Connect with us

छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने खारिज की बर्खास्त बीएड-शिक्षकों की याचिका:लैब-असिस्टेंट बनाने के खिलाफ लगाई थी याचिका, शासन ने कहा-हटाए गए शिक्षकों के हित में लिया फैसला

Published

on

बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2621 बर्खास्त बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान/लैबोरेटरी) के पद पर समायोजित करने के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा कि सरकार का फैसला गैरकानूनी या मनमाना नहीं है।

जांजगीर-चांपा निवासी संजय कुमार और मुंगेली निवासी विजय कश्यप ने अप्रैल 2025 में लिए गए कैबिनेट निर्णय को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया कि, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कैडर) भर्ती और पदोन्नति नियम के अनुसार सहायक शिक्षक (विज्ञान/लैबोरेटरी) पद 100 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाने चाहिए।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी कहा कि गणित/विज्ञान में हायर सेकेंडरी पास करने के लिए तीन साल का अतिरिक्त समय देकर बर्खास्त शिक्षकों को योग्यता में छूट देना नियमों का उल्लंघन है और इससे नई सीधी भर्ती के अवसर प्रभावित होंगे।

राज्य शासन ने कहा- शिक्षकों की हित में लिया फैसला

राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि, कुल 4,422 रिक्त पदों में से 2,621 बर्खास्त शिक्षकों को समायोजित किया गया है। ये शिक्षक अप्रैल 2024 में हाईकोर्ट के आदेश से बर्खास्त हुए थे। इनके पास बीएड डिग्री थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डीएड योग्यता अनिवार्य कर दी गई, जिसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त हुईं।

बर्खास्त शिक्षकों की ओर से कहा गया कि वे बिना किसी गलती के बर्खास्त हुए हैं, इसलिए समायोजन का निर्णय न्यायोचित है। राज्य शासन के कैबिनेट ने बर्खास्त शिक्षकों की हित को देखते हुए यह फैसला लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

मंत्री के काफिले पर पत्थर फेंका, 4 नाबालिगों से पूछताछ:कोरबा में खेल-खेल में घटना, लखन लाल देवांगन ने बच्चों को छोड़ने को कहा

Published

on

कोरबा। कोरबा में सोमवार रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित साहू समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर का एक छोटा टुकड़ा आकर गिरा। फौरन मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू की और मौके पर मौजूद चार नाबालिगों को चौकी बुलाकर पूछताछ की। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था। पूछताछ में पता चला कि बच्चे भवन के पास खेल रहे थे और खेल-खेल में ही पत्थर उछलकर अनजाने में काफिले की गाड़ी को लग गया था।

शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था।

शुरुआती जांच में सामने आया कि यह कोई सुनियोजित पथराव नहीं था।

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद नाबालिगों को छोड़ा गया

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने खुद चौकी में फोन किया। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के भविष्य का सवाल है और घटना खेल-खेल में घटी है, इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए।

सुरक्षा चूक के संकेत नहीं मिले

चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की कि यह एक आकस्मिक घटना थी। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में किसी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

हालांकि, एहतियात के तौर पर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पं धीरेंद्र शास्त्री की कथा में हंगामा:जमीन कारोबारी और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच बहस, हाथापाई भी हुई

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के ढपढप गांव में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा के दौरान विवाद सामने आया है। रायपुर के जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच बहस हुई, इनके बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।

विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात और बैठने की व्यवस्था को लेकर रविवार (29 मार्च) की रात हंगामा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया गया। कथा स्थल पर हुए इस हंगामे के दौरान वहां मौजूद लोग भी प्रभावित हुए थे। लेकिन माहौल शांत होने के बाद व्यवस्था और मजबूत की गई।

जमीन कारोबारी और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच बहस हुई और हाथापाई की नौबत आ गई।

जमीन कारोबारी और आयोजन समिति के सदस्यों के बीच बहस हुई और हाथापाई की नौबत आ गई।

Continue Reading

कोरबा

अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन: मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन ने कहा-हर वर्ग के लिए काम कर रही भाजपा सरकार, बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए 10 लाख की घोषणा

Published

on

महापौर संजूदेवी ने कहा-हर संभव करेंगे मदद

कोरबा। 29 मार्च को संध्या 5.00 बजे अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में कोरबा विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में जिले भर से सदस्य एवं ब्लाक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित देश के कई राज्यों से पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। महासम्मेलन अभूतपूर्व ढंग से सफल रहा।

महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है और देश के साथ राज्य भी आगे बढ़ रहा है। अखबार वितरक कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इस वर्ग के उत्थान के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। अखबार वितरक संघ का प्रदेश कार्यालय, वार्ड क्रमांक 15, न्यू पानी टंकी, टी पी नगर कोरबा के विकास के लिए मैं और महापौर मिलकर काम करेंगे। उन्होंने तत्काल प्रदेश कार्यालय में बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की और कहा कि इसे यथाशीघ्र प्रारंभ भी कर दिया जाएगा। आगे और भी अन्य काम के लिए मैं या महापौर राशि स्वीकृत करेंगे। अखबार वितरक संघ की ओर से प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने केबिनेट मंत्री से मांग की और सरल, सहज मंत्री ने यह सौगात दे दी। संघ ने अपनी अन्य मांगों को लेकर केबिनेट मंत्री एवं महापौर को मांगपत्र सौंपा।

महापौर ने कहा कि केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कार्यकाल 2 वर्ष हो रहा है और मेरा कार्यकाल अभी एक वर्ष पूर्ण हुआ है और इस अल्प कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में 800 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। अखबार वितरक संघ को आगे बढ़ाने हम हर संभव मदद करेंगे।

छत्तीसगढ़ में भी हो अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन- सुनील पाटनकर

सम्मेलन में महाराष्ट्र अखबार राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संघटना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर एवं उनकी टीम भी उपस्थित हुए और कहा कि हमारे प्रयासों से महाराष्ट्र सरकार ने अखबार वितरकों के कल्याण के लिए अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन किया है और यहां के अखबार वितरकों के लिए भी अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन करने की मांग केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की और कहा कि आपके माध्यम से हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं और आप भी इसके लिए प्रयास करें।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह ने भी सम्बोधित किया और अखबार वितरकों की आर्थिक पहलुओं सहित चुनौतियों के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष पी एस चंदेल ने भी सम्बोधित किया और कहा कि अखबार वितरक भले ही नीचे तबके के हो सकते हैं, लेकिन भीख नहीं मांगेंगे, हमें अपना अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अखबार वितरकों को भी पर्याप्त रूप से मिले।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने यहां कैम्प लगाया और छूटे हुए सदस्यों का श्रम हितग्राही कार्ड बनाए। कोरबा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया और यहां उपस्थित लोगों का परीक्षण भी किया और आवश्यक टीप्स दिए और दवाई का वितरण किया।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफूल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, ईश्वर पटेल, कोरबा भाजपा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित बाहर से आए अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल मंचस्थ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दूसरे प्रदेश से आए पदाधिकारी पंकज भ_, राकेश सैनी, रामश्रेष्ठ पासवान, भोला अवस्थी, भागवत नारायण चौरसिया, दिनेश उईके, विनोद पन्नासे सहित टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति से सम्मेलन की गरीमा बढ़ी।

अखबार वितरक रामा को मिली नई सायकिल, खिला चेहरा

विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में पधारे राष्ट्रीय वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह एवं उनकी टीम ने एक सायकिल प्रदत्त की और ऐसे अखबार वितरक को देने का एलान किया, जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो। सौभाग्य से यह सायकिल रामा (रामायण सिंह) को मिली और अतिथियों के हाथों यह सायकिल रामा को दी गई। सायकिल पा कर रामा का चेहरा खिल उठा और आभार व्यक्त किया। यहां उपस्थित अखबार वितरकों का भी सम्मान कर हौसला बढ़ाया गया।

सम्मेलन में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भगत ने किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक रेशम साहू, रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश भारती, जिला सचिव जयकुमार नेताम, मीडिया प्रभारी रामा, रायसिंह, अनिल गिरी, शंकर दीवान, संतराम पटेल, तुमान इकाई अध्यक्ष फैज मोहम्मद, पाली इकाई अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष बबलू यादव (कन्हैया), बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष दीवाकर नाहक, जमनीपाली इकाई अध्यक्ष दीपक साहू, रविन्दर, राकेश साहू, विजय दास, दीलबाग, जीवन लाल चौहान, दिलीप यादव, राज, कृष्ण निर्मलकर, हर्ष नेताम, बजरंग यादव, निखील देवांगन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। संघ के सीए प्रमेश चंदेल एवं योगेश वैश्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

संस्कारम् टीम ने की सहभागिता

अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में संस्कारम् टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल ने संस्कारम् टीम के सेवा, समर्पण एवं संस्कार शिक्षा का संक्षिप्त परिचय दिया और कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। संस्कारम् टीम को भी नगर निगम से स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा महापौर ने की। इस अवसर पर संरक्षक चित्रलेखा चंदेल, सचिव नेहा अग्रवाल, उपसचिव दीपिका पुजारी, प्रियंका जायसवाल, रेणुका लदेर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, दिनेश राज, सत्यनारायण पाल, लक्ष्मीकांत जोशी, हरीश तिवारी, रंजन प्रसाद, सुधीर राजपूत, युधिष्ठिर राजवाड़े, भुवनेश्वर महतो, देवराज राठौर, कुश शर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे, जिन्हें मंच से सम्मानित किया गया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677