छत्तीसगढ़
भाषण के बीच अजान सुनाई दी…डेढ़-मिनट नहीं बोले पायलट:सचिन ने कहा-चुनाव आयोग और भाजपा लोकतंत्र कमजोर कर रहे, भूपेश बघेल बोले-दिनदहाड़े हत्याएं हो रही
रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का तीसरा दिन है। सचिन पायलट ने राजनांदगांव और दुर्ग में मोदी सरकार को वोट चोर बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया।
पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी यही आरोप लगे, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वहीं भाषण के दौरान अजान की आवाज़ आई, तो पायलट ने डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद पायलट ने कहा कि वोट चोरों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। देशभर में वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठ रही है।
वहीं इसी सभा में पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई। वोटर लिस्ट में किसी का नाम काट दिया गया तो किसी का तीन-तीन बार नाम है। एक घर से सैकड़ों नाम भी सामने आए हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि वोट चोरी पर चुनाव आयोग चुप रहा, लेकिन जवाब भाजपा देती रही। निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। बघेल ने बिजली कटौती पर कहा कि, कांग्रेस कार्यकाल में बिजली बिल नहीं बढ़ाया गया, लेकिन भाजपा ने आते ही पहले बिजली दरें बढ़ाई।
बिजली बिल हाफ योजना बंद किया। अब बिजली का वोल्टेज भी कम हो गया और सांय-सांय कटौती हो रही है। छत्तीसगढ़ की जनता बिजली और बिल दोनों से परेशान है। किसान, मजदूर और जनता त्रस्त है। सरकार में जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है।
कांग्रेस की सभा की तस्वीरें-

राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा हुई।

राजनांदगांव में सभा से पहले पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया।

