Connect with us

कोरबा

अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

Published

on

संयुक्त परिवार में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है अग्रवाल समाज – गोपाल मोदी
कोरबा।
अग्रवाल सभा कटघोरा व बालकोनगर द्वारा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा श्री मोदी का आत्मीय रूप से स्वागत किया गया। इस समारोह में गोपाल मोदी ने महाराजा श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अग्रवाल सभा कटघोरा द्वारा मुख्य अतिथि गोपाल मोदी और विशिष्ट अतिथि योगेश जैन का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजित किए गए विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभागीयों को पुरस्कार का वितरण किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सिद्धांतों और त्याग-बलिदान की परंपरा पर प्रकाश डाला। समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को जीवन का मूलमंत्र बताते हुए सभी ने अग्रसेन जी को युगपुरुष करार दिया।
हमारे समाज में बुजुर्गों का सम्मान करना ही हमारी धरोहर हैं – गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अग्रवाल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भगवान श्री राम के वंशज हैं और माता लक्ष्मी हमारी कुलदेवी है, हम भगवान श्री राम की चौतिस्वी पीढ़ी हैं, आज अग्रवाल समाज के बच्चे डॉक्टर इंजीनियर जैसे अनेकों पदों पर देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अग्रवाल समाज का नाम देश, विदेशों में रोशन कर रहे है। प्रतिभागी आयोजनों से समाज के बच्चों के कौशल को देखने का अवसर मिलता है और हर आयोजनों में बच्चों के साथ हर मां-बाप को भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और उनका हौसला अफजाई करना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि हमारा अग्रवाल समाज एक ऐसा समाज है जो संयुक्त परिवार में मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। समाज के किसी भी व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार का दुख: या तकलीफ आने पर अग्रवाल समाज आगे बढ़कर उनका मदद करने के लिए एकत्र हो जाता है और उन्हें हर प्रकार से मदद देकर कर उनको आगे बढ़ाने का काम करता है। हमारे समाज में बुजुर्गों का सम्मान करना ही हमारी धरोहर है, यही कारण है कि आज विभिन्न स्थान पर वृद्ध आश्रमों का संचालन शासन एवं अनेकों संगठनों द्वारा किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न समुदाय जाति वर्ग के वृद्धिजन आपको देखने को मिलेंगे, किंतु उन वृद्धा आश्रमों में अग्रवाल समाज के वृद्धजन आपको देखने को नहीं मिलेंगे। हम अपने बुजुर्गों का देखभाल और सेवा अपने ही घरों में करते हैं और यही हमारा संस्कार है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए मारवाड़ी भाषा का संरक्षण करना आवश्यक है, क्योंकि हम अधिकांश रूप से देखते हैं कि हमारे अग्रवाल समाज के बच्चों को मारवाड़ी भाषा बोलनी नहीं आती, क्योंकि आजकल के बच्चे बचपन से ही पढ़ाई करने के लिए बाहर चले जाते हैं और वे जहां जाते हैं वहीं की भाषा बोलने लगते हैं, हमारी अग्रवाल समाज की मूल भाषा से वह अलग होते जा रहे हैं, ऐसे में सभी माता-पीता एवं बड़े बुजुर्गों का कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों से मारवाड़ी भाषा में बात करें ताकि हमारे समाज के बच्चों को हमारी मारवाड़ी भाषा का ज्ञान हो सके।
इनकी गरिमामय उपस्थित में संपन्न हुआ कार्यक्रम
अग्रवाल सभा के इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विशिष्ट अतिथि व जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला महामंत्री संजय शर्मा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, अग्रवाल सभा कटघोरा संरक्षक रामनाथ सिंघानिया, संरक्षक बजरंग अग्रवाल, अग्रवाल सभा बालको अध्यक्ष हितानंद अग्रवाल, अग्रवाल सभा कटघोरा अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, सचिव अभिषेक गर्ग, उपाध्यक्ष सुरेश बसंल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री समजीत सिंह, अजय धनौदिया, पीयूष अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता सहित भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुये।
शोभायात्रा में शामिल हुए केबिनेट मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष व महापौर
महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर कोरबा के अग्रवाल समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई, गोपाल मोदी सह परिवार यात्रा में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया, वहीं श्री मोदी द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जूस एवं पानी पिलाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुए, श्री मोदी द्वारा उनका स्वागत किया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

प्रेसवार्ता: द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233सी एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का शिक्षा प्रकल्प मॉडल

