कोरबा
अज्ञात लोगों ने कार और 2 बाइक में लगाई आग:ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग,सरपंच ने कहा- दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक कार और दो बाइक को पेट्रोल डालकर जला दिया। तीनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, ग्राम पंचायत तिलकेजा के रहने वाले वाहन मालिक नरेंद्र उरांव ने बताया कि रात करीब 3 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी घर के पीछे बाड़ी में वाहन जल रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और माचिस बरामद हुई है। गांव के सरपंच पति देव मूरत का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया है। घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि उरगा थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की जा रही है।

कोरबा
लक्ष्मण जिला कांग्रेस ग्रामीण के सोशल मीडिया प्रभारी बने
कोरबा/छुरी कला। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज चौहान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू के अनुमोदन के बाद कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें नगर पंचायत छुरी के कांग्रेस कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह राजपूत को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। लक्ष्मण लंबे समय से कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों का दायित्व निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने प्रसन्नता जताई है।
कोरबा
दवाई बिल में रेपर की अनिवार्यता समाप्त होगी
कोरबा/गेवरा-दीपका। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा की समस्याओं को लेकर हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चिकित्सालय के रेफरल सिस्टम सुधारने, बिल भुगतान की विसंगति दूर करने और स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में महाप्रबंधक मानव संसाधन अजय बेहरा, उप महाप्रबंधक आरपी दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक सिंह, हिंद खदान मजदूर फेडरेशन और कोयला मजदूर सभा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दवा बिल भुगतान में संशोधन का आश्वासन देते हुए रैपर और पैकेट की अनिवार्यता हटाने की जानकारी दी।

चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल तक समस्याओं पर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सालय में नर्स, ईसीजी तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन, ड्रेसर और अन्य स्टाफ की कमी पूरी करने के लिए आवश्यक जनशक्ति का प्रस्ताव क्षेत्र कार्यालय के माध्यम से मुख्यालय बिलासपुर भेजा जाएगा। इसके अलावा, अब तक रेफरल प्रकरण के लिए चार अधिकारियों के हस्ताक्षर जरूरी थे, जिसे सरल बनाने के लिए केवल एक अधिकारी के हस्ताक्षर के बाद सीधे मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। चिकित्सालय के कर्मचारियों को पूर्ण रविवार और अवकाश दिवस का लाभ देने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
कोरबा
ग्रामीणों को दी दुर्घटना से बचाव की जानकारी
कोरबा। राज्य में सड़क दुर्घटना की चिंताजनक स्थिति से बचाव तथा सुरक्षित यात्रा के टिप्स बताते हुए सड़क सुरक्षा नियमों व मोटर वाहन अधिनियम 1988 और इसके प्रावधानों की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। यह जानकारी केएन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोदग्राम भादा में दिवा शिविर में दी गई।
प्राचार्य डॉ.प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन व रासेयो जिला संगठक वायके तिवारी के नेतृत्व में वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज साथ रखने की जानकारी प्रदान की गई।

बिना हेलमेट दो पहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने, नशे की हालत, ओवर स्पीडिंग, नाबालिग के द्वारा वाहन चलाने व बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर दंड के प्रावधानों की जानकारी ग्रामवासियों को प्रदान की गई।सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तथा सुरक्षित यात्रा हर नागरिक की जिम्मेदारी के साथ सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, एंबुलेंस सेवा 108, पुलिस सहायता 100, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना हेल्पलाइन 1033 की जानकारी दी गई।
दिवा शिविर के दौरान ग्राम के पटेल बैजू राम यादव, सोहन दास महंत, मुकेश कुमार यादव, लक्ष्मण दास महंत, कन्हैया लाल यादव, तीरथ राम यादव दुलार प्रसाद यादव ग्राम के पंच सत्यनारायण यादव आदि उपस्थित थे। दिवा शिविर के आयोजन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय, प्रीति महंत, वरिष्ठ स्वयंसेवक देवांश कुमार तिवारी, राम कुमारी पटेल, किशोर चौहान, आरती यादव, आंचल यादव, अनसूईया आदि का सहयोग रहा।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
