Connect with us

कोरबा

मंत्री और महापौर नूरा कुश्ती का खेल बंद करें, अशोक वाटिका की निविदा कराएं निरस्त – नत्थूलाल यादव

Published

on

पहले साठगांठ से निजी हाथों में सौंपते हैं सरकारी सम्पत्ति, फिर बहाते हैं घड़ियाली आंसू
कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनता के हित में फैसला लेने की रखी मांग

कोरबा। अशोक वाटिका को निजी हाथों में दिए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नत्थू लाल यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह खेल मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और प्रशासन की मिलीभगत का है। केवल दिखावे के लिए नूरा कुश्ती की जा रही है। पहले खुद मंत्री देवांगन ने प्रशासन के साथ बैठकर शुल्क लिए जाने का निर्णय जनता पर थोपा और अब केवल मौखिक तौर पर शुल्क वापस लेने का दिखावा कर रहे हैं। यह सभी जानते हैं कि निविदा जारी कर अशोक वाटिका के संचालन की जवाबदारी अपने चहेते ठेकेदारों को सौंपा गया है। ऐसे में मौखिक आदेश से इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती। यदि मंत्री देवांगन जनता के हितचिंतक हैं, तो लिखित आदेश जारी कर निविदा निरस्त कराएं।


प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में श्री यादव ने कहा है कि अशोक वाटिका के लिए कोरबा निगम एक निर्माण एजेंसी रही है और उसके विकास का कार्य पूरा होने के बाद इसकी नीलामी का षडयंत्र रचा गया। अशोक वाटिका की नीलामी के लिए कोरबा के वर्तमान कलेक्टर के दबाव में निगम की पूर्व आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई के प्रस्ताव को तत्कालीन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने जब ठुकरा दिया, तब इसकी नीलामी के लिए अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी को माध्यम बनाया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा वाहवाही लूटने के लिए पहले शुल्क का प्रत्यारोपण और बाद में उसे निरस्त करने का खेल खेला जा रहा है। श्री यादव ने कहा है कि महापौर संजू देवी ने कार्यभार सम्हालते ही सबसे पहला काम अप्पू गार्डन को नीलाम करने का किया। उनका पहला हस्ताक्षर जन विरोधी रहा और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। नगर निगम क्षेत्र में जनता के लिए कोई नई सुविधा उपलब्ध कराए जाने की जगह केवल पूर्व में तैयार किए गए निगम की सम्पत्तियों को बेचने का काम किया जा रहा है।
सार्वजनिक महत्व के कुछ और भवनों व संस्थानों की नीलामी कर भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय व आम नागरिकों के हितों पर कुठाराघात किया है, जिनमें प्रमुख रूप से वर्ष 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाल पटवा द्वारा कोरबा में स्थापित हुए प्रथम 100 मेगावॉट ताप विद्युत संयंत्र की नीलामी की गई। इसी प्रकार भाजपा के ही शासनकाल में प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार ने वर्ष 2001 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बालको संयंत्र की नीलामी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरबा विधायक व मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा निगम महापौर के कार्याल में कोरबा के हृदय स्थल परिवहन नगर में आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनवाए गए दीनदयाल सांस्कृतिक भवन की नीलामी की गई, जिसे अब आशीर्वाद प्वाईंट के नाम से जाना जाता है।


नत्थू लाल यादव ने कहा है कि भाजपा की कार्यशैली ही आम नागरिकों की सुविधाओं और हितों पर प्रहार करना है, तभी तो अर्बन पब्लिक सर्विस सोसाइटी द्वारा अशोक वाटिका गार्डन में प्रवेश शुल्क और पार्किंग शुल्क वसूल किये जाने के नाम पर प्रस्ताव पारित किया गया और निर्धारित शुल्क के संबंध में सूचना बोर्ड लगाया गया।
यहॉं उल्लेखनीय है कि अशोक वाटिका कोरबा शहर का सबसे बड़ा उद्यान है, जो लगभग 40 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में फैला है और उसका विकास आम नागरिकों की सुविधा के लिए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पहल पर करवाया गया था, जो समूचे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग तरह का आक्सीजोन और प्राकृतिक सौंदर्य के मामले में हर दृष्टि से एकमात्र स्थल है। इसमें सेहत के प्रति जागरूक मार्निंग वॉक करने वाले युवाओं, बुजुर्गों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों का नियमित आगमन होता है। अशोक वाटिका के तैयार हो जाने के बाद उसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के अलावा अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा पिकनिक आदि भी आयोजित किए जाते हैं। यह एक सर्व सुविधायुक्त खुला स्थान है, जहां लोग बच्चों के जन्म दिन भी आयोजित करते हैं। इसके अलावा भ्रमण, मनोरंजन, योगा, प्राणायाम व व्यायाम आदि की सुविधा सहित अन्य अनेक सुविधाएं अशोक वाटिका में उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें विस्तृत पाथवे में वॉक करने, पैदल चलने आदि के लिए प्रतिदिन लगभग 500 से ज्यादा नागरिक वहॉं पहुंचते हैं तथा प्रदूषण से मुक्त अनेक सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बांकीमोंगरा नगर पालिका में नई टीम की कमान: जानें कौन हैं 4 नए एल्डरमैन और शहर के विकास का पूरा रोडमैप,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बांकीमोंगरा :– नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के प्रशासनिक गलियारे में हलचल तेज है। शहर के समग्र विकास और जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को नई दिशा देने के लिए 4 नए एल्डरमैनों की नियुक्ति के बाद उनका औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया।

कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने के साथ ही बांकीमोंगरा के विकास का नया खाका खिंचना शुरू हो गया है।

नई जिम्मेदारी: इन चार चेहरों पर टिका भरोसा

शहर के विकास और जनसेवा की डोर अब जिन 4 नवनियुक्त एल्डरमैनों के हाथों में सौंपी गई है, वे हैं:

🔹 श्रीमती राखी अग्रवाल

🔹 जितेन्द्र सिंह

🔹 देव यादव

🔹 निराकार नाहक

शपथ ग्रहण के बाद अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

VVIPs की मौजूदगी: मंच पर जुटी सत्ता और संगठन की ताकतकार्यक्रम केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं था, बल्कि मंच से नगर के भावी विकास का खाका भी पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन (वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष, नपा बांकीमोंगरा) एवं श्रीमती गायत्री कंवर (उपाध्यक्ष) की गरिमामय मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पालिका के समस्त पार्षदों सहित क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथियों के बड़े बयान: किस पर रहेगा फोकस?

लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री): “एल्डरमैन नगर विकास की मजबूत कड़ी हैं। आप सभी को जनसेवा की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुँचाना है। बांकीमोंगरा के विकास के लिए खजाना हमेशा खुला रहेगा!

प्रेमचंद पटेल (विधायक): “प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जुगलबंदी से ही बांकीमोंगरा में विकास की रफ्तार दोगुनी होगी।

श्रीमती सोनी विकास झा (अध्यक्ष): “नगर की सफाई, बिजली, पानी और मूलभूत सुविधाएँ हमारी पहली प्राथमिकता हैं। नई टीम के साथ काम करने में और मजबूती मिलेगी।

विकास झा (नेता): “बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको एक टीम की तरह काम करना होगा।”

आगे क्या? नवनियुक्त एल्डरमैनों के आने से नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली में गति आने की संभावना जताई जा रही है। शहर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि बुनियादी सुविधाओं जैसे—सड़क, पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट्स की समस्याओं का अब त्वरित समाधान हो सकेगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में एकलव्य आवासीय स्कूल में छात्रों का हंगामा:विधायक-जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर प्रिंसिपल हटाने की मांग, कार्रवाई के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में सोमवार को छात्रों और अभिभावकों का आक्रोश फूट पड़ा। शाला प्रवेश उत्सव से लौट रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी रोककर उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अहमद खान को हटाने की मांग की। छात्रों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

छात्रों का कहना है कि उन्हें रोजाना घटिया और अस्वच्छ भोजन दिया जाता है। आरोप है कि बरसात के पानी से खाना बनाया जाता है और भोजन में कई बार कीड़े भी निकलते हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कथित तौर पर एक्सपायरी डेट वाले दूध के पैकेट और खाद्य सामग्री भी दिखाई, जिनकी तारीखें मिटाई गई थीं।

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी उठाए सवाल

छात्रों ने बताया कि कई बच्चे खाज-खुजली और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिल रहा। आरोप यह भी लगाया गया कि छात्रों को एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां दी जा रही हैं।

अभिभावकों ने भी जताई नाराजगी

अभिभावकों ने प्राचार्य के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 240 छात्रों के अभिभावकों को पैरेंट्स मीटिंग के लिए अलग-अलग दिनों में बुलाया जाता है, जिससे उन्हें बार-बार विद्यालय आना पड़ता है। साथ ही छात्रों को बाहर से जरूरत का सामान लाने पर रोक लगाने का भी आरोप लगाया गया।

शिक्षकों की मारपीट का मामला भी उठा

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने बताया कि हाल ही में विद्यालय के दो शिक्षकों के बीच हुए विवाद और मारपीट में कुछ छात्र भी घायल हो गए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जा चुकी है।

विधायक ने दिए जांच के निर्देश

छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें सुनने के बाद विधायक प्रेमचंद पटेल ने मौके पर मौजूद सहायक आयुक्त को पूरे मामले की जांच कर सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

बाइक गुम होने के तनाव में युवक ने दी जान:कोरबा में नशे की हालत में खोई थी बाइक, कमरे में फंदे पर मिला शव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम बलगीखार में सोमवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक कंवर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। कुछ दिन पहले वह दर्री क्षेत्र गया था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में उसकी बाइक कहीं गुम हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक नहीं मिली, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था।

सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, रविवार (26 जुलाई) देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उसका शव पंखे से लटकता मिला।

घर में मचा कोहराम

घटना का पता चलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की।

सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस कर रही जांच

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान रहता था और बार-बार उसी बात का जिक्र करता था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677