देश
कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग:हमलावर ने 9 गोलियां चलाईं, VIDEO भी बनाया, 3 दिन पहले उद्घाटन हुआ था
सर्रे,एजेंसी। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले, 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की।
NDTV की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है।
हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि, अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कपिल शर्मा ने कैप्स कैफे के जरिए पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है।
कपिल शर्मा के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी और कहा कि माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है।
दोनों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई बार कपिल शर्मा के मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। आखिरकार, उन्हें कॉमेडियन का ध्यान खींचने के लिए कैफे के बाहर फायरिंग करनी पड़ी।
हालांकि, कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी, यह साफ नहीं है। हालांकि, कुछ सूत्रों का अनुमान है कि यह नेटफ्लिक्स के किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में, निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल शर्मा के कंटेट पर आपत्ति जताई थी।
VHP नेता की हत्या मामले में NIA को हरजीत लाडी की तलाश NIA विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में हरजीत सिंह लाडी की तलाश कर रही है। विहिप नेता की अप्रैल 2024 में पंजाब के रूपनगर जिले में उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
हरजीत सिंह लाडी कनाडा और भारत में कई जबरन वसूली, हत्या और गिरोह से जुड़ी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वह BKI की आड़ में काम करता हैं और उस पर कई टारगेट किलिंग्स और हत्या के प्रयासों का आरोप है। हाल के महीनों में कनाडा के सर्रे और ब्रैम्पटन शहरों में इस तरह के गिरोह-आतंक से जुड़े हमलों में तेजी देखी गई है।

खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने कपिल शर्मा के कैफे पर हुए फायरिंग की जिम्मेदारी ली।
कनाडा में एपी ढिल्लों के घर पर पिछले साल फायरिंग हुई थी
इससे पहले कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर 1 सितंबर, 2024 की रात को फायरिंग हुई थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ढिल्लों के घर के बाहर 14 गोलियां चलाता दिखा।
लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वीडियो में सलमान खान के साथ ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो ‘ओल्ड मनी’ में काम को हमले का कारण बताया गया। गैंग ने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी कि ढिल्लों को सलमान खान से दूरी बनाए रखनी चाहिए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

हमलावर ने एपी ढिल्लों के घर के बाहर भी फायरिंग का वीडियो बनाया था।
कनाडाई एजेंसी बोली- खालिस्तानी भारत के खिलाफ प्लानिंग कर रहे पिछले महीने एक रिपोर्ट में, कनाडा की टॉप खुफिया एजेंसी, कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी भारत के खिलाफ हिंसा की योजना बना रहे हैं।
एजेंसी ने कहा, ‘खालिस्तानी मुख्य रूप से अपने प्रमोशन, फंड जुटाने और भारत में हिंसा को बढ़ावा देने या प्लानिंग के लिए कनाडा को अपने अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।’
इससे पहले 8 जनवरी 2025 को जारी कनाडा के फॉरेन इंटरफेरेंस कमीशन की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खालिस्तान समर्थक कनाडा में आराम से रह रहे हैं।
इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो भारत में खालिस्तान मूवमेंट चलाने के लिए टेरर फंडिंग कर रहे हैं। भारत हमेशा से सवाल उठाता रहा है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देता है।
ट्रूडो के कार्यकाल में भारत-कनाडा के रिश्ते बिगड़े कनाडा में इस साल की शुरुआत में मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से भारत के साथ उसके संबंध थोड़े बेहतर हुए हैं। इससे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में दोनों देशों के रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।
ट्रूडो ने पिछले साल दावा किया था कि 2023 में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स शामिल थे। ट्रूडो ने भारत सरकार के एजेंट्स पर खुफिया जानकारी जुटाने, टारगेट किलिंग, कनाडा के नागरिकों को धमकाने और हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया था।
भारत ने ट्रूडों के आरोप पर पलटवार कर इन्हें बेबुनियाद बताया था। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा था कि कनाडा बिना कोई पुख्ता सबूत दिए रटे-रटाए आरोप दोहरा रहा है। हमारे हाई-कमिश्नर को टारगेट किया जा रहा है।
देश
नेस्ले इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 27% बढ़कर 1,110 करोड़ रुपए
नई दिल्ली,एजेंसी। चॉकलेट, कॉफी, मैगी जैसे दैनिक उपयोग की चीजें बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया का 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 27.18 प्रतिशत बढ़कर 1,110.9 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 873.46 करोड़ रुपए था। नेस्ले इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में उत्पादों की बिक्री से नेस्ले इंडिया का राजस्व 6,723.75 करोड़ रुपए रहा जो सालाना आधार पर 23.42 प्रतिशत अधिक है। चौथी तिमाही में परिचालन आय 6,747.79 करोड़ रुपए रही जबकि एक वर्ष पहले इसी तिमाही में यह 5,503.88 करोड़ रुपए थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 5,217.48 करोड़ रुपए हो गया। कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 22.73 प्रतिशत बढ़कर 6,766.24 करोड़ रुपए रही। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में घरेलू बिक्री 23.11 प्रतिशत बढ़कर 6,445.07 करोड़ रुपए रही। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मनीष तिवारी ने कहा, ”नेस्ले इंडिया ने दहाई अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज की और 6,445 करोड़ रुपए की अपनी अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री हासिल की…।”
निर्यात से राजस्व 31 प्रतिशत बढ़कर 278.68 करोड़ रुपए रहा। तिवारी ने कहा कि इस प्रदर्शन में सभी उत्पाद समूहों का योगदान रहा और प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ-साथ संसाधनों का अनुशासित उपयोग और मजबूत क्रियान्वयन वृद्धि के प्रमुख कारक रहे। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में नेस्ले इंडिया का लाभ सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 3,499.08 करोड़ रुपए रहा। कुल आय 14.46 प्रतिशत बढ़कर 23,194.95 करोड़ रुपए हो गई। तिवारी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में कंपनी के प्रमुख ब्रांड मैगी नूडल्स ने बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी जबकि किटकैट तथा नेस्कैफे की बाजार हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।
देश
Crude Oil Import: अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, कच्चे तेल इंपोर्ट में बड़ी गिरावट
मुंबई, एजेंसी। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई देने लगा है। हालिया शिपिंग आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में भारत के कच्चे तेल के आयात में फरवरी के मुकाबले करीब 13% की गिरावट दर्ज की गई है।
इस गिरावट की बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ा तनाव है, जो दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक है। इस रूट से आने वाली सप्लाई में भारी कमी आई है और खाड़ी देशों से तेल आयात 61% तक गिरकर लगभग 1.18 मिलियन बैरल प्रतिदिन रह गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि हाल के दिनों में इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की संख्या बेहद कम हो गई है।