रैली से पहले सचिन पायलट ने गुरुद्वारा में माथा टेका।

रैली से पहले पायलट ने राजनांदगांव के एक निजी होटल में नेताओं से मुलाकात की थी।
भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, कहा- वोट चोर गद्दी छोड़
भिलाई में सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़।
वोट चोरी कर PM बने नरेंद्र मोदी- विकास उपाध्याय
वोट चोर गद्दी छोड़ सभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि वोट चोरी करके नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में इसका आक्रोश दिख रहा है।
वोट चोरी करके भाजपा सरकार बना रही- देवेंद्र यादव
- देवेंद्र यादव ने दुर्ग में सभा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है।
- उन्होंने कहा कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा अब आम जनता के साथ बच्चों तक की जुबान पर है।
- ताम्रध्वज साहू बोले- जिंदा लोगों के नाम काट दिए
- पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जीवित व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जबकि कुछ दिवंगत नेताओं के नाम अब तक शामिल हैं।
- साहू का दावा है कि एक ही पते पर 250 से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए हैं, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। साहू ने इसे मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करार देते हुए जांच की मांग की।
- वोट चोरी से 48 सीटों का फैसला भाजपा के पक्ष में गया- चौबेदुर्ग में वोट चोर, गद्दी छोड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पार्लियामेंट की 48 सीट ऐसी है जो वोट चोरी के जरिए भाजपा के पक्ष में गई।
मीडिया भी यही बात कह रही है। अगर वोट चोरी नहीं होती तो आज देश में कांग्रेस की सरकार बनती। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते।
बैज बोले- हस्ताक्षर एकत्र कर दिल्ली भेजेंगे - बैज ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें, क्योंकि आने वाले समय में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के झूठ और विफलताओं को उजागर करना अब ज़रूरी है।
छत्तीसगढ़ से हस्ताक्षर एकत्र कर दिल्ली भेजकर चुनाव आयोग से पूछेंगे, वोट चोरी कैसी हुई।
भूपेश बोले- भाजपा ने संस्कारधानी को बर्बाद कर दिया - भाजपा ने संस्कारधानी को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। गली-गली में शराब बिक रही है, युवा सट्टे में धकेले जा रहे हैं, पुलिस खुलेआम रिश्वत ले रही है और दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की एक सोची-समझी साजिश है ताकि संस्कारधानी की पहचान खत्म की जा सके।
सभा के दौरान पीछे से युवाओं की आवाज गूंजी— ‘काका अभी जिंदा है… काका, तोर समय में बिजली बिल आधा रहिस, अब त बहुत बढ़ गे हवय।’
सिंहदेव बोले- चुनाव आयोग एक्शन ले ये हमारी मांग है
राहुल गांधी देश के अहम मुद्दों पर बार-बार प्रमाण देकर अपनी बातों को मजबूती से रख रहे हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई शुरू करे ये हमारी मांग है।
भाषण के बीच अजान सुनाई दी, डेढ़ मिनट रुके पायलट - सचिन पायलट ने मोदी सरकार को वोट चोर बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।
राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी यही आरोप लगे, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला।
पायलट बोले— चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
भाषण के दौरान अजान की आवाज़ आई, तो पायलट ने डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया।
भूपेश बोले- विधानसभा चुनाव में वोट की चोरी हुई - सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में वोट की चोरी हुई है।
किसी का नाम तीन-तीन पर रिपीट है। किसी का नाम काट दिया गया है तो वहीं एक घर से सैकड़ों नाम शामिल हैं।
इस सवाल निर्वाचन आयोग चुप था लेकिन जवाब भाजपा देती रही। निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है।
कांग्रेस कार्यकाल में बिजली बिल में नहीं बढ़ा। लेकिन भाजपा ने आते ही पहले बिजली बिल बढ़ाया। हाफ योजना बंद की। अब बिजली का वोल्टेज भी कम हो गया। सांय-सांय बिजली कटौती भी हो रही है।
राजनांदगांव: जयस्तंभ चौक पहुंची कांग्रेस की रैली - गुरुद्वारा चौक मानव मंदिर चौक होते हुए कांग्रेस की ‘वोट-चोर..गद्दी छोड़’ रैली जय स्तंभ चौक पहुंची।
थोड़ी देर में सचिन पायलट सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी उपस्थित हैं।
राजनांदगांव: पायलट ने गुरुद्वारा में मत्था टेका - रैली से पहले छत्तीसगढ़ी महतारी को पुष्प अर्पित करने के बाद सचिन पायलट ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में माथा टेका।
इस दौरान उनके साथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव मौजूद थे।
पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया - राजनांदगांव में रैली से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे। आज भी टीएस बाबा कार ड्राइव करते हुए पहुंचे थे, उनके साथ आगे की सीट पर पायलट बैठे हुए थे।
राजनांदगांव: रैली से पहले होटल में नेताओं से मिले पायलट
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में दो दिन में 9 करोड़ का गांजा पकड़ाया:लग्जरी कारों-बसों से हो रही तस्करी, रायगढ़, मनेंद्रगढ़ और सूरजपुर में कार्रवाई
रायगढ़/मनेंद्रगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में पिछले 2 दिनों में कुल 8 करोड़ 65 लाख रुपए का गांजा पकड़ा गया है। अलग-अलग जिलों में लग्जरी कारों और बसों के जरिए से इसकी तस्करी हो रही थी।
शुक्रवार को 2 अलग-अलग कार्रवाई में कारों से गांजा मिला। रायगढ़ जिले में करीब 300 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए है।

मनेंद्रगढ़ में 6 क्विंटल गांजा पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए हैं। एक दिन पहले सूरजपुर जिले में पुलिस ने बस से 4.15 करोड़ के गांजे की गठरियां पकड़ी थीं। जिनका वजन 8 क्विंटल 30 किलो था।

रायगढ़ में 2 लग्जरी कारों से करीब 300 किलो गांजा बरामद हुआ।

मनेंद्रगढ़ में 6 क्विंटल गांजा पकड़ाया, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए हैं।

