रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ यात्रा का तीसरा दिन है। सचिन पायलट ने राजनांदगांव और दुर्ग में मोदी सरकार को वोट चोर बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया।
पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी यही आरोप लगे, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
वहीं भाषण के दौरान अजान की आवाज़ आई, तो पायलट ने डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया। इसके बाद पायलट ने कहा कि वोट चोरों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। देशभर में वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठ रही है।
वहीं इसी सभा में पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। विधानसभा चुनाव में वोटों की चोरी हुई। वोटर लिस्ट में किसी का नाम काट दिया गया तो किसी का तीन-तीन बार नाम है। एक घर से सैकड़ों नाम भी सामने आए हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि वोट चोरी पर चुनाव आयोग चुप रहा, लेकिन जवाब भाजपा देती रही। निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। बघेल ने बिजली कटौती पर कहा कि, कांग्रेस कार्यकाल में बिजली बिल नहीं बढ़ाया गया, लेकिन भाजपा ने आते ही पहले बिजली दरें बढ़ाई।
बिजली बिल हाफ योजना बंद किया। अब बिजली का वोल्टेज भी कम हो गया और सांय-सांय कटौती हो रही है। छत्तीसगढ़ की जनता बिजली और बिल दोनों से परेशान है। किसान, मजदूर और जनता त्रस्त है। सरकार में जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है।
कांग्रेस की सभा की तस्वीरें-
राजनांदगांव के जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ सभा हुई।
राजनांदगांव में सभा से पहले पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया।
रैली से पहले सचिन पायलट ने गुरुद्वारा में माथा टेका।
रैली से पहले पायलट ने राजनांदगांव के एक निजी होटल में नेताओं से मुलाकात की थी।
भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, कहा- वोट चोर गद्दी छोड़
भिलाई में सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़।
वोट चोरी कर PM बने नरेंद्र मोदी- विकास उपाध्याय
वोट चोर गद्दी छोड़ सभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि वोट चोरी करके नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में इसका आक्रोश दिख रहा है।
वोट चोरी करके भाजपा सरकार बना रही- देवेंद्र यादव
देवेंद्र यादव ने दुर्ग में सभा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर वोट चोरी के जरिए सत्ता में आई है।
उन्होंने कहा कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा अब आम जनता के साथ बच्चों तक की जुबान पर है।
ताम्रध्वज साहू बोले- जिंदा लोगों के नाम काट दिए
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जीवित व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जबकि कुछ दिवंगत नेताओं के नाम अब तक शामिल हैं।
साहू का दावा है कि एक ही पते पर 250 से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज कर दिए गए हैं, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। साहू ने इसे मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करार देते हुए जांच की मांग की।
वोट चोरी से 48 सीटों का फैसला भाजपा के पक्ष में गया- चौबेदुर्ग में वोट चोर, गद्दी छोड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पार्लियामेंट की 48 सीट ऐसी है जो वोट चोरी के जरिए भाजपा के पक्ष में गई। मीडिया भी यही बात कह रही है। अगर वोट चोरी नहीं होती तो आज देश में कांग्रेस की सरकार बनती। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते।
बैज बोले- हस्ताक्षर एकत्र कर दिल्ली भेजेंगे
बैज ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी तैयारी पूरी रखें, क्योंकि आने वाले समय में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के झूठ और विफलताओं को उजागर करना अब ज़रूरी है। छत्तीसगढ़ से हस्ताक्षर एकत्र कर दिल्ली भेजकर चुनाव आयोग से पूछेंगे, वोट चोरी कैसी हुई।
भूपेश बोले- भाजपा ने संस्कारधानी को बर्बाद कर दिया
भाजपा ने संस्कारधानी को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा किया है। गली-गली में शराब बिक रही है, युवा सट्टे में धकेले जा रहे हैं, पुलिस खुलेआम रिश्वत ले रही है और दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा की एक सोची-समझी साजिश है ताकि संस्कारधानी की पहचान खत्म की जा सके। सभा के दौरान पीछे से युवाओं की आवाज गूंजी— ‘काका अभी जिंदा है… काका, तोर समय में बिजली बिल आधा रहिस, अब त बहुत बढ़ गे हवय।’
सिंहदेव बोले- चुनाव आयोग एक्शन ले ये हमारी मांग है राहुल गांधी देश के अहम मुद्दों पर बार-बार प्रमाण देकर अपनी बातों को मजबूती से रख रहे हैं। चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई शुरू करे ये हमारी मांग है।
भाषण के बीच अजान सुनाई दी, डेढ़ मिनट रुके पायलट
सचिन पायलट ने मोदी सरकार को वोट चोर बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए, लेकिन आयोग ने उल्टा उन्हें नोटिस थमा दिया। वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा पर भी यही आरोप लगे, लेकिन उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। पायलट बोले— चुनाव आयोग अब भाजपा सरकार के लिए काम करता दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाषण के दौरान अजान की आवाज़ आई, तो पायलट ने डेढ़ मिनट तक मौन रखकर धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया।
भूपेश बोले- विधानसभा चुनाव में वोट की चोरी हुई
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में वोट की चोरी हुई है। किसी का नाम तीन-तीन पर रिपीट है। किसी का नाम काट दिया गया है तो वहीं एक घर से सैकड़ों नाम शामिल हैं। इस सवाल निर्वाचन आयोग चुप था लेकिन जवाब भाजपा देती रही। निर्वाचन आयोग देश का नहीं भाजपा का बन गया है। कांग्रेस कार्यकाल में बिजली बिल में नहीं बढ़ा। लेकिन भाजपा ने आते ही पहले बिजली बिल बढ़ाया। हाफ योजना बंद की। अब बिजली का वोल्टेज भी कम हो गया। सांय-सांय बिजली कटौती भी हो रही है।
राजनांदगांव: जयस्तंभ चौक पहुंची कांग्रेस की रैली
गुरुद्वारा चौक मानव मंदिर चौक होते हुए कांग्रेस की ‘वोट-चोर..गद्दी छोड़’ रैली जय स्तंभ चौक पहुंची। थोड़ी देर में सचिन पायलट सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रदेश के तमाम पदाधिकारी उपस्थित हैं।
