्र दुबे भाजपा में शामिल हुए थे।
Shri Nripendra Nath has assumed the additional charge of Director (Technical) – Projects & Planning at South Eastern Coalfields Limited (SECL).
Shri Nath is currently Director (Technical) at CMPDI.
Bilaspur/Korba. The SECL family extended a warm welcome to Shri Nripendra Nath and conveyed its best wishes on his assuming the additional responsibility. On the occasion, he paid a courtesy visit to Shri Ramesh Chandra Mohapatra, Director (Technical – Operations), SECL.
About Shri Nripendra Nath
Shri Nripendra Nath graduated from IIT (ISM), Dhanbad, in 1988. He began his professional career with the N.K. Area of Central Coalfields Limited (CCL) and made significant contributions to the World Bank-assisted KDH Project for nearly two decades.
During his long and distinguished career, Shri Nath has held several key positions, including Project Officer in various mines of Eastern Coalfields Limited (ECL) and Regional General Manager of the Magadh-Sanghamitra Area of CCL. During his tenure, the Magadh-Sanghamitra Area achieved the distinction of entering the prestigious 20-million-tonne production club.
An Australia-trained and SIMTARS-certified trainer, Shri Nath has played an important role in imparting mine safety training across various subsidiaries of Coal India Limited. He has also made significant contributions to the formulation and implementation of Mine Safety Management Plans.
Shri Nath also possesses valuable international exposure in the mining sector. In 2024, he was a member of the AGTMP delegation that visited several European countries, providing him with exposure to global mining practices and modern mining technologies.
Shri Nath is currently serving as Director (Technical) at Central Mine Planning & Design Institute Limited (CMPDI), a position he assumed on 31 October 2025. With extensive experience in mining operations, project implementation, planning and mine safety, he brings a rich blend of technical expertise and managerial experience to his additional responsibility at SECL.
डॉ. चरणदास महंत, पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया सहित कांग्रेसजनों ने मनाया जन्मदिन कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ शहर के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहू का 11 सितम्बर को जन्मदिन था। श्री साहू के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पहुंचे और श्री साहू को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बुके भेंट किया।
श्री साहू को पूर्वमंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी। श्री साहू को बधाई देने वालों में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, नगर पालिका परिषद कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश मानिकपुरी, नवनियुक्त कार्यालय महामंत्री सुरेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे। घर में भी परिजनों ने मनाया जन्मदिन गजानंद प्रसाद साहू का परिवार काफी विस्तारित है और 11 सितम्बर को निजनिवास में परिजनों ने उनका जन्मदिन खासतौर से उल्लास के साथ मनाया। पुत्र लक्ष्मीकांत साहू ने बताया कि पापा के दीर्घायु एवं स्वस्थ तथा सुलभ जीवन के लिए परिवारजनों ने प्रार्थना की और पूजा-अर्चना कर उनके सतत् सौभाग्य के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। केक काटकर पापा के जन्मदिन को अच्छे से सेलिब्रेट किया गया।
बिलासपुर/कोरबा। सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) के निदेशक (तकनीकी) नृपेंद्र नाथ ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। एसईसीएल परिवार ने नई जिम्मेदारी संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) रमेश चंद्र महापात्र से सौजन्य भेंट की। बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ें एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना नृपेंद्र नाथ के बारे में
नृपेंद्र नाथ ने 1988 में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के एन.के. क्षेत्र से की और विश्व बैंक सहायता प्राप्त केडीएच परियोजना में लगभग दो दशकों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की विभिन्न खदानों में परियोजना अधिकारी तथा सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में मगध-संघमित्रा क्षेत्र ने प्रतिष्ठित 20 मिलियन टन उत्पादन क्लब में स्थान बनाया।
ऑस्ट्रेलिया में प्रशिक्षित सिमटार्स-प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में श्री नाथ ने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में खान सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान सुरक्षा प्रबंधन योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नृपेंद्र नाथ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खनन क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। वर्ष 2024 में वे एजीटीएमपी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कई यूरोपीय देशों के दौरे पर गए, जहाँ उन्होंने वैश्विक खनन प्रथाओं एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।
वर्तमान में वे सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत हैं और 31 अक्टूबर 2025 को उन्होंने इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। खनन परिचालन, परियोजना क्रियान्वयन, योजना एवं खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनको व्यापक अनुभव है I