रूस बना नंबर-1 सप्लायर
खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होने के बाद भारत ने वैकल्पिक स्रोतों की ओर रुख किया है। रूस अब भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बनकर उभरा है। रूस से आयात लगभग दोगुना होकर 2.25 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है और कुल आयात में उसकी हिस्सेदारी करीब 50% हो गई है।
सऊदी अरब दूसरे नंबर पर
वहीं सऊदी अरब अब दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि अंगोला से आयात बढ़ने के कारण वह तीसरे नंबर पर आ गया है। यूएई और इराक क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। इस बदलाव का असर ओपेक पर भी पड़ा है। भारत के कुल तेल आयात में ओपेक देशों की हिस्सेदारी घटकर करीब 29% रह गई है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव ने भारत की तेल आपूर्ति रणनीति को बदल दिया है, जहां खाड़ी देशों पर निर्भरता कम होकर रूस और अन्य विकल्पों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है।
देश
शेयर बाजार में रौनक, हरे निशान पर बाजार बंद, सेंसेक्स 753 अंक उछला
मुंबई, एजेंसी। शेयर बाजार में आज दिनभर तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 753.03 अंक की तेजी के साथ 79,273.33 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 215.75 अंक की बढ़त रही, ये 24,576.60 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और अमेरिका-ईरान तनाव में संभावित नरमी की उम्मीद ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

तेजी के कारण
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतों में कमी आई है। भारत तेल का बड़ा आयातक है, इसलिए तेल सस्ता होने से इकोनॉमी और कंपनियों के मार्जिन को फायदा मिलता है।
ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत
अमेरिकी बाजारों में मजबूती और एशियाई बाजारों (निक्केई और कोस्पी) में बढ़त का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी
अमेरिका में 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है। जब बॉन्ड यील्ड गिरती है, तो विदेशी निवेशक (FIIs) भारतीय जैसे उभरते बाजारों में पैसा लगाना पसंद करते हैं।
सोमवार को मामूली बढ़त
शेयर बाजार में सोमवार, 20 अप्रैल को मामूली बढ़त रही। सेंसेक्स 27 अंक की तेजी के साथ 78,520 पर बंद हुआ। निफ्टी में 11 अंक की बढ़त रही, ये 24,365 के स्तर पर बंद हुआ।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized7 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