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब बालको के आयोजकत्व में कोरबा टीपी नगर स्थित ब्लू डायमंड होटल के कांफ्रेंस हाल में रीजन कांफ्रेंस के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल एवं रीजन चेयरमेन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता, क्लब अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पीडिजी एमजेएफ लायन एमडी माखीजा ने प्रेसवार्ता ली, जिसमें डिस्ट्रिक्ट एवं रीजन में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल का स्थायी प्रोजेक्ट शिक्षा प्रकल्प नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा को मॉडल बताया और कहा कि लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है, जिसे 7स्टार रेटिंग हासिल है, जहां पर कुछ बच्चों को पूर्णत: नि:शुल्क एवं ग्रामीण तथा निर्धन बच्चों को काफी कम फीस लेकर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो लायनवाद का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि उनके डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कार्यकाल में पूरा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के अंतर्गत आता है और डिस्ट्रिक्ट के अंदर संचालित क्लबों द्वारा शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई स्थायी प्रोजेक्ट सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।

सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने बताया कि रीजन कांफ्रेंस में नया क्लब, लायंस क्लब सारागांव का गठन किया गया है, जिसका शपथग्रहण रीजन कांफ्रेंस में किया गया। लायन गुप्ता ने बताया कि सारागांव में भी लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा की तर्ज पर विद्यालय खोला जाएगा, इसके लिए लायन सदस्य दीपक अग्रवाल ने 03 एकड़ जमीन दान में दी है।
जल संरक्षण, भूख उन्मुलन, स्कूल डेव्हलपमेंट एवं स्वास्थ्य में विशेष काम
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन विजय अग्रवाल ने कहा कि द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स 8 क्षेत्रों में काम कर रहा है जिसमें दृष्टि, भूख उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, बचपन का केंसर, मधुमेह नियंत्रण, मानवीय प्रयास एवं आपदा राहत। डिस्ट्रिक्ट में भी इन क्षेत्र में काम किया जा रहा है, लेकिन डिस्ट्रिक्ट में मुख्य रूप से शिक्षा, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर विजन लेकर कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्कील डेव्हलपमेंट को भी प्राथमिक्ता से रखा गया है।
लायन कैलाशनाथ गुप्ता ने कहा कि रीजन कांफ्रेंस का नाम रखा गया है-काव्या। काव्या हमें संवेदना, मानवता सिखाती है और कविता से एकता एवं सद्भाव का संचार होता है। रीजन कांफ्रेंस का भी यही मुख्य ध्येय है। इस अवसर पर अन्य क्लब, जोन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में 3 दिन से मौसम खराब:तेज बारिश, आंधी-तूफान से कार्यक्रम और बिजली सप्लाई प्रभावित, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी धूप तो कभी काली घटा के साथ अचानक तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। इस खराब मौसम के कारण कई कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। बैनर-पोस्टर फट गए और बिजली सप्लाई भी बाधित हुई है।

दरअसल, शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी-तूफान चली। रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं, सोमवार सुबह लगभग 5 बजे अचानक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया।

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

दोपहर होते-होते फिर धूप निकली और कुछ देर बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूप व बादलों की आवाजाही जारी रहने का अनुमान है।

चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फटे

रुक-रुक कर हो रही बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के कारण शहर के चौक-चौराहों पर लगे कई बैनर-पोस्टर फट गए या उड़ गए हैं। शादी-विवाह के कार्यक्रम भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मानिकपुर एसईसीएल जीआरसी और सीआरसी क्लब में आयोजित शादी समारोह में आंधी-तूफान और बारिश के चलते पंडाल व सजावट उड़ गए, जिससे पार्टी कार्यक्रम बाधित हुआ।

Continue Reading

कोरबा

सरपंच की पिटाई से अस्पताल कर्मचारी की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; परिजन और स्टाफ ने किया विरोध, गिरफ्तारी की मांग

Published

on

कोरबा। कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बुजुर्ग कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि 30 मार्च को एक सरपंच ने कर्मचारी से मारपीट की थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजन और अस्पताल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। वे आरोपी सरपंच की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और पोस्टमार्टम कक्ष पर ताला लगा दिया है।

यह घटना 30 मार्च को सामने आई थी। एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी लाया गया था। वहां पहुंचे सरपंच ने कर्मचारियों से जल्द पोस्टमार्टम करने की जिद की। जब एक बुजुर्ग कर्मचारी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इंतजार करने को कहा, तो सरपंच तैश में आ गया और उसने कर्मचारी की पिटाई कर दी, साथ ही उसका सिर दीवार में पटक दिया।

गंभीर रूप से घायल कर्मचारी आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उनके पिता बालकृष्ण चनईया के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

परिजन और अस्पताल के कर्मचारी आरोपी सरपंच, बेन्द्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों ने विरोध करते हुए पीएम कक्ष और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है और पोस्टमार्टम करने से इनकार कर रहे हैं। इस कारण पीएम कक्ष में रखे अन्य शवों का भी पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है।

जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया कि इस मामले में घटना के दिन ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और इस संबंध में बातचीत जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677