Connect with us

देश

मोदी बोले- भारत-मॉरीशस पार्टनर नहीं, परिवार:काशी में स्वागत में उमड़ी भीड़ देख रामगुलाम ने कहा- आप यूं ही बड़ी जीत दर्ज नहीं करते

Published

on

वाराणसी,एजेंसी। PM नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। यहां उन्होंने मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसमें कई समझौते साइन किए गए। PM मोदी ने कहा- भारत और मॉरीशस पार्टनर नहीं, परिवार हैं। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है।

वहीं, मॉरीशस के PM डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा- भारत मॉरीशस की प्रगति और विकास की यात्रा में हमेशा साथ रहा है। वाराणसी पहुंचने पर मुझे और मेरी पत्नी को मिले स्वागत से हम आश्चर्यचकित रह गए। मेरा मानना ​​है कि किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को ऐसा स्वागत कभी नहीं मिला होगा। मुझे खुशी है कि यह आपका निर्वाचन क्षेत्र है। मैं समझ सकता हूं कि आप इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज करते हैं।

इससे पहले, PM मोदी पुलिस लाइन से 3 किमी लंबा रोड शो करते हुए होटल ताज पहुंचे। इस दौरान उनके वेलकम के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे। काफिले पर फूल बरसाए। शंखनाद किया। उत्साह देखकर PM ने ड्राइवर से गाड़ी को लोगों के करीब ले जाने को कहा।

बुधवार (10 सितंबर) देर रात UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस-सपा के 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। दरअसल, UP कांग्रेस ने कथित वोट चोरी को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

मॉरीशस PM आज शाम नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे, जहां गंगा आरती देखेंगे। रामगुलाम के सम्मान में योगी सरकार ने शाम को होटल ताज में डिनर रखा है

पब्लिक का उत्साह देखकर PM ने ड्राइवर से गाड़ी को करीब ले जाने का इशारा किया।

पब्लिक का उत्साह देखकर PM ने ड्राइवर से गाड़ी को करीब ले जाने का इशारा किया।

भाजपा कार्यकर्ता PM मोदी का कटआउट कार्यक्रम स्थल पर लगाने के लिए ले जाते हुए।

भाजपा कार्यकर्ता PM मोदी का कटआउट कार्यक्रम स्थल पर लगाने के लिए ले जाते हुए।

ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ता PM मोदी के वेलकम के लिए चौराहों पर खड़े रहे।

ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ता PM मोदी के वेलकम के लिए चौराहों पर खड़े रहे।

रामगुलाम कल बाबा विश्वनाथ की पूजा करेंगे, फिर अयोध्या जाएंगे

मॉरीशस पीएम 9 से 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं। कल यानी 12 सितंबर को मॉरीशस PM बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर सुबह 10.30 बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां रामलला का आशीर्वाद लेंगे। मॉरीशस के PM बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे।

मॉरीशस पीएम तिरुपति बालाजी भी जाएंगे। इसके अलावा, मुंबई में एक व्यवसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इससे पहले, डॉ. रामगुलाम मई 2014 में भारत आए थे। तब वे प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वाले इकलौते गैर-सार्क नेता थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

Citroen Cars Discount : कार खरीदने का शानदार मौका! Citroen ने इन गाड़ियों पर किया डिस्काउंट का ऐलान

Published

on

मुंबई, एजेंसी। Citroen ने अपने ग्राहकों के लिए चुनिंगा गाड़ियों पर डिस्काउंट का ऐलान किया है। ये डिस्काउंट मॉडल के आधार पर दिए जाएंगे और ग्राहक इसका फायदा 30 जून तक उठा सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इन डिस्काउंट के बारे में-

Citroen Basalt 

Basalt कूप-SUV पर इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 82hp, 115Nm वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन या 110hp, 190Nm वाला 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। NA इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ, टर्बो-पेट्रोल इंजन 205Nm का ज़्यादा टॉर्क देता है। मार्केट में इसकी कीमत 8.55 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये की के बीच है।

PunjabKesari

Citroen Aircross 

Citroen Aircross पर कंपनी इस महीने 1.4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। अपने सेगमेंट में यह एकमात्र 7 सीटर एसयूवी है। इसकी कीमत 8.89 लाख रुपये से 13.99 लाख रुपये तक जाती है।

 Citroen C3 

Citroen C3 की खरीदी करने पर आप 1.1 लाख रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच की है।

Continue Reading

देश

Tata के iPhone प्लांट पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का आरोप, बंद हो सकती है फैक्ट्री

Published

on

मुंबई, एजेंसी। भारत में iPhone निर्माण से जुड़े एक प्रमुख संयंत्र को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तमिलनाडु के होसुर स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट पर आसपास की कृषि भूमि और भूजल को प्रदूषित करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंपनी से जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर फैक्ट्री बंद करने तक की चेतावनी दी है। 

यह प्लांट Apple के iPhone के लिए बैक पैनल और अन्य महत्वपूर्ण पुर्जों का निर्माण करता है। पिछले कई महीनों से प्लांट के आसपास के किसानों ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री से निकलने वाला अपशिष्ट जल के कारण उनकी खेती और जल स्रोत को प्रभावित कर रहा है। किसानों की शिकायत के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच शुरू की और अब मामला गंभीर रूप ले चुका है।

जांच के दौरान बोर्ड ने नोटिस में कहा कि फैक्ट्री परिसर के एक तालाब से निकला पानी आसपास के कृषि क्षेत्रों तक पहुंचा, जिससे भूजल प्रदूषण की आशंका पैदा हुई। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में जारी निर्देशों के बावजूद कंपनी ने जरूरी सुधारात्मक कदम नहीं उठाए। इसी वजह से मई में जारी नोटिस में पूछा गया कि आखिर क्यों न यूनिट की बिजली आपूर्ति काट दी जाए और संचालन बंद कर दिया जाए। यह चेतावनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

टाटा ने आरोपों को किया खारिज 

वहीं, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशाला द्वारा कराई गई जांच में संयंत्र को सभी पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि वह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों को अपना जवाब सौंप चुकी है।

पर्यावरण और उद्योग के बीच संतुलन की चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। एक तरफ भारत वैश्विक कंपनियों के लिए उत्पादन केंद्र बनने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय समुदायों और किसानों की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Continue Reading

देश

स्मार्टफोन की बिक्री में 35% की बड़ी गिरावट, कीमत बढ़ने से मांग पर दबाव

Published

on

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों का असर अब बिक्री पर साफ दिखाई देने लगा है। रिटेलरों का कहना है कि मई में मोबाइल की बिक्री में सालाना आधार पर रिकॉर्ड 30-35 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि मेमरी चिप की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए कंपनियां नवंबर 2025 से लगातार कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। अभी कुल बिक्री में से 60 प्रतिशत हिस्सा ऑफलाइन का है, जबकि 40 प्रतिशत बिक्री ऑफलाइन के जरिए होती है। कुल मिलाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की बिक्री में भारी गिरावट आएगी।

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार मई में शिपमेंट में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। जून में भी इसी तरह की कमजोरी बने रहने की संभावना जताई गई है। साल 2026 की पहली तिमाही में मोबाइल शिपमेंट में गिरावट 3 प्रतिशत रही थी लेकिन दूसरी तिमाही में यह गिरावट 15 प्रतिशत से ज्यादा रहने का अनुमान है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी और मई के बीच स्मार्टफोन की औसत कीमत में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह बढ़ोतरी पिछले साल हुई कीमतों में वृद्धि के अलावा है। रिटेलरों का कहना है कि कीमतें बढ़ने के बाद से कुछ मामलों में कुल असर 40-45 प्रतिशत तक रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677