Connect with us

Uncategorized

वर्षा ऋतु में सावधानी और सतर्कता रखें और सुरक्षित रहे – कटघोरा पुलिस की आम जनता से अपील

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। — पुलिस विभाग, जिला कोरबा

कटघोरा :– जिला कोरबा थाना कटघोरा पुलिस आप सभी से आम जनों से अपील करती है कि इस वर्षा ऋतु के मौसम में हर समय सजग और सतर्क रहे। किसी भी वक्त अगर  आपातकाल स्थिति निर्मित होती है तो डायल 112 करे, तथा थाना प्रभारी कटघोरा 9479193314, चौकी प्रभारी जटगा 8319836056 तथा जिला पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा 9479193399 को सूचित करें ।
*अपील*
•वर्षा के समय गीले हाथों से किसी भी स्विच या इलेक्ट्रिक उपकरण को न छुएं।
•पुरानी या ढीली वायरिंग की समय रहते जांच करवाएं और आवश्यकता अनुसार मरम्मत कराएं।
•मीटर बोर्ड और स्विच बोर्ड को प्लास्टिक कवर से सुरक्षित रखें ताकि पानी की बूंदें संपर्क में न आएं।
•खुले तारों या ट्रांसफार्मर के पास न जाएं, विशेषकर जलभराव के दौरान।
•विद्युत आपूर्ति बंद होने पर स्विच को बंद करके ही पुनः चालू होने का इंतजार करें।
•किसी प्रकार की विद्युत दुर्घटना होने पर तुरंत बिजली विभाग और पुलिस विभाग को सूचित करें।

*विषैले जीवों जैसे सांप, बिच्छू अन्य से सतर्कता*

•बरसात में सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीव घरों और आसपास के क्षेत्रों में आ सकते हैं।
•झाड़ियों, लकड़ियों, टीन शेड व गड्ढों में बिना देखे हाथ न डालें।
•घरों के आसपास सफाई रखें, जलभराव न होने दें।
•सोते समय बच्चों को जमीन पर न सुलाएं, लाइट जलाकर रखें तथा मच्छरदानी लगाकर ही सोये
•यदि कोई विषैला जीव काट ले तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल ले जाएं, घरेलू उपायों में समय न गंवाएं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

बाँकी मोंगरा में पेयजल संकट को लेकर विपक्षी पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल संयंत्र का किया निरीक्षण; आंदोलन की दी चेतावनी

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा/बाँकी मोंगरा :– नगर पालिका परिषद बाँकी मोंगरा क्षेत्र में कोहड़िया जल संयंत्र से होने वाली टैंपल जल आपूर्ति व्यवस्था पिछले 10 से 12 दिनों से बाधित होने पर विपक्षी पार्षदों ने गंभीर नाराजगी जताई है। इस समस्या के निराकरण की मांग को लेकर समस्त विपक्षी पार्षदों ने कोरबा कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के साथ ही पार्षदों ने कोहड़िया स्थित जल संयंत्र का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। पार्षदों ने मांग की है कि पेयजल आपूर्ति को नियमित किया जाए तथा दिन में कम से कम दो बार टैंपल पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुबह 3 से 4 बजे के बीच अनियमित रूप से होने वाली जल आपूर्ति को भी समय पर व्यवस्थित करने की मांग रखी गई।

नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जल आपूर्ति ठप या अनियमित होने के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का प्रभावित होना बेहद गंभीर स्थिति है। मशीनरी खराब हो सकती है, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न होना चिंता का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता लगातार “आज पानी आएगा” की उम्मीद में परेशान हो रही है, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है। यदि जल्द ही समस्या का स्थायी निराकरण नहीं किया गया तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वहीं पार्षद राकेश अग्रवाल, संदीप डहरिया, राजकुमारी बंसी दास, इंद्रजीत बींझवार सहित अन्य पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि गर्मी के इस दौर में जल संकट अत्यंत गंभीर हो चुका है। यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो सभी पार्षद जनता के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस दौरान कई पार्षद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा

पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर आदिवासी समाज सड़क पर, अरदा चौक पर चक्काजाम से थमा यातायात

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा/बांकीमोंगरा। टीएमसी कंपनी से जुड़े विवाद ने अब बड़ा जनआंदोलन का रूप ले लिया है। कथित जातिगत अपमान, अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने गुरुवार को बांकीमोंगरा के अरदा चौक पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया। आंदोलन के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सुबह से ही बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि आंदोलन स्थल पर पहुंचने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

चक्काजाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई छोटे-बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बांकीमोंगरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी थी।

फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर इस आंदोलन और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है। मामले से जुड़ी हर नई जानकारी पर दिव्य आकाश पत्रिका की लगातार नजर बनी हुई है।

Continue Reading

Uncategorized

मेहनत की मिसाल बनीं अर्ची अग्रवाल, CA बनकर बढ़ाया बांकीमोंगरा और कोरबा का गौरव

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– “सपने वही पूरे होते हैं, जिनके पीछे मेहनत और हौसला दोनों हों।” इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है बांकीमोंगरा की होनहार बेटी अर्ची अग्रवाल ने। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित मई 2026 की CA फाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है।

अर्ची की इस उपलब्धि ने पूरे बांकीमोंगरा और कोरबा जिले को गौरवान्वित कर दिया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अर्ची के पिता उमेश कुमार अग्रवाल और माता सरिता अग्रवाल ने बताया कि बेटी ने शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर गंभीरता दिखाई। कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर उसने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए जीवन का सबसे गर्वपूर्ण पल है।

परिवार के वरिष्ठ सदस्य पवन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल ने भी अर्ची की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्हें विश्वास है कि अर्ची भविष्य में अपने ज्ञान, ईमानदारी और प्रतिभा से समाज में नई पहचान बनाएंगी।

गौरतलब है कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की परीक्षा देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है। इसे उत्तीर्ण करने के लिए वर्षों की कठिन मेहनत, धैर्य, अनुशासन और मजबूत संकल्प की आवश्यकता होती है। ऐसे में अर्ची अग्रवाल की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।

बांकीमोंगरा सहित पूरे कोरबा जिले में अर्ची अग्रवाल की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी और क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को साकार करने की नई ऊर्जा देगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677