सूरजपुर में बस में मिली थी गांजे की गठरियां।
केस 1- रायगढ़ में लग्जरी कारों में मिला गांजा
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (5 जून) सुबह पुलिस को सूचना मिली कि, ओडिशा के सोनपुर इलाके से गांजे की बड़ी खेप 2 सफेद कारों में भरकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर ले जाई जा रही है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग रास्तों पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर एक इनोवा क्रिस्टा और एक मारुति सुजुकी XL-6 को रोककर जांच की।
जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई थीं। गाड़ी में ओडिशा नंबर प्लेट OD-10-H-0050 के नीचे छत्तीसगढ़ नंबर CG-13-BY-6540 की दूसरी नंबर प्लेट लगी थी। इससे पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद वाहन में सवार युवकों से पूछताछ शुरू की गई।
कार में मिला 300 किलो गांजा
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के दोनों कारों की तलाशी ली। जांच के दौरान दोनों वाहनों से करीब 300 किलो गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमत बाजार में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए है।
1 करोड़ 86 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा की यह खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने साथियों तक पहुंचाने जा रहे थे।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 300 किलो गांजा, दो कारें और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

रायगढ़ पुलिस ने कार सवार 3 तस्करों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों को किया गिरफ्तार
धर्मेंद्र मौर्य (27) निवासी अनूपपुर (मध्यप्रदेश)
निखिल कश्यप (23) निवासी रामानुजगंज
रिंकु कश्यप (28) निवासी सरगुजा
केस 2 – मनेंद्रगढ़ में 3 करोड़ का गांजा पकड़ाया
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के नागपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने 2 कारों से करीब 6 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गए।
पुलिस गाड़ी नंबरों के आधार पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि गांजा किस स्थान से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

सूरजपुर में बस में गांजा भरकर तस्करी हो रही थी।
केस 3 – सूरजपुर में बस से पकड़ाया 4 करोड़ का गांजा
सूरजपुर जिले में गुरुवार को पुलिस ने बस से 4.15 करोड़ का गांजा जब्त किया था। 8 क्विंटल 30 किलो गांजा कपड़ों की गठरियों में छिपाकर रखा गया था। बस के जरिए झाड़ू बेचने की आड़ में गांजा कटनी भेजा जा रहा था। बस में महिला और पुरुष सवार थे।
पुलिस ने ड्राइवर समेत 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के साथ 4 दुधमुंहे बच्चे भी थे। मामले में 18 से 19 अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।
ड्राइवर ने कहा कि किसी बाबू ने बस अंबिकापुर के कालीघाट से बुक की थी। सामान मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पिपरिया कला ले जाया जा रहा था। कालीघाट से करीब 20-22 लोग बस में बैठे थे।
कोरबा
हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह
बालकोनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालको टाउनशिप में ‘स्मृति उद्यान’ का शुभारंभ किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इसके उपरांत 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अमलतास के पौधे रोपे। इस अवसर पर बालको के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

‘स्मृति उद्यान’ केवल एक पौधारोपण पहल नहीं है, बल्कि एक ऐसा भावनात्मक मंच है, जहां प्रत्येक पौधा उन प्रियजनों को समर्पित किया गया जिन्होंने जीवन को प्रेम, मार्गदर्शन और प्रेरणा से समृद्ध किया। वृक्ष केवल प्रकृति का उपहार नहीं हैं, बल्कि जीवन, आशा और निरंतरता के प्रतीक भी हैं। आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में छाया, स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बनेगा।

बालको के सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा, “स्मृति उद्यान हमारे प्रियजनों की यादों को प्रकृति के माध्यम से सहेजने का एक अनूठा प्रयास है। यहाँ लगाया गया प्रत्येक पौधा अपने साथ एक व्यक्तिगत कहानी, एक भावना और एक स्मृति लेकर बढ़ेगा। आज रोपे गए अमलतास के पौधे स्मरण और प्रकृति के बीच एक स्थायी संबंध का प्रतीक हैं। यह पहल केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं सस्टेनेबल भविष्य के निर्माण की दिशा में हमारा दीर्घकालिक निवेश है।”
स्मृति उद्यान विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुआ एक दीर्घकालिक अभियान है, जो आने वाले वर्षों तक लोगों की भावनाओं और प्रकृति को जोड़ता रहेगा। भविष्य में भी कर्मचारी, उनके परिवारजन एवं समुदाय के सदस्य अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ, किसी उपलब्धि का उत्सव अथवा किसी प्रियजन की स्मृति पर यहाँ आकर पौधारोपण कर सकेंगे। आने वाले वर्षों में यह उद्यान कई कहानियों, स्मृतियों और वृक्षों का जीवंत संग्रह बन जाएगा।
स्मृति उद्यान में औषधीय गुणों से भरपूर अमलतास के पौधे लगाए गए हैं, जो आने वाले वर्षों में अपने आकर्षक सुनहरे पीले पुष्पों से टाउनशिप की सुंदरता को और बढ़ाएंगे। यह न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाता है, बल्कि मधुमक्खियों एवं तितलियों जैसे परागणकर्ताओं को आकर्षित कर जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वृक्ष पर्यावरणीय स्थिरता एवं जलवायु अनुकूलन के लिए भी उपयोगी माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र तथा उनके घरों एवं आसपास लगाए गए पौधों की देखभाल को प्रोत्साहित करने के लिए जैविक खाद भी वितरित की गई।
स्मृति उद्यान के अलावा बीते तीन महीनों में बालको द्वारा टाउनशिप के विभिन्न हरित क्षेत्रों में लगभग 4,000 पौधों का रोपण किया गया है, जिनमें 2,000 बोगनवेलिया एवं 2,000 पेंसिलवेनिया के पौधे शामिल हैं। इस पहल ने टाउनशिप की हरियाली और सौंदर्य को और समृद्ध किया है। टाउनशिप में पहले से ही फॉरेस्ट वॉकवे, नेहरू गार्डन तथा अन्य प्रमुख हरित स्थल मौजूद हैं। बालको का यह सतत प्रयास पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता को एक साथ जोड़ते हुए एक हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण की दिशा’ में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के उद्योगों पर पर्यावरण विभाग सख्त:94 को नोटिस जारी, 3.03 करोड़ का वसूला जुर्माना; रायपुर की हवा में 4% सुधार
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले इंडस्ट्रीज पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है। पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले इंडस्ट्रीज के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जनवरी 2025 से मई 2026 के बीच रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 94 इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी किए हैं, जबकि 82 इंडस्ट्रीज के उत्पादन बंद करने और उनके बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा 3.03 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं, राजधानी की हवा में लगभग 4 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है।

पाल्यूशन फैलाने वाले उद्योगों पर पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
इन जिलों में नियमित निगरानी
पर्यावरण संरक्षण मंडल के मुताबिक रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद जिलों के उद्योगों की लगातार जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन उद्योगों में हवा और पानी को प्रदूषित करने से जुड़े नियमों का उल्लंघन मिला, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 और जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1974 के तहत की गई।

रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 94 इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी किए हैं।
इंडस्ट्रीज पर करोड़ों का जुर्माना
जांच में 96 इंडस्ट्रीज पर कुल 2 करोड़ 40 लाख 65 हजार रुपए से ज्यादा का पर्यावरण जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 136 उद्योगों और संस्थानों पर, जो बिना ढंके कच्चा माल, उत्पाद और कचरा ले जा रहे थे, उन पर 51 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया।
फ्लाई ऐश के गलत तरीके से परिवहन और डंपिंग के मामले में 2 उद्योगों पर 12 लाख रुपए की अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाई गई। इस तरह कुल जुर्माना 3 करोड़ 3 लाख रुपए से अधिक पहुंच गया है।

प्रदूषण फैलाने वाले इंडस्ट्रीज पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सख्ती बढ़ा दी है।
सिंगल-यूज प्लास्टिक पर भी कार्रवाई
पर्यावरण मंडल ने प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के निर्माण और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक उद्योग का उत्पादन बंद कराया गया और उस पर 87 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
दूसरे उद्योग पर 6 लाख 25 हजार रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई। इसके अलावा दो अन्य इकाइयों का भी उत्पादन बंद करने की कार्रवाई की गई है।
रायपुर की हवा हुई बेहतर
पर्यावरण विभाग की सख्ती का असर रायपुर की हवा पर भी दिखा है। साल 2024 में रायपुर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 65.38 था, जो 2025 में घटकर 62.86 हो गया। यानी शहर की हवा में करीब 4 प्रतिशत सुधार हुआ है। यह स्तर संतोषजनक श्रेणी में आता है।
पर्यावरण संरक्षण मंडल ने साफ किया है कि पर्यावरण नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आगे भी नियम तोड़ने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
-
Uncategorized8 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