राजनांदगांव: पायलट ने गुरुद्वारा में मत्था टेका
रैली से पहले छत्तीसगढ़ी महतारी को पुष्प अर्पित करने के बाद सचिन पायलट ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव मौजूद थे।
पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया
राजनांदगांव में रैली से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ महतारी को पुष्प अर्पित किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद रहे। आज भी टीएस बाबा कार ड्राइव करते हुए पहुंचे थे, उनके साथ आगे की सीट पर पायलट बैठे हुए थे।
राजनांदगांव: रैली से पहले होटल में नेताओं से मिले पायलट
परंपरागत हुनर के साथ आधुनिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण,आजीविका के नए अवसर सृजित करने की पहल
कोरबा, 13 सितंबर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों को आजीविका से जोड़ने और उनकी पारंपरिक कला एवं कौशल को रोजगार के बेहतर अवसरों में परिवर्तित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोनकोना के आश्रित ग्राम समेलीभाटा में निवासरत बिरहोर परिवारों को बांस कला का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 10 से 19 सितंबर तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान(आरसेटी)कोरबा के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
समेलीभाटा के बिरहोर परिवार लंबे समय से पारंपरिक रूप से बांस शिल्प निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। इनके द्वारा बांस से टोकनी, सूपा, झापी सहित विभिन्न उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्थानीय हाट-बाजारों में विक्रय की जाती हैं। हालांकि पारंपरिक उत्पादों तक सीमित बाजार और उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण कारीगरों को अपनी मेहनत के अनुरूप पर्याप्त आमदनी प्राप्त नहीं हो पाती। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इन परिवारों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने की पहल की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान बांस शिल्पकारों को पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक एवं आकर्षक सजावटी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें आकर्षक गुलदस्ते, सीनरी, झालर तथा अन्य उपयोगी एवं सजावटी बांस उत्पाद शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बांस शिल्पकारों के कौशल में निखार लाते हुए उनके उत्पादों में विविधता, गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाना है, ताकि वे स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर व्यापक बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर सकें।
जिला प्रशासन की इस पहल से बिरहोर परिवारों की पारंपरिक कला को संरक्षित करने के साथ ही उसे आय के स्थायी एवं बेहतर माध्यम के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पश्चात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से इन परिवारों द्वारा तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इससे बांस शिल्पकारों को अपने उत्पादों के बेहतर मूल्य प्राप्त करने, बाजार से सीधे जुड़ने तथा अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
शांति नगर में गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश चतुर्थी मनाने तैयारी पूरी कोरबा/पाली। कल 14 सितम्बर को पूरे भारत वर्ष में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी। जिले में विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में कल गणेश चतुर्थी पर पाली के राजा का भी भव्य और दिव्य आगमन होगा।
गणेशोत्सव समिति शांति नगर पाली के आयोजकों ने बताया कि कल 14 सितम्बर सोमवार को लालबाग के राजा की प्रतिमा बड़े धूमधाम से मंत्रोच्चार के साथ विराजित की जाएगी। भगवान श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा पाली के राजा का शुभ आगमन संध्या 7.00 बजे होगा और पाली मुख्य बाजार से कार्यक्रम स्थल तक रैली की शक्ल में आकर्षक आतिशबाजी, आकर्षक एसएफएक्स एवं धूमाल के साथ लाई जाएगी और पंडित जी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विघ्रहर्ता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आयोजन समिति ने इस भव्य आयोजन में सभी क्षेत्र वासियों को सादर आमंत्रित किया है और पाली के राजा की आगमन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई भी प्रस्तावित
कोरबा। थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट
दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपीगण द्वारा उसके साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की गई।घटना के कुछ समय बाद आरोपीगण पुनः रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रार्थी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में प्रार्थी के हाथ में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया। लगातार पतासाजी के दौरान मुख्य आरोपी के अपने सकुनत पर मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश देकर ज्ञान प्रसाद राठौर पिता लखन लाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BW 0830 को विधिवत जब्त किया गया।
आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए गुंडा बदमाश प्रकरण की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार आरोपी ज्ञान राठौर पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में संलिप्त रहा है तथा हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया था और उसके विरुद्ध पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।वर्तमान घटना में पुनः आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने तथा उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध गुंडा बदमाश प्रकरण तैयार कर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पूर्व आपराधिक गतिविधियों एवं वर्तमान प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
आरोपी न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर दिनांक 12.09.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।प्रकरण में विवेचना जारी है तथा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
कोरबा पुलिस की स्पष्ट नीति — अपराध एवं आपराधिक प्रवृत्ति पर प्रभावी कार्रवाई कोरबा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।