Connect with us

छत्तीसगढ़

बिजली गिरने से रायपुर-एयरपोर्ट का नेविगेशन-सिस्टम फेल..4 फ्लाइट कैंसिल:6 डायवर्ट, दिल्ली से आ रहे विमान की भोपाल लैंडिंग, फिर लौटा, यात्रियों ने किया हंगामा

Published

on

रायपुर,एजेंसी। रायपुर एयरपोर्ट पर नेविगेशन सिस्टम में खराबी के कारण बुधवार को दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 5138 को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिरने से तकनीकी गड़बड़ी हुई, जिससे विजिबिलिटी और नेविगेशन में दिक्कतें आईं।

जिसके कारण 4 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। जबकि 6 अन्य उड़ानों को डायवर्ट किया गया। ये उड़ानें दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर जैसे शहरों से जुड़ी थीं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक मौसम और विजिबिलिटी में सुधार के बाद फ्लाइट संचालन सामान्य हो रही है।

बता दें कि, डायवर्ट की गई फ्लाइट में कुल 170 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग क्षेत्र के निवासी हैं। यात्रियों में दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल और वरिष्ठ IAS अधिकारी सोनमणी बोरा भी शामिल थे।

वहीं, भोपाल एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रुकने और रिफ्यूलिंग के बाद फ्लाइट ने रात 10:30 बजे दिल्ली के लिए दोबारा उड़ान भरी और 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जब यात्रियों को यह सूचना मिली कि उन्हें उसी रात रायपुर नहीं भेजा जाएगा, तो उन्होंने एयरपोर्ट पर विरोध और हंगामा किया।

रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुबह से यात्री आने लगे हैं।

रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर सुबह से यात्री आने लगे हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। इंडिगो से कोई जिम्मेदार अफसर नहीं पहुंचने पर भड़के।

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। इंडिगो से कोई जिम्मेदार अफसर नहीं पहुंचने पर भड़के।

करीब रात 9:15 बजे विमान भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ।

करीब रात 9:15 बजे विमान भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ।

यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, अब फ्लाइट आज रायपुर आएगी।

यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, अब फ्लाइट आज रायपुर आएगी।

क्रू मेंबर्स ने स्थिति को शांत ढंग से संभाला और यात्रियों को लगातार अपडेट देते रहे।

क्रू मेंबर्स ने स्थिति को शांत ढंग से संभाला और यात्रियों को लगातार अपडेट देते रहे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर देर रात हंगामा

दिल्ली पहुंचने के बाद जब यात्रियों को यह जानकारी दी गई कि उन्हें उसी रात रायपुर नहीं भेजा जा सकेगा, तो देर रात एयरपोर्ट पर हंगामा हो गया। यात्रियों का आरोप था कि इंडिगो की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आया। करीब 1 घंटे तक चले हंगामे के बाद एयरलाइन ने यात्रियों को दो अलग-अलग रिसॉर्ट्स में ठहराने की व्यवस्था की।

आज दोपहर रायपुर के लिए फ्लाइट

एयरलाइन ने सभी यात्रियों को आज गुरुवार को रायपुर भेजने के लिए फ्लाइट नंबर 6E 9056 में सीट अलॉट की गईं जो दोपहर 12:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 2:25 बजे रायपुर लैंड करेगी।

रायपुर-दिल्ली के यात्रियों की कई योजनाएं प्रभावित हो गईं है।

रायपुर-दिल्ली के यात्रियों की कई योजनाएं प्रभावित हो गईं है।

अब जानिए पूरा घटनाक्रम

कैप्टन ने फ्लाइट के डायवर्ट होने की दी सूचना

फ्लाइट नंबर 6E5138 ने दिल्ली से बुधवार शाम 7:20 बजे टेकऑफ किया था, जिसे रायपुर में रात 8:55 बजे लैंड होना था। फ्लाइट में मौजूद कैप्टन संजय चौधरी ने यात्रियों को सूचित किया कि नेविगेशन सिस्टम बंद होने और खराब मौसम की वजह से विमान रायपुर की बजाय भोपाल में लैंड किया।

रात 9:15 बजे विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग

फ्लाइट में कैप्टन समेत 6 क्रू मेंबर थे। करीब रात 9:15 बजे विमान भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। वहां यात्रियों को रुकवाया गया और विमान की रिफ्यूलिंग की गई। क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाला और यात्रियों को लगातार अपडेट देते रहे।

इस घटना से यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई लोग देर रात तक परिजनों से संपर्क करते रहे। वहीं, रायपुर से दिल्ली जाने वाली रिटर्न फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया, जिससे रायपुर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद यात्रियों को परेशानी हुई।

अब समझिए क्या है नेविगेशन सिस्टम

सैटेलाइट आधारित नेविगेशन यह सबसे प्रचलित तकनीक है, जिसमें GPS और क्षेत्रीय नेविगेशन सिस्टम (जैसे NavIC) का सहारा लिया जाता है। उपग्रह लगातार सिग्नल भेजते हैं और विमान में लगे रिसीवर इन सिग्नलों को पकड़कर विमान की सही स्थिति, ऊंचाई और समय का निर्धारण करते हैं।

ग्राउंड-बेस्ड ऑग्मेंटेशन सिस्टम यह सिस्टम हवाई अड्डे के आसपास कार्य करती है। जमीन पर लगे स्टेशन से सुधार संबंधी डेटा विमान को भेजा जाता है, जिससे GPS की सटीकता और बढ़ जाती है। विशेष रूप से लैंडिंग के समय यह प्रणाली विमान को सुरक्षित दिशा और स्थिति बताने में मदद करती है।

इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम इस तकनीक में जाइरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर लगे होते हैं, जो विमान की चाल और दिशा को मापते हैं। इन आंकड़ों की मदद से पता चलता है कि विमान कितनी तेजी से उड़ रहा है, कितनी रफ्तार से उसकी रफ्तार बढ़ रही है, और वह कहां तक पहुंचा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending